एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) के रिस्क्स
एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) का सही से इस्तेमाल करना पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका एकमात्र रिस्क यह है कि यह प्रोडक्ट एसिडिक है। क्योंकि, यह हायली एसिडिक होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पहले हमें इसे डायल्यूट कर लेना चाहिए। अगर इसे पूरी स्ट्रेंथ में लिया जाए, तो इससे टूथ इनेमल को नुकसान हो सकता है या इससे जीभ, मुंह या अन्नप्रणाली के टिश्यूज भी डैमेज हो सकते हैं। हालांकि यह नुकसान आम नहीं है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति इसे पीने से पहले इसे को डायल्यूट कर दे, तो इसकी संभावना और भी कम हो जाती है। अब जानते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) के अन्य लाभ क्या हैं?
और पढ़ें: डायबिटीज में पाइनएप्पल : डॉक्टर की सलाह के बगैर खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी!
एप्पल साइडर विनेगर के अन्य लाभ
ब्लोटिंग में एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar for Bloating) के फायदों के बारे में तो आप जान ही गए होंगे। सदियों से इसके फायदों की वजह से इसका इस्तेमाल एक रेमेडी की तरह किया जाता रहा है। आज भी लोग इसका इस्तेमाल वजन कम करने, हार्ट हेल्थ को सुधारने आदि के लिए करते हैं। हालांकि, इसके प्रभावों को लेकर कोई साइंटिफिक प्रूफ मौजूद नहीं है। लेकिन, कुछ स्टडीज यह बताती हैं कि इसमें मौजूद एसिडिक एसिड कई कंडिशंस में लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लाभ इस प्रकार हैं:
- मोटापा कम करने के लिए इस विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है।
- ऐसा भी माना जाता है कि विनेगर ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन लेवल को सुधारने में मददगार है।
- विनेगर में कुछ केमिकल होते हैं, जिन्हें पॉलीफेनोल्स कहा जाता है। यह सेल डैमेज को रोकने में मदद कर सकते हैं जो अन्य बीमारियों का कारण बनते हैं जैसे कैंसर। लेकिन, इसके बारे में भी सही जानकारी मौजूद नहीं है।