घर पर सैनिटाइजर स्प्रे बनाने का तरीका:
एलोवेरा अपना काम अच्छे से करता है लेकिन यह त्वचा को चिपचिपा कर देता है। सैनिटाइजर स्प्रे की यह विधि कम चिपचिपा करती है। साथ ही डब्लूएचओ ने भी इसे रिकमेंड किया है। इसे बनाने के लिए डेढ़ कप एल्कोहॉल में दो चम्मच ग्लिसरोल मिलाएं। आप ग्लिसरोल को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह बहुत जरूरी चीज है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से लिक्विड मिक्स अच्छे से हो जाता है और हाथ एल्कोहॉल और दूसरे लिक्विड से दूर भी रहते हैं। हालांकि, अगर आपको ग्लिसरोल नहीं मिलता तो आप बाकी की चीजों को मिलाकर सैनिटाइजर बनाएं। इसमें एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड, एक चौथाई डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं।
अब इस सॉल्युशन को स्प्रे बॉटल में भर दें। यह जेल नहीं, स्प्रे है। इसे सुगंधित करने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें इसमें लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल न करें। बाकी आप कोई भी एसेंशियल ऑयल को यूज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान ! कोरोना वायरस महामारी बना, जानें इसके बारे में शुरू से लेकर अबतक सब कुछ
घर पर सैनिटाइजर बनाते वक्त बरतें ये सावधानियां
घर पर सैनिटाइजर बनाते वक्त आपको निम्नलिखित सावधानियां बरतनी होंगी:
- सबसे पहली बात आपको जिसका ध्यान रखना है वो यह है कि आप चीजों को मिक्स करने के लिए जिस भी चीज का इस्तेमाल करें वो बिल्कुल साफ होनी चाहिए।
- हैंड सैनिटाइजर बनाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें।
- मिश्रण बनाने के लिए 99% आइसोप्रोपिल एल्कोहल का ही प्रयोग करें। कुछ लोग पानी वाली शराब जैसे व्हिस्की, वोदका का इस्तेमाल करते हैं। बता दें ये सब सैनिटाइजर बनाने के लिए असरदार नहीं होते हैं।
- सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, सैनिटाइजर को असरकारक बनाना है तो इसमें कम से कम 60 प्रतिशत एल्कोहल होना बेहद जरूरी है।
- वर्ल्ड हेल्थ ओर्गनाइजेशन के अनुसार, घर पर सैनिटाइजर बनाते वक्त तैयार हुए मिश्रण को कम से कम 72 घंटे के लिए छोड़ देना चाहिए। इससे यदि मिक्सिंग के दौरान कोई बैक्टीरिया पैदा हुए होते हैं तो मर जाते हैं।
- सैनिटाइजर बनाने के लिए इस्तेमाल की गई चीजों में से एक भी चीज गंदी या साफ नहीं है तो यह असरकारक नहीं हो जाएगा।
हैंड सैनिटाइजर को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?