brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Quiz: अकल दाढ़ का आपके दिमाग से क्या लेना देना है?

अकल दाढ़ या विस्डम टूथ को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसका संबंध उम्र से है। इसे अक्ल से इसलिए जोड़ा जाता है कि क्योंकि उम्र के बढ़ने के साथ ही व्यक्ति का दिमाग तेज हो जाता है। वैसे तो इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि अकल दाढ़ आने से लोगों में अक्ल आ जाती है। हां, ये बात आप मान सकते हैं कि एज बढ़ने के साथ ही लोगों में समझ बढ़ती है। खैर ये तो नाम की बात है, जिसका अक्सर लोग मजाक भी बनाते हैं। इंसान की अक्ल और इन दांतों का कोई सीधा तालमेल नहीं है। माना जाता है कि यह 17 से 21 साल के बाद अकल दाढ़ निकलती है। अकल दाढ़ मुंह के सबसे पिछले हिस्से में आते हैं। यह दांतों के तीसरे और मोलर के सबसे आखिरी सेट होते हैं। जैसे अकल दाढ़ को अक्ल से जोड़कर देखा जाता है। ठीक वैसे ही इससे जुड़ी और भी भ्रांतियां हैं।
अकल दाढ़ अन्य दातों की अपेक्षा बहुत सेंसिटिव होती है। अगर इसकी सही से सफाई न की जाए तो कैविटी का खतरा बहुत बढ़ जाता है। दाढ़ में खाना आसानी से जमा होने लगता है और फिर सड़ने लगता है। एक समय बाद कैविटी बनने लगती है और दांतों में दर्द शुरू हो जाता है। डॉक्टर ऐसी स्थिति में अकल दाढ़ को निकलवाने की सलाह देते हैं। अकल दाढ़ खाना चबाने के काम आती है, अगर आप इसे निकलवा भी देगें तो आपको खाने में या चबाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। अकल दाढ़ को लेकर और भी बातें हैं, जिनकी जानकारी लोगों को नहीं होती है। अकल दाढ़ और दिमाग क्विज को खेलर आप कई बातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो खेलें क्लिज और जाने विस्डम टूथ के बारे में अधिक जानकारी।

Quiz: अकल दाढ़ का आपके दिमाग से क्या लेना देना है?
डॉ. प्रणाली पाटील
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटीलफार्मेसी · Hello Swasthya
Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/05/2021