backup og meta

क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) कौन से हैं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 07/02/2022

    क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) कौन से हैं?

    क्रैडल केप बेबी की स्कैल्प पर होने वाले ऑयली और पपड़ीदार पैचेस का कारण बनता है। इस कंडिशन के कारण दर्द और खुजली नहीं होती है, लेकिन यह बच्चे के सिर पर एक लेयर का निमार्ण कर देती है जिससे हटाना मुश्किल होता है। ऐसे में क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) मददगार हो सकते हैं। जिससे ये पेचेस लूज होकर निकलने लगते हैं। उंगलियों से या कंघी से इसे निकालना शिशु के लिए दर्दनाक हो सकता है।

    अमेरिकन एकेडेमी ऑफ पीडियाट्रिक्स क्रैडल केप का इलाज करने के लिए माइल्ड शैम्पू का उपयोग करने की सलाह देता है। डॉक्टर की सलाह पर मेडिकेटेड एंटीसेबोरिया (Antiseborrhea) शैम्पू का यूज किया जा सकता है। जिनमें सल्फर और सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है जो पैचेस से राहत दिलाने में मदद करता है। यहां हम आपको क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिनका उपयोग मददगार हो सकता है।

    क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap)

    यहां हम आपको क्रैडल केप के लिए कुछ अच्छे शैम्पूज के बारे में जानकारी दे रहे हैं। बता दें कि हमारा उद्देश्य किसी ब्रांड का प्रचार नहीं बल्कि पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि यहां बताई जा रही कीमत और जहां से आप प्रोडक्ट खरीदते हैं उसमें अंतर हो सकता है। आपके शिशु के लिए कौन सा शैम्पू बेहतर होगा इसके बारे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।

    और पढ़ें: बेबी बैबलिंग क्या है? क्यों जरूरी है ये शिशु का बड़ बड़ करना?

    1. डेंटिनॉक्स क्रैडल केप बेबी शैम्पू (Dentinox Cradle Cap Baby Shampoo)

    यह शैम्पू क्रैडल केप को क्लियर करने में मदद करता है। जब एक बार क्रैडल केप क्लियर हो जाती है तो इसे जनरल शैम्पू की तरह यूज कर सकते हैं। ताकि बेबी की स्कैल्प और बालों की स्वच्छता बरकरार रहे। 125Ml की बॉटल की कीमत 1200 रुपए के लगभग है।

    2.मस्टेला बेबी शैम्पू (Mustela baby shampoo)

    क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) में मस्टेला बेबी शैम्पू को भी शामिल किया जा सकता है। यह बेबी के डेलिकेट हेयर और स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है। यह स्कैप को उसके प्राकृतिक तेल को अलग किए बिना साफ करता है। यह शैम्पू क्रीम के साथ आता है। इसकी क्रीम पैचेज को हटाने में मदद करती है और फोम युक्त शैम्पू उसे क्लीन करने में। इसमें एवोकाडो पाया जाता है। जो स्कैल्प की त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करता है। यह प्रोडक्ट पेरोबीन फ्री है। कंपनी का दावा है कि यह डर्मेटोलॉजिस्ट और पेडियाट्रिशियन टेस्टेड है। इसकी 200ML की बॉटल की कीमत 600 रुपए है।

    और पढ़ें: Babies Sleep: शिशु की रात की नींद टूटने के कारण और रात भर शिशु सोना कब कर सकता है शुरू?

    3. लिटिल्स ऑर्गेनिक्स बेबी शैम्पू (Little’s Organix Baby Shampoo)

    इस शैम्पू को भी क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) की लिस्ट में रख सकते हैं। यह माइल्ड और जेंटल शैम्पू है जिसमें एलोवेरा और नीम एक्सट्रेक्ट पाया जाता है। यह बेबी की स्कैप को साफ करने और उसे पोषण प्रदान करने में मदद करता है। इसमें पेराबीन का उपयोग नहीं किया गया है। इसमें मौजूद एलोवेरा बेबी की स्किन को नमी प्रदान करता है वहीं नीम स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह मेडिकली टेस्टेड है। इसकी कीमत 209 रुपए है।

    क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू

    4. ममाअर्थ जेंटल क्लींजिंग शैम्पू (Mamaearth Gentle Cleansing Shampoo)

    क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) की लिस्ट ममाअर्थ के इस शैम्पू के बिना कैसे पूरी हो सकती है। यह क्रैडल केप से राहत दिलाने वाला बेस्ट शैम्पू हो सकता है। इसमें एलोवेरा एक्सट्रेक्ट, केलेंडुला एक्सट्रेक्ट, नारियल और जोजोबा ऑयल पाया जाता है। एलोवेरा स्कैल्प की त्वचा को मॉश्चराइज करने के साथ ही उसे बैक्टीरिया फ्री रखती है। यह एक पॉवरफुल हीलिंग एजेंट भी माना जाता है। वहीं केलेंडुला डेंड्रफ, एलर्जी और क्रैडल केप जैसी कंडिशन्स को सुधारने में मदद करता है। नारियल बेबी की स्किन को ड्राय और इंफ्लेम्ड होने से रोकता है। जोजोबा ऑयल नॉन एलर्जिक है। यह बेबी की स्कैल्प की स्किन पर माइल्ड रहता है और ड्रायनेस को कम करने में मदद करता है। 200ML की बॉटल की कीमत 159 रुपए है।

    5 केटाफिल बेबी शैम्पू (Cetaphil Baby Shampoo)

    केटाफिल बेबी शैम्पू को क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। यह क्रैडल केप को साफ करने में मदद करने के साथ ही नमी और हायड्रेशन प्रदान करता है जो हेल्दी स्कैल्प के लिए जरूरी है। इसमें केमोमाइल पाया जाता है जो स्कैल्प को मॉश्चराइज करने के साथ ही शांत रखता है। कंपनी का दवा है कि इसमें हायड्रोलाइज्ड वीट प्रोटीन (Hydrolysed wheat protein) एलोवेरा और हेलियोट्रॉपिन (Heliotropine) नैचुरल कंडिशनिंग प्रदान करते हैं और बालों को उलझने से बचाते हैं। इसमें किसी प्रकार का मिनरल ऑइल, एल्कोहॉल, साबुन नहीं पाया जाता है।

    यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है। इसके उपयोग से बच्चों की आंखों में जलन और आंसू आना जैसी परेशानियां नहीं होती हैं। 200ML की बॉटल की कीमत 588 रुपए के लगभग है।

    और पढ़ें: सोते हुए शिशु को डकार दिलाने में होती हैं परेशान? ये स्ट्रेटजी कर सकती हैं मुश्किल आसान

    6. बाबो बोटानिकल्स (Babo Botanicals)

    क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) की लिस्ट में बाबो बोटानिकल्स को शामिल किया जा सकता है। यह शैम्पू केमोमाइल, केलेंडुला के साथ ही विटामिन ए, सी और डी का मिश्रण है। कंपनी का दावा है कि इसे ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों को प्रदान करने, सुरक्षा करने और नमी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ग्लूटेन, सिंथेटिक फ्रेगरेंस और सल्फेट फ्री ऑप्शन है। यह क्रैडल कैप को हटाने के साथ ही एक्सट्रा सेंसिटिव, ड्राय और एक्जिमा प्रोन स्किन के लिए सही है। इसमें मौजूद ओटमील जेंटल वॉश प्रदान करता है और केलेंडुला क्रैडल केप और ड्राय पैचेस को हटाने में मदद करता है। इसकी 227ML बॉटल की कीमत 2103 रुपए के लगभग है।

    और पढ़ें: नवजात शिशुओं में बीमारियां खड़ी कर सकती हैं बड़ी परेशनियां, माता-पिता को सचेत रहना है जरूरी!

    7. सीबामेड चिल्ड्रर्न्स शैम्पू  (Sebamed Childrens’ Shampoo)

    सीबामेड का यह बेबी शैम्पू ना सिर्फ क्रैडल केप बल्कि सेबोरेइक डर्मेटाइटिस (Seborrheic dermatitis) और डेंड्रफ (Dandruff) को भी दूर करने में मदद करता है। यह पूरी तरह सोप और अल्काई फ्री है। यह एक जेंटल क्लींजर है। जो बेबी की स्किन को इरिटेट किए बिना अपना काम करता है। इसके उपयोग से बच्चों की आंखों में जलन और आंसू नहीं आते हैं। इस शैम्पू की 500ML की बॉटल की कीमत 775 रूपए है।

    अपने बच्चे के बालों को हर कुछ दिनों में शैम्पू करने से क्रैडल कैप को रोकने में मदद मिल सकती है। जब तक आपके बच्चे के डॉक्टर कुछ मजबूत करने की सलाह न दें, तब तक माइल्ड बेबी शैम्पू का प्रयोग करें।

    उम्मीद करते हैं कि आपको क्रैडल केप के लिए बेस्ट शैम्पू (Best Shampoos For Cradle Cap) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 07/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement