backup og meta

Dry Hands: सूखे हाथों की समस्या हो जाए, तो आखिर कैसे पाया जाए छुटकारा?

Dry Hands: सूखे हाथों की समस्या हो जाए, तो आखिर कैसे पाया जाए छुटकारा?

स्किन की देखभाल बहुत जरूरी होती है। अगर हम लोग अपने स्किन का ख्याल रखते हैं, तो त्वचा में कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार हमारे आसपास का वातावरण ऐसा होता है, जो स्किन संबंधित समस्याओं का कारण बनता है। ऐसी ही एक समस्या है ड्राय हैंड यानी कि सूखे हाथ (Dry hand) की समस्या। सूखे हाथ की समस्या का सामना किसी को भी करना पड़ सकता है। यह समस्या ठंडे मौसम में रहने वाले लोगों के साथ ही ऐसे लोगों में भी हो सकती है, जो लोग पानी में अधिक काम करते हैं। वहीं कुछ स्किन कंडीशन भी सुखे हाथ का कारण बन जाती हैं। सूखे हाथ की समस्या किन कारणों से होती है और सुखे हाथ की समस्या से कैसे बचा जा सकता है, आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से।

और पढ़ें: Fitzpatrick Skin Types : स्किन कैंसर के बारे में जानने का आसान तरीका है फिट्जपैट्रिक स्किन टाइप्स!

सूखे हाथ (Dry Hands) की समस्या क्यों होती है?

अगर आपको किसी खास मौसम में सूखे हाथों की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इसका मतलब ये है कि ठंड का मौसम आपके हाथों को ड्राय कर रहा है। सर्दियों के मौसम में हवा सुखी हो जाती है और शरीर में नमी नहीं रह पाती है। हवा में नमी के कारण सिर्फ हाथ ही नहीं बल्कि पूरी त्वचा शुष्क होने लगती है। डॉक्टर, नर्स जैसे लोग  कई बार हाथों को सैनिटाइज करते हैं। हाथ बार-बार साफ करने के कारण भी सूखे हाथों की संभावना बढ़ जाती है। वहीं कुछ लोग जो कि डिशवॉशर का अधिक इस्तेमाल करते हैं या हेयर स्टाइलिस्ट हैं या फिर किसी केमिकल के संपर्क में बार-बार आते हैं, उनको भी सूखे हाथों की समस्या का सामना करना पड़ता है। कुछ मेडिकल कंडीशन भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। कुछ कंडीशन जैसे कि डायबिटीज ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है, जिसके कारण हाथ सूख जाते हैं। स्किन कंडीशन जैसे कि सोरायसिस और एक्जिमा हाथों को सूखा कर देती है और साथ ही दरार वाली त्वचा को जन्म दे सकती है।

और पढ़ें: Skin Writing: स्किन राइटिंग क्या है? जानिए स्किन राइटिंग के लक्षण, कारण और इलाज!

सूखे हाथ (Dry Hands) की समस्या से बचने के उपाय क्या हैं?

अगर आपको मौसम बदलने के साथ ही सूखे हाथों की समस्या शुरू हो गई है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर में ही कुछ उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं सूखे हाथों की समस्या से बचने के लिए एक नहीं बल्कि कई उपाय हैं जो कि आपके हाथों को नमी प्रदान करेंगे और साथ ही सूखे हाथों की समस्या से पैदा होने वाली परेशानियों से भी बचेंगे।

मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल (Use moisturizer)

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से आपकी सूखे हाथ बेजान नहीं दिखेंगे। आपने सुना होगा कि त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। भले ही आपकी स्किन ऑयली हो लेकिन आप बिना ऑयल वाला मॉइस्चराइजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सूखे हाथों की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना हाथों में क्रीम या मॉइस्चराइजर को जरूर लगाएं। खासतौर पर नहाने के बाद या फिर पानी में काम करने के बाद। आप चाहे तो कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

और पढ़ें: Alpha Hydroxy Acid: अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड किस तरह से करता है स्किन की देखभाल?

सन एक्पोजर से रहें बचकर (Stay away from sun exposure)

आपको स्किन को सुरक्षित रखने के लिए उसे सूरज की रोशनी से बचाना होगा। सन एक्स्पोजर के कारण कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी स्किन सुरक्षित रहती हैं। ऐसा करना बहुत जरूरी है ताकि आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े।

रात में भी रखें स्किन का ख्याल

अक्सर लोग दिन के समय तो स्किन का ख्याल रखने के लिए क्रीम इस्तेमाल करते हैं लेकिन रात में इसे भूल जाते हैं। जिस तरह से हमारा शरीर सोते समय रिलेक्स करता है, ठीक उसी प्रकार से स्किन भी ग्रोथ करती है। आपको सोने से पहले नाइट क्रीम ट्राय करनी चाहिए। आप हाथों में ग्लव्स या मिटन्स पहन सकते हैं ताकि पूरी रात क्रीम आसानी से स्किन में अवशोषित हो सके।

और पढ़ें: आईलिड स्किन टैग्स (Eyelid Skin Tags) को हटाने के लिए क्या कर सकते हैं जानिए इस लेख में

कहीं साबुन तो नहीं सूखे हाथों की समस्या का कारण

कई बार सूखे हाथों की समस्या सोप या साबुन के कारण भी हो सकती है। नहाने के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला साबुन या फिर बर्तनों को धोते समय इस्तेमाल किए जाने वाला साबुन से भी आपके हाथों को ड्राय कर सकते हैं। अगर आपको ऐसी समस्या हो रही है, तो बेहतर होगा कि आप बर्तनों को धोते समय ग्लव्स का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से हाथ साबुन के संपर्क में नहीं आ पाएंगे। आप चाहें तो डॉक्टर से भी इस बारे में पूछ सकते हैं। डॉक्टर से जानकारी लें कि आपको किस तरह के सोप या साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।

सूखे हाथ को नमी प्रदान करेगा ह्ययूमिडिफायर

अगर आपको सूखे हाथों की समस्या अधिक हो रही है, तो ऐसे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर रहेगा। जिन लोगों को सांस संबंधित समस्या होती है, वह ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा को फायदा पहुंचता है। जो लोग सूखे वातावरण में रहते हैं या फिर जहां सर्दी ज्यादा पड़ती है, वहां ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने से  फायदा पहुंचाता है। आपको बेड के पास इसका इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपको नमी प्रदान होती रहे।

एक्सफोलिएशन की मदद से आप सूखे हाथों की डेड स्किन को हटा सकते हैं। एक्सफोलिएशन के लिए आपको जैतून के तेल में कुछ मात्रा में शक्कर मिलानी होगी। इसके बाद धीरे-धीरे से हाथों में रगड़ें। सूखे हाथों के ऊपर की जो डेड स्किन होती है, वह निकल जाएगी और सूखे हाथों की समस्या से भी राहत मिल जाएगी।

और पढ़ें: Dry Skin In Winter : विंटर में ड्राय स्किन की कैसे करनी चाहिए देखभाल?

अगर घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी सूखे हाथों की समस्या से आपको निजात नहीं मिलता है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कई बार स्किन कंडीशन के कारण भी सूखे हाथों की समस्या हो जाती है। सोरायसिस या फिर एक्जिमा का ट्रीटमेंट जब तक आप नहीं कराएंगे, आपको सूखे हाथों की समस्या का सामना करना पड़ेगा। अगर आपके हाथों में स्वेलिंग हो रही है या फिर स्किन का रंग बदलता जा रहा है और उसमें लालिमा भी आ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इस आर्टिकल में हमने आपको सूखे हाथ (Dry hand) से संबंधित अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Dermatologists’ top tips for relieving dry skin. /Accessed on 12/4/2022
https://www.aad.org/public/everyday-care/skin-care-basics/dry/dermatologists-tips-relieve-dry-skin

Hot showers can damage skin during winter. /Accessed on 12/4/2022
https://www.bcm.edu/news/hot-showers-can-damage-skin-winter

Evaluation of seasonal changes in facial skin with and without acne /Accessed on 12/4/2022
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/26091385/

 Dry skin. /Accessed on 12/4/2022
https://dermnetnz.org/topics/dry-skin/

 Dietary water affects human skin hydration and biomechanics. /Accessed on 12/4/2022
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4529263/

What to do about dry skin in winter. /Accessed on 12/4/2022
https://www.health.harvard.edu/womens-health/what-to-do-about-dry-skin-in-winter

Current Version

13/04/2022

Bhawana Awasthi द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: Bhawana Awasthi


संबंधित पोस्ट

Avocado Oil for Skin: स्किन के लिए एवोकैडो ऑयल क्यों फायदेमंद माना जाता है?

Black Skin Care: कैसे की जाती है ब्लैक स्किन की केयर, किन बातों का रखा जाता है ध्यान?


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/04/2022

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement