यह प्रोडक्ट के एलर्जिक रिएक्शन को जांचने का सही तरीका हो सकता है। वहीं कुछ महिलाओं ने इस ऑयल को लेने के बाद डायजेस्टिव लक्षणों की बात भी कही है। इसलिए भले ही ये तेल प्राकृतिक है, लेकिन किसी भी स्किन कंडिशन के इलजा के लिए ओरली लेने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
क्या सी बकथॉर्न ऑयल को ओरली लेना सुरक्षित है? (Is it safe to take sea buckthorn oil orally?)
इस ऑयल को संतुलित मात्रा में ओरली लेना सुरक्षित माना जाता है। कई स्टडीज में कम समय के लिए इसके उपयोग को लेकर किसी प्रकार का टॉक्सिक कंटेंट नहीं मिला है। लंबे समय के लिए इसके उपयोग को लेकर अभी और अध्ययन की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, इस बात पर कोई शोध नहीं हुआ है कि गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला या अन्य दवाएं लेने के दौरान इस तेल का उपयोग सुरक्षित है या नहीं। लोगों को अपनी दिनचर्या में सप्लिमेंट्स एड करने से पहले हमेशा डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
ध्यान रखें
बच्चों या किशोरों को ओरल सी बकथॉर्न ऑयल (Sea Buckthorn Oil) न दें। जो व्यक्ति तेल का उपयोग करते समय नए, अस्पष्टीकृत लक्षणों का अनुभव करता है, उसे इसका उपयोग करना बंद कर देना चाहिए। यदि लक्षण बने रहते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
और पढ़ें: Avocado Oil for Skin: स्किन के लिए एवोकैडो ऑयल क्यों फायदेमंद माना जाता है?
उम्मीद करते हैं कि आपको सी बकथॉर्न ऑयल (Sea Buckthorn Oil) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।