प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी मिलती है, तो उसके बाद सभी के मन में बस एक ही सवाल आता है कि आखिर बच्चे का लिंग क्या होगा? वह लड़का होगा या फिर लड़की, इस बात को लेकर सभी के मन में उत्सुकता रहती है। हम आपको बताते चलें कि भारत देश में लिंग परीक्षण पूर्ण रूप से कानूनी अपराध है। यानी कि बच्चे के गर्भ में रहते हुए आप उसके लिंग की जानकारी नहीं कर सकते हैं। कुछ पुरीने तरीकों जैसे कि पेट का आकार देखकर, महिला की प्रेग्नेंसी के दौरान खाने वाली चीजों के आधार पर या फिर से बच्चे का लिंग पता करते हैं। इसे आप पुराने तरीके कह सकते हैं लेकिन ये सही हो, इस बारे में नहीं कहा जा सकता है। बच्चे के सेक्स का चुनाव करना भी प्रतिबंधित है। ये बात तो बच्चे के सेक्स की जानकारी के बारे में थी लेकिन हम आपको आज बच्चे से सेक्स के चुनाव को लेकर अहम जानकारी देंगे। क्या आपको पता है कि बच्चे का सेक्स का चुनाव मेडिकल रीजन के कारण किया जा सकता है? आपको सुनकर हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन इस संबंध में जानकारी होना आपके लिए जरूरी है। हमारे देश में ये मैथड अपनाएं जाते हैं या फिर नहीं, इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। जानिए बच्चे के सेक्स के चुनाव से जुड़ी ये अहम जानकारी।