backup og meta

Burn Scars: जानिए जलने के निशान को दूर करने के उपाय!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 07/04/2022

    Burn Scars: जानिए जलने के निशान को दूर करने के उपाय!

    शरीर पर कुछ दाग जन्म से होते हैं और कुछ दाग किसी एक्सीडेंट के कारण त्वचा पर ठहर जाते हैं। ऐसे ही दाग या स्कार में से एक है जलने के निशान। जलने के वक्त और कुछ वक्त तक तो जलने की वजह से पेशेंट को तकलीफ होती है, लेकिन जब ये दाग त्वचा पर अपनी जगह बना लेते हैं, तो इससे व्यक्ति की परेशानी और बढ़ जाती है। इसलिए आज इस आर्टिकल में बर्न स्कार यानी जलने के निशान (Burn Scars) को दूर करने के बारे में समझेंगे।

    • जलने के प्रकार कौन-कौन से हैं?
    • जलने के निशान को कैसे दूर किया जा सकता है?
    • जलने के निशान को दूर करने के लिए घरेलू उपाय क्या किया जा सकता है?  

    चलिए अब जलने एवं जलने के निशान से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं।       

    और पढ़ें : Skin Lesions: स्किन लीजन क्या है? जानिए स्किन लीजन का कारण, इलाज और घरेलू उपाय

    जलने के प्रकार कौन-कौन से हैं? (Types of Burn)

    जलने की समस्या अलग-अलग तरह से हो सकती है। जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा गर्म पानी या तेल को छू ले, सूर्य की हानिकारक किरणों (Ultraviolet (UV) ray) के संपर्क आये, इलेक्ट्रिसिटी के नेकेड वायर (Electricity naked wire) को छू लेना, एसिड (Acid) या किसी अन्य केमिकल के संपर्क में आने की वजह से हो सकती है। जलने के अलग-अलग प्रकार हो सकते हैं। जैसे:

    • फर्स्ट डिग्री बर्न (First-degree burns)
    • सेकेंड डिग्री बर्न (Second-degree burns)
    • थर्ड डिग्री बर्न (Third-degree burns)
    • हायपरट्रॉफिक स्कार (Hypertrophic scars)
    • कॉन्ट्रैक्चर स्कार (Contracture scars)
    • केलॉइड स्कार (Keloid scars) 

    और पढ़ें : Blind Pimple: ब्लाइंड पिंपल से छुटकारा पाने के लिए 7 घरेलू उपाय एवं 9 टिप्स कर सकते हैं फॉलो!

    जलने के निशान जलने के प्रकार (Types of Burn) पर निर्भर करते हैं। इसलिए यहां ऊपर बताये गए जलने के प्रकार को एक-एक कर समझते हैं। 

    जलने के निशान (Burn Scars)

    • फर्स्ट डिग्री बर्न (First-degree burns)- फर्स्ट डिग्री बर्न होने पर स्किन का सबसे बाहरी लेयर डैमेज होता है। ऐसी स्थिति में त्वचा पर लाल निशान पड़ने के साथ ही दर्द भी महसूस होता है। हालांकि अगर फर्स्ट डिग्री बर्न है, तो यह समस्या 5 से 7 दिनों में अपने आप ठीक हो सकती है। 
    • सेकेंड डिग्री बर्न (Second-degree burns)- सेकेंड डिग्री बर्न होने पर डर्मिस (Dermis) एवं इपिडर्मिस (Epidermis) दोनों ही लेयर को डैमेज कर देती है। सेकेंड डिग्री बर्न होने पर जलने के निशान लाल होने के साथ ही दर्द एवं फफोले भी पड़ने लगते हैं। जलने की इस समस्या को ठीक होने में 2 से 3 सप्ताह का वक्त लग सकता और उसके बाद धीरे-धीरे दाग दूर होते हैं। 
    • थर्ड डिग्री बर्न (Third-degree burns)- थर्ड डिग्री बर्न को काफी गंभीर माना जाता है। थर्ड डिग्री जलने पर त्वचा को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ इस टेंडन या बोन को भी डैमेज करने में सक्षम होता है। थर्ड डिग्री जलने के निशान को समझना आसान होता है, क्योंकि त्वचा सफेद या काली नजर आती है। थर्ड डिग्री जलने पर इसे ठीक होने ज्यादा वक्त लगता है और इसके दाग भी गहरे होते हैं।   
    • हायपरट्रॉफिक स्कार (Hypertrophic scars)- त्वचा पर जलने के निशान लाल या पर्पल नजर आएं तो इसे हायपरट्रॉफिक स्कार के अंतर्गत रखा जाता है। ऐसी स्थिति में जलने वाली त्वचा पर गर्माहट महसूस होने के साथ-साथ खुजली भी होती है। 
    • कॉन्ट्रैक्चर स्कार (Contracture scars)- कॉन्ट्रैक्चर स्कार स्किन, मसल्स एवं टेंडन सख्त होने लगते हैं। इसे ठीक होने में भी वक्त ज्यादा लग सकता है।   
    • केलॉइड स्कार (Keloid scars)- त्वचा पर गांठ जैसे निशान नजर आते हैं। इस निशान को दूर करने के लिय डॉक्टर से सलाह लेनी की जरूरत पड़ती है।

    बर्न स्कार (Burn Scars) को इन ऊपर बताये स्थितियों के अनुसार समझा जा सकता है। अब चलिए जलने के निशान (Burn Scars) को दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है।  

    यहां ऊपर बताये गए बर्न स्कार को दूर करने में पूरी तरह से कारगर नहीं भी हो सकते हैं और जख्म को भरने में वक्त भी लग सकता है। इसलिए अगर आप किसी भी ट्रीटमेंट का सहारा ले रहें हैं, तो थोड़ा वक्त दें।  

    नोट: जलने के निशान को दूर करना चाहते हैं, तो रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार स्कार पर विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन ई (Vitamin E) रिच किसी भी क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल बर्न स्कार पर ना करें।

    और पढ़ें : हाइड्रोजन पेरोक्साइड और स्किन कंडिशन: क्यों स्किन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

    जलने के निशान को दूर करने के लिए घरेलू उपाय क्या किया जा सकता है? (Home remedies for Burn scars)

    जलने के निशान को दूर करने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय किये जा सकते हैं। जैसे:

    1. एलोवेरा फर्स्ट और सेकेंड डिग्री बर्न के कारण पड़ने वाले निशान को दूर करने में मददगार माना गया है। इसलिए बर्न स्कार पर एलोवेरा जेल (Aloe Vera gel) नियमित रूप से लगाएं।   
    2. जलने के निशान (Burn scars) को दूर करने के लिए लैवेंडर भी लाभकारी माना गया है। लैवेंडर ऑयल (Lavender oil) की कुछ बूंद कॉटन के सॉफ्ट एवं साफ कपड़े में लें और उसे अपने बर्न स्कार पर लगाएं।  
    3. बादाम के तेल (Almond oil) का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए किया जाता है। वहीं जले हुए निशान पर भी बादाम का तेल लगाया जाए तो इससे लाभ मिल सकता है। 
    4. मेथी (Fenugreek) से भी जले हुए निशान को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए मेथी के दाने को पानी में अच्छी तरह से भिगो दें। जब मेथी दाना सॉफ्ट हो जाए तो इसका पेस्ट तैयार कर लें और निशान पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो ताजे पानी से धो लें। 
    5. आलू (Potato) के छिलके या कच्चे आलू का रस भी जले हुए निशान को कम करने में आपकी सहायता कर सकता है। आलू का रस जले हुए निशान पर लगाएं और सूखने पर ताजे पानी से धो लें। 
    6. नारियल के तेल (Coconut oil) का इस्तेमाल भी जले हुए निशान को दूर करने के लिए इस्तेमाल करने से लाभ मिल सकता है।
    7. टमाटर (Tomato) और नींबू (Lemon) का इस्तेमाल भी जले हुए निशान को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर और नींबू के रस को एक साथ मिलाएं और फिर बर्न स्कार पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ताजे पानी से वॉश कर लें।

    नोट: इन घरेलू उपायों को अपनाने से तुरंत लाभ नहीं मिल सकता है। इसलिए नियमित रूप से इसे अपने रूटीन में फॉलो करें और फिर फर्क देखें, क्योंकि स्किन से जुड़ी समस्याओं (Skin problem) को दूर करने में समय ज्यादा लगता है। ऐसे में व्यक्ति को धैर्य रखना चाहिए।

    हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में शेयर की गई जानकारी से जलने के निशान (Burn Scars) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। बर्न स्कार के लिए अगर ओवर-द-काउंटर (OTC) मिलने वाली क्रीम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन अगर आप लंबे वक्त से क्रीम का इस्तेमाल कर रहें हैं और इससे लाभ नहीं मिल रहा है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर बीमरी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।

    आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 07/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement