ग्लूकोनॉर्म जी 1 (Gluconorm G1) टैबलेट एक सल्फोनिलयूरेया और बिगुआनाइड एंटी डायबिटिक (sulfonylurea and biguanide antidiabetic) ड्रग है।

यह एक एक प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है यानी इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इसमें एक्टिव इंग्रीडेंट के रूप में ग्लिम्पिराइड + मेटफॉर्मिन (Glimepiride + Metformin) पाए जाते हैं।
इस दवा का उपयोग टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के इलाज में होता है।
टाइप 2 डायबिटीज मिलिटस
इस दवा का उपयोग एक उपयुक्त डायट और एक्सरसाइज रेजीम के साथ टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित रोगियों में ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कम करने के लिए किया जाता है।
पॉलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
इस दवा का उपयोग पॉलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के इलाज में किया जाता है। यह हॉर्मोन से रिलेटेड डिसऑर्डर है जिसमें ओवरी का आकार बढ़ जाता है और ओवरी की आउटर लाइनिंग में सिस्ट डेवलप हो जाती है।
और पढ़ें: Ezact MR Tablet: एजेक्ट एमआर टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
ग्लूकोनॉर्म जी 1 (Gluconorm-G 1) दो एंटीडायबिटिक (Antidiabetic) दवाओं का एक संयोजन है: ग्लिम्पीराइड (Glimepiride) और मेटफोर्मिन (Metformin)। ग्लिम्पीराइड है जो रक्त शर्करा को कम करने के लिए अग्नाशय द्वारा जारी इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाकर काम करता है। मेटफोर्मिन एक बिगुआनाइड है जो यकृत में ग्लूकोज उत्पादन को कम करके, आंतों से ग्लूकोज अवशोषण में देरी और इंसुलिन के लिए शरीर की संवेदनशीलता को बढ़ाने का काम करता है।
अगर आपको इस दवा या इसमें मौजूद इंग्रीडेंट से किसी प्रकार की एलर्जी है तो इस दवा का उपयोग न करें।
प्रेग्नेंसी के दौरान इस दवा का सेवन असुरक्षित हो सकता है। हालांकि इस विषय पर ह्यूमन स्टडीज कम हुई हैं, लेकिन एनिमल्स पर किए गए शोधों में डेवलपिंग बेबी पर इसके हानिकारक प्रभाव दिखे हैं। इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेकर दवा का उपयोग करें।
वहीं ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस दवा का उपयोग सुरक्षित है। सीमित ह्यूमन डेटा से पता चलता है कि दवा बच्चे को किसी महत्वपूर्ण जोखिम का प्रतिनिधित्व नहीं करती है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना दवा का उपयोग न करें।
इससे होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट्स को किसी भी मेडिकल अटेंशन की आवश्यकता नहीं होती है और वे अपने आप चले जाते हैं जब शरीर दवा में समायोजित हो जाता है। अपने चिकित्सक से परामर्श करें यदि नीचे दिए गए साइड इफेक्ट्स बने रहते हैं और यदि आप इनके बारे में चिंतित हैं।
जब कुछ खाद्य पदार्थों (या पेय) के साथ दवा ली जाती है तो शरीर पर दवा के प्रभाव में बदलाव हो सकता है। सभी दवाएं भोजन के साथ प्रभावित नहीं होती हैं, और कुछ दवाएं केवल कुछ विशेष फूड्स से प्रभावित होती हैं। यह दवा किसी फूड से रिएक्शन करती है या नहीं इस बारे में डॉक्टर से परामर्श करें।
हां, इस दवा को एल्कोहॉल के साथ लेना रिस्की हो सकता है। इस दवा के साथ एल्कोहॉल का सेवन गंभीर परिणामों का कारण बन सकता है।
यह दवा निम्न हेल्थ कंडीशन के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
इस दवा को सामान्यत: दिन में एक बार लेने की सलाह दी जाती है। डोज के बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
ग्लूकोनॉर्म जी 1 (Gluconorm-G 1) की डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी इस टैबलेट का सेवन करें। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो छूटे हुए डोज को न लें। एक साथ डबल डोज का सेवन न करें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
किसी दवा को अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में लेना ओवरडोज कहलाता है। ओवरडोज को हमेशा एक क्लिनिकल टेस्ट की आवश्यकता होती है। इस दवा का ओवरडोज शरीर में गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। अगर भूल से आपने ओवर डोज ले लिया है तो अपने डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
और पढ़ें : Drug overdose : ड्रग ओवरडोज क्या होता है?
यह दवा टैबलेट के रूप में 1mg और 500mg स्ट्रेंथ के साथ उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
GLIMEPIRIDE/ https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/glimepiride/ Accessed on 21st September 2020
METFORMIN/ https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/metformin/Accessed on 21st September 2020
Metformin: Important information you need to know/
https://www.drugsbanks.com/metformin/Accessed on 21st September 2020
GLUCONORM-G1/
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/14969/gluconorm-g1/Accessed on 21st September 2020
Current Version
22/09/2020
Manjari Khare द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare