backup og meta

Dislocated finger : उंगली की हड्डी खिसकना क्या है?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/09/2020

Dislocated finger : उंगली की हड्डी खिसकना क्या है?

परिचय

उंगली की हड्डी खिसकना (फिंगर डिस्लोकेशन) क्या है?

फिंगर डिस्लोकेशन यानी उंगली की हड्डी खिसकना एक सामान्य लेकिन गंभीर चोट है। यह समस्या तब होती है जब उंगली अपनी सामान्य स्थिति से स्थानांतरित हो जाती है। उंगली की हड्डी खिसकना किसी भी उंगली के जोड़ों में हो सकता है। लेकिन, यह अक्सर छोटी उंगली, रिंग फिंगर, मध्य या तर्जनी के मध्य पोर में होता है। हर उंगली के तीन जोड़ होते हैं लेकिन अंगूठे में दो जोड़ होते हैं। यह जोड़ उंगली को मोड़ने और सीधा करने में मदद करते हैं। अगर इन जोड़ों से हड्डी थोड़ी खिसक जाए तो उसे फिंगर डिस्लोकेशन कहा जाता है।

और पढ़ें: Bone Marrow Biopsy: बोन मैरो बायोप्सी क्या है?

लक्षण

उंगली की हड्डी खिसकना के लक्षण क्या हैं?

फिंगर डिस्लोकेशन के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे:

  • उंगली का मुड़ा हुआ या विकृत दिखना
  • उंगली की हड्डी का बाहर निकला हुआ दिखाई देना
  • जोड़ों में सूजन आना या नील पड़ना
  • जोड़ों के चारों तरफ दर्द होना
  • उंगली को हिलाने में मुश्किल होना
  • उंगली को मोड़ने या सीधा करने में परेशानी होना
  • गंभीर डिस्लोकेशन के साथ उंगली का सुन्न होना या झुनझुनी हो सकती है।
  • प्रभावित उंगली का रंग हल्का पीला हो सकता है
  • डिस्लोकेशन के कारण प्रभावित स्थान पर त्वचा  कट सकती है। अगर ऐसा है तो घायल व्यक्ति को तुरंत मेडिकल मदद की आवश्यकता हो सकती है।

कारण

उंगली की हड्डी खिसकना के कारण क्या हैं?

उंगली की हड्डी खिसकना कई कारणों से हो सकता है। दुर्घटनाएं हड्डी के खिसकने का मुख्य कारण है।  इसके कुछ अन्य कारण इस प्रकार हैं:

खेल

खेल जैसे बास्केटबॉल और बेसबॉल के कारण यह समस्या हो सकती है। क्योंकि जब बॉल को पकड़ने या रोकने की कोशिश की जाती है तो उस समय बाल के जोर से उंगली पर लगने के कारण उंगली डिसलॉकेट हो सकती है। इसके साथ ही उंगली किसी खेल सामग्री जैसे जर्सी या पैड आदि में फंसने से भी यह समस्या हो सकती है। बॉल पकड़ने के दौरान हाथ के भार गिरने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

दुर्घटना

किसी दुर्घटना के बाद उंगली की हड्डी खिसकने की संभावना बढ़ सकती है। इसके साथ ही घर, अलमारी आदि के दरवाज़े को बंद करते हुए उंगली का उनके बीच में आना भी जोड़ से हड्डियों को अलग कर सकता है या इसके कारण भी उंगली की हड्डी खिसकना जैसी समस्या हो सकती है।

जेनेटिक्स

यह समस्या कुछ लोगों में जेनेटिक्स यानी अनुवांशिक भी हो सकती है।

और पढ़ें: Bunions: बनियन क्या है?

जोखिम

उंगली की हड्डी खिसकना के जोखिम क्या हैं?

उंगली की हड्डी खिसकना जैसी समस्या किसी को भी हो सकती है। लेकिन, कुछ लोगों में इसका जोखिम अधिक रहता है। जैसे :

  • अगर हड्डियां कमजोर हों तो उंगली की हड्डी के खिसकने की संभावना अधिक होती है। बच्चों और बुजुर्गों को यह समस्या हो सकती है।
  • जो लोग हाथ से काम करते हैं जैसे मजदूर, उनमें भी उंगली की हड्डी के खिसकने की संभावना अधिक होती है।
  • खेल से जुड़े व्यक्तियों में भी उंगली की हड्डी के खिसकने का जोखिम अधिक रहता है। खेलों से जुड़े व्यक्तियों को इस समस्या से बचने के लिए खास ध्यान रखना चाहिए।

और पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए दुबले पतले लोग अपनाएं ये आसान उपाए

उपचार

उंगली की हड्डी खिसकना का उपचार क्या है?

उंगली की हड्डी खिसकना बहुत ही आम बात है। डॉक्टर आपसे सबसे पहले इस चोट का कारण पूछेंगे। इसके बाद वो आपसे आपकी स्वास्थ स्थितियों के बारे में जानेंगे।

शारीरिक जांच

डॉक्टर सबसे पहले अपनी चोट लगी उंगली को जांचेंगे। इसके साथ ही आपको X-ray की सलाह दी जायेगी। डॉक्टर उंगली और हाथ का मूल्यांकन टेंडन और लिगमेंट चोटों के लिए करेंगे जो डिस्लोकेशन के साथ हो सकती हैं।

उंगली की हड्डी के खिसकना वाली समस्या में उंगली को स्वयं हिलाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से

उंगली के अन्य हिस्सों को भी प्रभाव पड़ सकता है। जैसे:

  • ब्लड वेसल्स
  • टेंडॉन्स
  • नस
  • लिगमेंट्स

इसके बजाय, अपनी चोट वाली उंगली पर बर्फ लगाएं और इसे स्थिर रखें। बर्फ लगाने के लिए, एक तौलिया में बर्फ लपेटें या एक आइस पैक का उपयोग करें। बर्फ को सीधे अपनी त्वचा पर न लगाएं। अगर सर्जरी आवश्यक है तो इस स्थिति में इससे पहले कुछ भी न तो खाएं, न ही पीएं

उंगली की हड्डी खिसकना की स्थिति में आपको तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। इस में डॉक्टर यह उपचार अपना सकते हैं।

रिडक्शन

रिडक्शन हड्डी को वापस उसी स्थान पर ले जाने वाली मेडिकल टर्म है। इसके लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है ताकि प्रभावित स्थान पर दर्द न हो।

स्पलिंट

डॉक्टर इस समस्या को दूर करने के लिए रोगी को एक स्पलिंट दे सकते हैं। यह स्पलिंट चोटिल उंगली को एक जगह रखेगा। आपको अपनी चोट की गंभीरता के आधार पर कुछ दिनों के लिए स्प्लिंट को प्रयोग करने की सलाह दी जा सकती है।

बडी टेप (Buddy tape)

स्पलिंट के साथ ही बडी टेप की मदद भी ली जा सकती है। डॉक्टर मेडिकल टेप की मदद लेते हैं ताकि वो चोटिल उंगली को साथ वाली उंगली के साथ बांध दें। यह तरीका डिस्लोकेटेड उंगली को सपोर्ट देता है। जिससे यह उंगली जल्दी ठीक होती है।

सर्जरी

कई मामलों में, हड्डियों को सही स्थिति में रखने, फ्रैक्चर और टूटे लिगामेंट्स के लिए सर्जरी का सहारा लिया जाता है। सर्जरी आमतौर पर केवल तब उपयोग की जाती है, जब रिडक्शन जोड़ों को स्थिर करने में विफल रहती है, या उंगली मे गंभीर ब्रेक और फ्रैक्चर हैं।

घरेलू उपचार

उंगली की हड्डी खिसकना (फिंगर डिस्लोकेशन) का घरेलू उपचार क्या है?

  • प्रभावित स्थान पर हर तीन या चार घंटों बाद 20-30 मिनट्स तक बर्फ लगाएं। इससे दर्द और सूजन कम होगी। दर्द दूर करने का यह सबसे अच्छा घरेलू उपाय है।
  • ऐसा कोई कार्य न करें जिससे प्रभावित उंगली अधिक हिले। ऐसा करने से समस्या बढ़ सकती है।
  • डॉक्टर के बताये निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। ऐसा करने से उंगली की हड्डी की यह समस्या जल्दी ठीक हो सकती है।
  • उंगली में होने वाली दर्द और जलन को दूर करने के लिए आप दर्द दूर करने वाली दवाईयां ले सकते हैं। लेकिन, ऐसा तभी करें जब डॉक्टर ने आपको इन्हे लेने की सलाह दी हो। यही नहीं, डॉक्टर द्वारा बताई मात्रा में ही इन्हें लें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

डॉ. पूजा दाफळ

· Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/09/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement