हैमर टो पैर की दूसरी, तीसरी या चौथी अंगुली में होने वाली एक समस्या है। हैमर टो अक्सर टाइट या तंग जूते पहनने के कारण होता है। ये समस्या दर्दनाक हो सकती है। इसके दर्द को कम करने के लिए कई उपचार मौजूद हैं। हैमर टो होने पर पैर की अंगुली सामान्य से थोड़ी मुड़ जाती है। इसमें अंगुली सीधी रहने की बजाय आगे की ओर झुक जाती है। इससे पैर की अंगुली हथौड़ै के आकार की दिखने लगती है। इससे मांसपेशियां असंतुलित हो जाती हैं।

अगर हैमर टो का इलाज तुरंत नहीं किया गया तो इसे ठीक करने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। हैमर टो से चलने में समस्या होती है और दर्द भी बना रहता है। हैमर टो की समस्या जन्म से भी हो सकती है। तंग जूते पहनने के अलावा हैमर टो होने की कई और वजह भी होती हैं। जैसे गठिया की समस्या होना। जो लोग नोकदार जूते पहनते हैं उन्हें भी हैमर टो की समस्या हो जाती है। कभी—कभी चोट लगने की वजह से भी हैमर टो हो जाता है। हैमर टो का इलाज आसानी से किया जा सकता है। दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर जूते बदलने की सलाह दे सकते हैं।
हैमर टो को मैलेट टो भी कहा जाता है। इस समस्या के होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:
कुछ अन्य कारण भी हैं जो हैमर टो की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ये कारण इस प्रकार हैं:
उम्र— उम्र के साथ हैमर और मैलेट टो होने का खतरा बढ़ जाता है।
लिंग— पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हैमर टो की समस्या ज्यादा देखी गई है। महिलाओं में यह समस्या कम उम्र में भी विकसित हो जाती है।
पैर की अंगुली की लंबाई— यदि आपके पैर की बीच वाली अंगुली यानी अंगूठे के बगल वाली अंगुली ज्यादा लंबी है तो एक समय बाद उसमें हैमर टो की समस्या दिख सकती है।
कुछ बीमारियां— गठिया और डायबिटीज वाले मरीजों में भी हैमर टो होने की संभावना रहती है। यह बीमारी आनुवांशिक भी हो सकती है।
शुरू में तो हैमर टो होने पर भी पैर की अंगुली में लचीलापन बना रहता है। लेकिन कुछ समय बाद हड्डी सख्त हो जाती है जिससे अंगुली का साइज छोटा दिखता है और वह सिकुड़ जाती है। लचीलापन खत्म होने की वजह से दर्द पैदा होता है। साथ ही सिकुड़ चुकी अंगुली को सीधा करना डॉक्टर के लिए कठिन हो जाता है।
सबसे पहले, एक हथौड़ा या मैलेट पैर की अंगुली अपने लचीलेपन को बनाए रख सकती है। लेकिन अंत में, पैर की अंगुली सिकुड़ सकती है और कस सकती है, जिससे आपका पैर स्थायी रूप से मुड़ा हुआ हो सकता है।
आपके जूते पैर के अंगूठे या पंजे के उभरे हुए हिस्से के खिलाफ रगड़ सकते हैं, जिससे दर्दनाक कॉर्न्स या कॉलस हो सकते हैं।
इसके अलावा जब आप जूते पहनते हैं तो मुड़ी हुई अंगुली का उभरा हुआ भाग जूते से रगड़ता रहता है, जिससे कॉन्स भी हो जाते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
। बेहतर जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Hammertoe and mallet toe: https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/hammertoe-and-mallet-toe/diagnosis-treatment/drc-20350845 Accessed By 13 February 2020
Hammertoe and mallet toe: https://www.nchmd.org/education/mayo-health-library/details/CON-20155276 Accessed By 13 February 2020
Hammertoe and mallet toe: https://www.medicalnewstoday.com/articles/315600#treatment_and_prevention Accessed By 13 February 2020
Hammertoe and mallet toe: https://www.healthline.com/health/hammer-toe#treatment Accessed By 13 February 2020
Current Version
31/08/2020
Bhawana Sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Sanket Pevekar