प्रेग्नेंसी के दौरान पूरे शरीर में परिवर्तन होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का वजन भी बढ़ता है पेट के आसपास दूसरे से तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान स्किन भी बढ़ने लगती है। इस कारण से पेट के साथ-साथ कमर में, जांघ में स्ट्रेच मार्क्स आना शुरू हो जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स होना आम बात है। कुछ लोग स्ट्रेच मार्क्स की बात सुनकर घबरा कर जाते हैं। इन निशानों से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन उसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। प्रेग्नेंसी के दौरान ही अगर इन मार्क्स पर ध्यान नहीं दिया है, तो आप प्रेग्नेंसी के बाद यानी कि डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्टपार्टम स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप स्ट्रेच मार्क्स पर ध्यान नहीं देते हैं, तो यह लंबे समय तक बने रहते हैं और कभी भी खत्म नहीं होते हैं। वैसे तो इन निशान से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है लेकिन यह दिखने में खराब लग सकते हैं। आइए जानते हैं कि स्ट्रेच मार्क्स से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है या डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Stretch Marks Cream After Delivery) का इस्तेमाल करने के लिए कौन सी क्रीम अपनाई जा जाती हैं।