backup og meta

Domstal : डोमस्टाल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/07/2020

Domstal : डोमस्टाल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डोमस्टाल (Domstal) का उपयोग किसके लिए किया जाता है?

डोमस्टाल (Domstal) एक एंटी-इमेटिक दवा है, जिसका उपयोग उल्टी, मतली और सीने में जलन रोकने के लिए किया जाता है। यह आंतों के काम करने की क्रिया को ठीक ढ़ग से सुचारू रखने में मदद करता है। ऐसे लोग जो पार्किंसन रोग का उपचार करवा रहे हैं, उनके लिए भी यह मददगार साबित होता है। आमतौर पर यह ऐसे लोगों को दिया जाता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या से पीड़ित हैं। इस दवा में मुख्य रूप से डोमपेरिडॉन का इस्तेमाल किया जाता है। 

डोमस्टाल का उपयोगः

डोमस्टाल (Domstal) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

डोमस्टाल (Domstal) वयस्कों के लिए टैबलेट, कैपसूल और सिरप के रूप में इस्तेमाल की जाती है। वहीं बच्चों के लिए इसके ओरल ड्रॉप्स उपलब्ध हैं। इसकी खुराक पानी के साथ ली जाती है। खाना खाने से आधे घंटे पहले इसकी खुराक लेनी चाहिए। सुबह के समय इसकी खुराक का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर डोमस्टाल की गोलियों का सेवन कर रहे हैं, तो गोली को कुचलें या चबाएं नहीं बल्कि पानी के साथ इसे पूरा निगल लें।

वहीं अगर सिरप का सेवन कर रहे हैं, तो पहले बोतल को अच्छी तरह से हिलाना चाहिए और नापने वाले कप से इसकी खुराक लें। पहली बार दवा की खुराक लेने से पहले इसके पैकेट में दिए गये लीफलेट को पढ़ना चाहिए। इस दवा का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।

अगर आप इसकी खुराक लेना भूल जाते हैं, खुराक लेने में देरी करते हैं या खुराक लेने के बाद उल्टी हो जाती है, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।

मैं डोमस्टाल (Domstal) को कैसे स्टोर करूं?

डोमस्टाल (Domstal) के रख-रखाव के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचाना होता है। डोमस्टाल को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में डोमस्टाल के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी डोमस्टाल खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। 

बिना निर्देश के डोमस्टाल को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

सावधानियां और चेतावनियां

डोमस्टाल (Domstal) का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

डोमस्टाल का उपयोग करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करेः

  •   अगर डोमस्टाल में शामिल किसी भी सामग्री से एलर्जी हो, तो इसके उपयोग के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
  •   दिल से जुड़ी कोई बीमारी होने पर
  •   डायबिटीज होने पर
  •   प्रेग्नेंट होने पर या प्रेग्नेंसी की योजना कर रहीं हैं तो
  •   पहले से ही कोई विटामिन ले रहें हैं
  •   एलर्जी होने पर
  •   अस्थि रोग
  •   प्रोलैक्टिनोमा
  •   जीआई रक्तस्राव
  •   लिवर की बमारी
  •   किडनी की बीमारी
  •   ब्रेस्ट कैंसर

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डोमस्टाल (Domstal) लेना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डोमस्टाल के इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

डोमस्टाल (Domstal) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

नीचे डोमस्टाल के सेवन से होने वाले कुछ संभावित दुष्प्रभावों की एक सूची है। अगर आपको निम्नलिखित दुष्प्रभावों में से कोई भी लक्षण नजर आए तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें और इसके इस्तेमाल को तुरंत रोक देः 

अगर निम्न में से किसी भी दुष्प्रभाव को महसूस करें, तो कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

  •   घबराहट
  •   डायरिया
  •   मुंह सूखना
  •   सिरदर्द
  •   चकत्ते
  •   प्रुरिटिस
  • उर्टीकेरिया
  •   एमेनोरिया
  •   एनाफिलेक्टिक शॉक (एनाफिलैक्सिस  का सदमा एलर्जी के कारण होने वाली सबसे खतरनाक प्रतिक्रिया होती है, इसमें शख्स की जान भी जा सकती है।)
  •   आंतों की ऐंठन
  •   यूरिन रिटेंशन
  •   महिलाओं का मासिक धर्म में अनियमित होना

इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें।

और पढ़ें : Terbinafine cream : टर्बिनाफिन क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इन जरूरी बातों को जानें

कौन-सी दवाएं डोमस्टाल (Domstal) के साथ इस्तेमाल नहीं की जा सकती हैं?

अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उसके साथ डोमस्टाल इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह के परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी दवा के असर को भी प्रभावित कर सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें। 

  •    एल्कोहॉल (Alcohol)
  •   अमिओडैरोन (Amiodarone)
  •   डिलटिअजेम (Diltiazem)
  •   एंटासिड (Antacids)
  •   इरिथ्रोमाइसिन (Erythromycin)
  •   अटाजेनावीर (Atazanavir)
  •   एट्रोपाइन (Atropine)
  •   एप्रेपिटेंट (Aprepitant)
  •   क्लैरीथ्रोमायसिन (Clarithromycin)
  •   अम्परनवीर (Amprenavir)
  •   फ्लुकोनाजोले (Fluconazole)
  •   केटोकॉजोल (Ketoconazole)
  •   सिसाप्राइड (Cisapride)
  •   ट्रामाडोल (Tramadol)
  •   ब्रोमोक्रिप्टाइन (Bromocriptine)

क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ डोमस्टाल (Domstal) का इस्तेमाल किया जा सकता है?

अगर किसी भी दवा या एल्कोहॉल के साथ डोमस्टाल का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।

डोमस्टाल (Domstal) से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है?

डोमस्टाल का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। इसका अधिक सेवन किडनी और लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर इसके इस्तेमाल करने के बाद किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह लें। 

  •   लिवर में किसी भी तरह की परेशानी
  •   दिल से जुड़ी कोई तकलीफ
  •   खून के थक्के बनना
  •   एलर्जी होने पर
  •   पिट्यूटरी ग्रंथि का ट्यूमर होने पर (Tumor of Pituitary gland)

खुराक को समझें

दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

  • डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही खुराक की मात्रा लेनी चाहिए।

इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में क्या करना चाहिए?

इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपनी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं।

क्या करना चाहिए अगर एक खुराक लेना भूल जाएं?

अगर डोमस्टाल की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/07/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement