backup og meta

वजायनल बॉइल्स (Vaginal Boils) के कारण और इससे बचने के घरेलू उपचार जानें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/05/2022

    वजायनल बॉइल्स (Vaginal Boils) के कारण और इससे बचने के घरेलू उपचार जानें

    वजायनल बॉइल्स (Vaginal Boils) एक पस से भरे हुए लम्प हैं जो वजायना के बाहर विकसित होते हैं। इसके कारण हेयर फॉलिकल्स या ऑइल ग्लैंड का ब्लॉक होना है। वॉइल्स बॉडी में कहीं भी विकसित हो सकते हैं, लेकिन ये सामान्य तौर पर वजायना के बाहर, लेबिया पर या प्यूबिक एरिया में होते हैं। कुछ लोग बॉइल या फोड़ा शब्द का उपयोग इनके लिए करते हैं। हालांकि फोड़ा बॉइल्स की तुलना में गहराई तक होने वाला स्किन इंफेक्शन है। कुछ त्वचा की स्थिति वजायनल बॉइल के समान हो सकती है। जबकि अधिकांश अपने आप ठीक हो जाते हैं, वहीं दूसरी कंडिशन्स में बिगड़ते संक्रमण से बचने के लिए मेडिकल अटेंशन की आवश्यकता हो सकती है।

    वजायनल बॉइल्स (Vaginal Boils)

    इनकी शुरुआत आमतौर पर स्किन इर्रिटेशन के साथ होती है और बाद में स्किन पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया से ये इंफेक्ट हो जाते हैं। इनमें पस भरी होती है। डॉक्टर पस को निकालने के लिए स्टेराइल नीडल का उपयोग करता है। कुछ होम रेमेडीज भी इनको ठीक करने के लिए अपनाई जाती हैं।

    वजायनल बॉइल्स के कारण क्या हैं? (Causes of vaginal boils)

    कई प्रकार की स्थितियां और कारक वजायनल बॉइल्स के कारण बन सकते हैं।

    और पढ़ें: Anti-aging Creams: हेल्दी स्किन के लिए 7 बेस्ट एंटी-एजिंग क्रीम!

    संक्रामक बैक्टीरिया (Infectious bacteria)

    वजायनल बॉइल्स बैक्टीरिया के कारण हो सकते हैं, जैसे स्टैफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus aureus), एस्चेरिचिया कोलाई (Escherichia coli) और क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस (Chlamydia trachomatis)।

    त्वचा की स्थितियां (Skin conditions)

    एक स्किन कंडिशन जो वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils)  का कारण बन सकती है वह है फॉलिकुलिटिस (Folliculitis), यह तब होती है जब बैक्टीरिया बालों के रोम को संक्रमित कर देते हैं। यह संक्रमण अक्सर प्यूबिक एरिया के बालों को शेव करने या वैक्स करने के कारण होने वाली जलन का एक साइड इफेक्ट होता है। एक गांठ दर्दनाक हो सकती है। यह शुरुआत में छोटी होती है, लेकिन बाद में बड़ी हो सकती है और बॉइल का रूप ले सकती है।

    सिस्ट्स (Cysts)

    वजायनल बॉइल का एक अन्य सामान्य कारण बार्थोलिन ग्लैंड सिस्ट (Bartholin gland cyst) है। इस प्रकार की सिस्ट बार्थोलिन ग्लैंड के संक्रमण के कारण होती है, जो वजायनल ओपनिंग के पास त्वचा के नीचे स्थित होते हैं। ये ग्लैंड अवरुद्ध हो सकती हैं, जिससे एक सिस्ट या गोल, कठोर गांठ बन सकती है। यदि सिस्ट संक्रमित हो जाती है, तो इससे फोड़ा बन सकता है।

    और पढ़ें: Face Wash For Oily Skin: ऑयली स्किन के लिए कौन-से फेसवॉश का किया जा सकता है इस्तेमाल?

    यौन संक्रमण (SIT)

    वजायनल बॉइल्स

    सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन्स और जेनिटल पिर्यसिंग भी वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils) के अंतर्निहित कारण हो सकते हैं। तैलीय त्वचा वाली या घने प्यूबिक हेयर ग्रोथ वाली महिलाओं में वजायनल बॉइल्स होने का खतरा अधिक होता है।

    वजायनल बॉइल्स के लिए होम रेमेडीज (Home remedies for vaginal boils)

    यहां कुछ होम रेमेडीज बताई जा रही हैं जो वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils) के लिए अपनाई जा सकती हैं।

    हॉट कंप्रेशन (Hot compression) का उपयोग करें

    एक मुलायम कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर वजायनल बॉइल पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इसकी वजह से बॉइल से पस निकल सकता है। किसी भी व्यक्ति को बॉइल को फोड़ना नहीं चाहिए।

    सिट्ज बाथ (Sitz bath) का उपयोग करें

    सिट्ज बाथ प्लास्टिक रिंग को ऑनलाइन स्टोर या ऑफलाइन मार्केट से खरीदा जा सकता है। जिसमें गर्म को भरकर टॉयलेट के कमोड पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा गुनगुने पानी से भरे टब में बैठकर भी सिट्ज बाथ लिया जा सकता है।

    और पढ़ें: पैरों की ड्राय स्किन के लिए उपाय अपनाने हैं, तो पढ़ें यहां

    प्रभावित क्षेत्र को साफ और सूखा रखें

    बॉइल को एंटीबैक्टीरियल सोप से धोएं। एक स्प्रे बोतल से साफ पानी का उपयोग करके साबुन को साफ करें और प्रभावित क्षेत्र को एक मुलायम कपड़े से धीरे से सुखाएं। बॉइल को रगड़ने या छूने से बचें। किसी भी टॉपिकल एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट को साफ करने या लगाने से पहले हमेशा साबुन और पानी से हाथ धोएं।

    सूती अंडरवियर पहनें

    साफ, सूती अंडरवियर त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते। महिलाओं को टाइट अंडरवियर पहनने से बचना चाहिए जिससे वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils) रगड़ सकते हैं और अधिक आक्रामक हो सकते हैं।

    ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक (Over the counter pain killers) लेना

    यदि वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils) में हल्का दर्द होता है, तो महिला ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक ले सकती है, जैसे कि एसिटामिनोफेन या आईबुप्रोफेन। यदि ये दवाएं दर्द को नियंत्रित नहीं करती हैं, तो महिला को अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए। साथ ही दवा का उपयोग भी डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

    वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils) के लिए नहीं अपनाना चाहिए ये घरेलू उपाय

    वजायनल बॉइल्स के लिए जैसे कुछ उपाय फायदेमंद होते हैं वैसे ही कुछ नुकसानदायक भी हो सकते हैं। एक महिला को कभी भी बॉइल को नोचने, खरोचने का प्रयास नहीं करना चाहिए। अगर पस लीक हो रहा है तो उसे साफ करके, सुखाकर कवर करना चाहिए। बॉइल पर अत्यधिक सुगंधित लोशन, बेबी वाइप्स का उपयोग नहीं करना चाहिए।

    डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

    अगर होम रेमेडीज या ओवर द काउंटर दवाओं का बॉइल्स पर कोई असर नहीं होता है और वे समय के साथ और बिगड़ते जाते हैं तो महिलाओं को डॉक्टर की मदद लेना चाहिए। एक महिला को उपचार की तलाश करनी चाहिए यदि वह संक्रमण के किसी भी लक्षण को देखती है, जैसे कि पस के साथ ब्लड या बॉइल या आसपास की त्वचा स्पर्श करने पर गर्म महसूस होना। यदि महिला को किसी संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे कि बुखार, तो उसे अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

    मेडिकल ट्रीटमेंट (Medical treatment)

    बॉइल के गंभीर होने पर उसको निकालना प्रभावी होता है। डॉक्टर एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट लगा सकता है और फोड़े को ठीक करने के लिए बैंडेज लगा सकता है। बॉइल जो त्वचा में गहराई तक होते हैं या जिनके साथ सेल्युलाइटिस के लक्षण दिखाई देते हैं, एक बैक्टीरियल इंफेक्शन जो त्वचा की आंतरिक परतों और फैट लेयर्स को प्रभावित करता है उसे ओरल या इंट्रावेनस (IV) एंटीबायोटिक दवाओं के साथ उपचार की आवश्यकता हो सकती है। निर्धारित एंटीबायोटिक का प्रकार व्यक्ति के इंफेक्शन के प्रकार और उसकी गंभीरता पर निर्भर करता है।

    क्या वजायनल बॉइल्स को होने से रोका जा सकता है? (Vaginal boils can be prevented)

    अंडरवियर को समय से बदलना और हायजीन का अभ्यास करना वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils) को रोकने में मदद कर सकता है। शरीर और वजायनल एरिया को दिन में कम से कम एक बार एंटीबैक्टीरियल सोप से धोकर साफ रखें। नियमित रूप से हाथ धोने से बैक्टीरिया के जोखिम को कम करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, सावधानीपूर्वक स्वच्छता का अभ्यास करना इस बात की गारंटी नहीं देता है कि महिला को वजायनल बॉइल नहीं होगा।

    और पढ़ें: स्किन के लिए कोजिक एसिड (Kojic Acid) के फायदे और नुकसान दोनों जानें 

    वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils) को रोकने के लिए अन्य उपाय

    स्वस्थ वजन बनाए रखने से अतिरिक्त त्वचा की सिलवटों को विकसित होने से रोका जा सकता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। तौलिये और अंडरवियर सहित व्यक्तिगत वस्तुओं को शेयर करने से बचना संक्रमण के जोखिम को कम कर सकता है। व्यायाम के बाद साफ अंडरवियर में बदलने से संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है। अत्यधिक सुगंधित साबुन, डाई और पाउडर से बचें क्योंकि ये वजायनल एरिया के टिशूज खुजली या जलन पैदा कर सकते हैं और संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

    उम्मीद करते हैं कि आपको वजायनल बॉइल्स (Vaginal boils) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/05/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement