यूट्रस में दर्द … पीरियड्स के दौरान यूट्रस में पेन की समस्या सामान्य है, लेकिन अगर असहनीय दर्द की समस्या होती है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है। वहीं अगर प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द (Uterus Pain in Early Pregnancy) की समस्या शुरू हो जाए तो इस परेशानी को भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं शरीर में होने वाले अच्छे बुरे संकेतों को इग्नोर कर देती है, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। छोटी सी शारीरिक परेशानी कब गंभीर समस्या बन जाए इसका अंदाजा लगाना कठिन है। इसलिए आज इस आर्टिकल में प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द के कारण एवं इससे जुड़े अन्य सवालों को समझेंगे।
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द के कारण क्या हो सकते हैं?
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द का इलाज कैसे किया जाता है?
डॉक्टर से कब कंसल्ट करना जरूरी है?
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द से कैसे बचें?
चलिए अब गर्भाशय की शुरुआत में यूट्रस में दर्द (Uterus Pain in Early Pregnancy) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं।
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द के कारण क्या हो सकते हैं? (Cause of Uterus Pain in Early Pregnancy)
गर्भावस्था की शुरुआत में यूट्रस में दर्द के कारण सामान्य और गंभीर दोनों हो सकते हैं। इसलिए इसके बारे में समझने जरूरी है। जैसे:
सामान्य कारण प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द होना (Common cause of Uterus Pain in Early Pregnancy):
राउंड लिगामेंट पेन (Round ligament pain)- राउंड लिगमेंट पेन या यूट्रस का स्ट्रेच होना (Stretching of the uterus) सामान्य समस्या है। प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द होना सामान्य समस्या है। ऐसी स्थिति में हल्का एवं गर्भाशय के दोनों साइड में दर्द की समस्या होती है।
पेल्विक फ्लोर पेन (Pelvic floor pain)- ज्यादातर महिलाओं को प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। वैसे ऐसा प्रायः दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान होता है।
क्रैम्प (Cramp)- प्रेग्नेंसी की शुरुआत में कई महिलाएं क्रैम्प की समस्या महसूस करती हैं। यह ठीक वैसा ही होता है जैसा मेंस्ट्रुअल क्रैम्प के दौरान महसूस किया जाता है। ऐसा प्रोजेस्ट्रोन लेवल (Progesterone levels) के बढ़ने की वजह से होता है। ये तकलीफें प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द (Uterus Pain in Early Pregnancy) की समस्या को दावत दे सकती हैं।
गैस (Gas) एवं कब्ज (Constipation)- प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में गैस (Gas) एवं कब्ज (Constipation) की समस्या सामान्य है। दरअसल गर्भावस्था के दौरान बॉडी में हॉर्मोन लेवल बढ़ने लगते हैं, जिसकी वजह से डायजेशन (Digestion) एवं बॉवेल मूवमेंट (Bowel movement) में बदलाव आने लगता है। ये सभी स्थितियां प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द की समस्या का कारण बन सकती है।
ये हैं चार सामान्य कारण जो प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द की समस्या को दावत दे सकते हैं। वैसे तो यह गर्भावस्था में गर्भाशय में दर्द की समस्या के कारण बन सकते हैं। वहीं कुछ गंभीर कारण भी हो सकते हैं प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द (Uterus Pain in Early Pregnancy)।
गंभीर कारण प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द होना (Serious cause of Uterus Pain in Early Pregnancy):
मिसकैरिज (Miscarriage)- मिसकैरिज प्रायः गर्भावस्था के 20वें सप्ताह में या इससे पहले भी हो सकती है। ऐसी स्थिति भी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द (Uterus Pain in Early Pregnancy) की समस्या शुरू हो सकती है।
एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (Ectopic pregnancy)-एक्टोपिक गर्भावस्था तब होती है जब एक निषेचित अंडा गर्भाशय के अंदर के अलावा किसी अन्य स्थान पर जुड़ जाता है। ऐसा प्रायः फैलोपियन ट्यूब पर होता है। एक्टोपिक प्रेग्नेंसी की वजह से यूट्रस के दोनों ओर तेज दर्द महसूस होता है।
ये दो गंभीर कारण हो सकते हैं प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द के। हालांकि गर्भाशय के अलावा अन्य कारणों की वजह से भी यूट्रस में दर्द की समस्या हो सकती है।
गर्भावस्था की शुरुआत में यूट्रस में दर्द के अन्य कारण (Other cause of Uterus Pain in Early Pregnancy)
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार गर्भावस्था की शुरुआत में यूट्रस में दर्द के कारण निम्नलिखित भी हो सकते हैं। जैसे:
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment of Uterus Pain in Early Pregnancy)
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द का इलाज इसके कारणों को समझकर किया जाता है। हर गर्भवती महिला अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसी स्थिति में भी पेशेंट की हेल्थ कंडिशन को ध्यान में रखकर किया जाता है।
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द (Uterus Pain in Early Pregnancy): डॉक्टर से कब कंसल्ट करना जरूरी है?
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द की समस्या के साथ-साथ निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। जैसे:
इस आर्टिकल में हमनें आपके साथ प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द (Uterus Pain in Early Pregnancy) की जानकारी शेयर की है। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंसी की शुरुआत में यूट्रस में दर्द (Uterus Pain in Early Pregnancy) से जुड़े किसी तरह के सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हैलो स्वास्थ्य के हेल्थ एक्सपर्ट आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देनी की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान अगर कोई परेशानी महसूस होती है, तो बिना देर किये जल्द से जल्द डॉक्टर से कंसल्ट करें।
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला अपना ख्याल तो रखती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद भी गर्भवती महिला को अपने विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसलिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें और एक्पर्ट से जानें न्यू मदर के लिए खास टिप्स यहां।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।