यह दवाई एक मल्टीविटामिन उत्पाद है जिसका प्रयोग विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। शरीर में विटामिन की कमी के कई कारण हो सकते हैं जैसे संतुलित आहार का सेवन न करना, कोई खास बीमारी या प्रेगनेंसी के दौरान। अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन बहुत आवश्यक है। इन समस्याओं के उपचार में भी इस दवाई का प्रयोग किया जाता है:

बीपलेक्स फोर्टे को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बीपलेक्स फोर्टे लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। लेकिन अगर बहुत अधिक अवश्य हो तो अपने डॉक्टर के सलाह के बाद इसे लें। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
बीपलेक्स फोर्टे के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:
इसके कुछ ऐसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफेक्ट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो बीपलेक्स फोर्टे का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिंस या अन्य हर्बल सप्लीमेंट भी शामिल हैं। बीपलेक्स फोर्टे इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
इसके अलावा भी कुछ अन्य दवाइयां हो सकती हैं, जिन्हें बीपलेक्स फोर्टे के साथ लेने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने डॉक्टर के बारे में इनके बारे में पहले ही पूरी जानकारी ले लें।
बीपलेक्स फोर्टे को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
बीपलेक्स फोर्टे आपकी हेल्थ कंडिशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडिशन को और भी खराब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
[mc4wp_form id=’183492″]
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज आपको लेनी चाहिए इसके लिए रोगी की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और कई अन्य बातों को ध्यान में रखा जाता है। इसलिए आपको इस दवाई की कितनी डोज लेनी चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
इसे रोजाना एक टेबलेट लेने की सलाह दी जाती है या डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे लें
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे बीपलेक्स फोर्टे की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाये एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-59208/beplex-oral/details
https://www.mims.com/india/drug/info/beplex%20forte%20tab/beplex%20forte%20tab%20sugar-coated%20tab
https://www.sdrugs.com/?c=drug&s=beplex%20forte%20tablets
http://www.drugsupdate.com/brand/generic/Folic%20Acid/42002
Accessed 13 Feb, 2020
Current Version
29/06/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra