नेबिकार्ड 2.5mg में नेबिवोलोल हाइड्रोक्लोराइड एक एक्टिव इनग्रीडिएंट के रूप में होता है। यह दवा बीटा-ब्लॉकर्स दवाइयों के परिवार से संबंध रखती है। नेबिकार्ड का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में किया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को कम करने से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी की समस्याओं से बचाव होता है। यह आपकी बॉडी में कुछ प्राकृतिक पदार्थों को ब्लॉक करके कार्य करती है, जैसे यह हार्ट पर इपिनेफ्रिन (Pronunciation- Epinephrine) को दिल और रक्त वाहिकाओं पर ब्लॉक कर देती है। ऐसा होने पर हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और दिल पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है।

नेबिकार्ड 2.5mg को इस्तेमाल करने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप दवा के अंदर निकली पर्ची पर छपे दिशा- निर्देशों को पढ़ें। इसके अतिरिक्त, डॉक्टर के सुझाए गए डोज और समयानुसार इसका सेवन करें। डॉक्टर की सलाह पर नेबिकार्ड को भोजन या खाली पेट लिया जा सकता है। आमतौर पर डॉक्टर की सलाह के मुताबिक नेबिकार्ड का सेवन दिन में एक बार किया जाता है। जो डोज आप लेंगे वो आपकी मेडिकल कंडिशन और इलाज के प्रति बॉडी की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। नेबिकार्ड से अधिकतम फायदा उठाने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करें। अपने आपको दवा खाने के लिए याद दिलाने के लिए प्रतिदिन एक ही समय पर नेबिकार्ड का सेवन करें। इस दवा का संपूर्ण लाभ मिलने में कई हफ्तों का समय लग सकता है। शुरुआती दिनों में राहत महसूस होने पर इस दवा का सेवन बंद ना करें। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित ज्यादातर लोगों को बीमार होने का अहसास नहीं होता है। यदि आपको नेबिकार्ड से फायदा नहीं मिलता है या आपकी स्थिति (ब्लड प्रेशर) और खराब हो जाती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है जिसमें डेंटल सर्जरी भी शामिल है तो अपने डॉक्टर को बता दें कि आप ये मेडिसन ले रहे हैं।
नेबिकार्ड 2.5mg को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको नेबिकार्ड 2.5mg को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। बच्चों या पेट्स के संपर्क में आने पर यह दवा उनके लिए जानलेवा या घातक सिद्ध हो सकती है। जब तक कहा ना जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से आपको नेबिकार्ड 2.5mg को टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है। आवश्यकता ना रहने या एक्सपायरी की स्थिति में दवा का समुचित तरीके से निस्तारण जरूरी है। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
नेबिकार्ड 2.5mg का इस्तेमाल करने से पहले निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें:
प्रेग्नेंसी के दौरान स्पष्ट रूप से आवश्यकता पड़ने पर नेबिकार्ड का सेवन किया जाना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान जो महिलाएं इस दवा का सेवन करती हैं, उनसे जन्म लेने वाले शिशुओं का वजन कम होता है। साथ ही उनमें लो ब्लड प्रेशर, स्लो हार्ट रेट, लो ब्लड शुगर और हल्की सांस लेने जैसी दिक्कते होती हैं, जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी में इसका इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरे और फायदों की तुलना अपने डॉक्टर के साथ अवश्य करें। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान यह दवा मां के दूध में प्रवेश करती है या नहीं, इस संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। बेहतर होगा कि आप किसी भी दवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
और पढ़ें : Glycomet : ग्लाइकोमेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
नेबिकार्ड 2.5mg (Nebicard 2.5) के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
नेबिकार्ड का सेवन करने से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
गंभीर साइड इफेक्ट्स
हर मामले में यह साइड इफेक्ट्स एक जैसे नहीं होते। जरूरी नहीं है कि जो साइड इफेक्ट्स ऊपर बताए गए हैं, समान साइड इफेक्ट्स का अनुभव आपको भी हो। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Dolo 650MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
नेबिकार्ड निम्नलिखित दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकती है:
उपरोक्त सूची पूर्ण नहीं है। ऐसी और भी कई दवाइयां हो सकती हैं, जिनके साथ नेबिकार्ड परस्पर क्रिया करके रिएक्शन कर सकती है। इसके ड्रग रिएक्शन की विस्तृत जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
एल्कोहॉल के साथ नेबिकार्ड का सेवन असुरक्षित है। इस दवा का सेवन करने से आपको चक्कर आ सकते हैं। ऐसे में एल्होहॉल या मारिजॉना के साथ नेबिकार्ड का सेवन करने से आपको और नशा हो सकता है। बेहतर होगा कि आप दोनों का एक साथ सेवन करने से बचें। चक्कर आने की स्थिति में गाड़ी या अन्य ऐसी कोई मशीन ऑपरेट न करें, जिसमें मेंटल फोकस की आवश्यकता पड़ती है। नेबिकार्ड के सेवन के दौरान अपना एल्कोहॉल सेवन सीमित करें। यदि आप मारिजॉना का इस्तेमाल कर रहे हैं तो नेबिकार्ड का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को सूचित करें।
और पढ़ें : Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
नेबिकार्ड आपके मौजूदा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। बेहतर होगा कि इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने मौजूदा स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी अपने डॉक्टर से साझा करें।
निम्नलिखित स्थितियों में इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें:
और पढ़ें: हार्ट अटैक में फर्स्ट ऐड कब और कैसे दें? पढ़िए इसकी पूरी जानकारी
हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) में अडल्ट्स के लिए सामान्य डोज:
बच्चों में इसके इस्तेमाल को लेकर पर्याप्त या अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
किडनी की बीमारी से पीढ़ित लोगों के लिए डोज:
लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए डोज:
हर मरीज के मामले में नेबिकार्ड का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। दवाइयां का सेवन हमेशा ही सुरक्षित नहीं होता है। नेबिकार्ड के उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
नेबिकार्ड 2.5mg निम्नलिखित रूप में उपलब्ध है:
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
नेबिकार्ड का डोज मिस हो जाता है तो जल्द से जल्द इसे लें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को ना खाएं। पहले से तय नियमित डोज को लें। एक बार में दो खुराक ना खाएं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Nebivolol Tablet/https://www.webmd.com/drugs/2/drug-149866/nebivolol-oral/details
(Accessed on 11-12-2019)
Can nebicard decrease heart rate?/https://doctor.ndtv.com/faq/can-nebicard-decrease-heart-rate-12778
(Accessed on 11-12-2019)
Nebivolol, Oral Tablet/https://www.healthline.com/health/nebivolol-oral-tablet
(Accessed on 11-12-2019)
NEBIVOLOL 2.5 MG TABLETS/https://www.drugs.com/uk/nebivolol-2-5-mg-tablets-leaflet.html
(Accessed on 11-12-2019)
nebicard/https://www.mims.com/India/drug/info/NEBICARD/NEBICARD%20tab
(Accessed on 11-12-2019)
Current Version
22/07/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra