न्यूहेंज टैबलेट (Nuhenz Tablet) कार्डियो वस्कुलर डिजीज (cardio vascular diseases), डायबिटिक रेटिनोपैथी (diabetic retinopathy) और डायबिटिक नेफ्रोपैथी में दी जाती है। यह टैबलेट एक पोषण संबंधी सप्लिमेंट है जिसका उपयोग मधुमेह और हृदय से संबंधित समस्याओं के लिए किया जाता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन की कमी के कारण होने वाले कुछ प्रकार के एनीमिया के उपचार में भी इस टैबलेट का उपयोग किया जाता है।

न्यूहेंज टैबलेट (Nuhenz Tablet) ट्रांसकेक्टोलेज गतिविधि को बढ़ाता है, जो बदले में हानिकारक ग्लूकोज मेटाबोलाइट्स के बिल्डअप को कम करता है। ग्लूकोज मेटाबोलाइट्स बढ़ने से एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (एजीई) को बढ़ावा मिलता है, जिससे मधुमेह संबंधी जटिलताएं हो सकती हैं। बेन्फोटीआमीन (Benfotiamine) डायबिटिक रेटिनोपैथी को भी रोकता है। बेन्फोटीआमीन और अल्फा-लिपोइक एसिड को डायबिटिक न्यूरोपैथी के उपचार के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है।
डॉक्टर दिन में एक बार एक टैबलेट को लेने के लिए निर्देशित कर सकते हैं। इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
जब किसी दवा को अनुशंसित खुराक से अधिक खुराक में लिया जाता है, तो इसे ओवरडोज कहा जाता है। ओवरडोज को हमेशा एक क्लिनिकल टेस्ट की आवश्यकता होती है। टैबलेट का ओवरडोज शरीर में एक या विभिन्न अंगों पर दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है। अगर भूल से आपने टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो अपने डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
और पढ़ें : Rebamipide: रेबामिपाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स, डोज और सावधानियां
यदि आपके पास इस टैबलेट की एलर्जी की प्रतिक्रिया के इन लक्षणों में से कोई भी दिखें, तो आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्राप्त करें: पित्ती; सांस लेने में कठिनाई; चेहरे, होंठ, जीभ या गले पर सूजन। नीचे बताए गए उन संभावित दुष्प्रभावों की लिस्ट है जो की सभी संयोजित सामग्रियों से हो सकते है। हालांकि, यह दवा के साइड इफेक्ट्स की पूरी लिस्ट नहीं है। ये साइड इफेक्ट्स संभव हैं, लेकिन हमेशा नहीं होते हैं। कुछ दुष्प्रभाव दुर्लभ लेकिन गंभीर हो सकते हैं। यदि आपको निम्नलिखित में से किसी भी दुष्प्रभाव का पता चलता है, और यदि ये खत्म नहीं होते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें। जैसे-
यह दवा मां और गर्भ में पल रहे शिशु पर कैसा प्रभाव डालती है। इस बारे में अभी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसलिए, दवा को लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लिया जाना चाहिए। इसी तरह ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी बिना डॉक्टरी सलाह के इस टैबलेट का सेवन न करें। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में कोई अध्ययन नहीं किया गया है, हालांकि स्तनपान कराने वाले शिशुओं में दवा के प्रभाव की संभावना है। ऐसी स्थिति में किसी भी दवा या हर्बल प्रोडक्ट का सेवन डॉक्टर के परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें : Acemiz Plus: एसमीज प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
वैसे तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। यदि आप एक ही समय पर अन्य दवाओं या नॉन-प्रेस्क्राइब उत्पादों का सेवन करते हैं तो इस टैबलेट का प्रभाव बदल सकता है। यह साइड-इफेक्ट के लिए आपके जोखिम को बढ़ा सकता है या दवा का ठीक से काम नहीं करने का कारण बन सकता है। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं, विटामिनों और हर्बल सप्लीमेंट्स के बारे में बताएं, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, ताकि आप डॉक्टर से ड्रग इंटरैक्शन को रोकने या मैनेज करने में मदद कर सकें। इस टैबलेट को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। विशेष रूप से अगर आप नीचे बताई गई ये दवाएं ले रहे हैं तो डॉक्टर को जरूर बताइए-
और पढ़ें : Budesonide : बुडेसोनाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि न्यूहेंज टैबलेट (Nuhenz Tablet) दवा का सेवन करने के बाद दुष्प्रभावों के रूप में आपको नींद आना, चक्कर आना, लो ब्लड प्रेशर या सिरदर्द का अनुभव होता है तो गाड़ी या भारी मशीन चलाना सुरक्षित नहीं होता है। इसलिए, इस टैबलेट के सेवन के दौरान एल्कोहॉल न लेने की सलाह दी जाती है। शराब उनींदापन के दुष्प्रभावों को बढ़ा सकती है। यह टैबलेट किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है इस बारे में सही से जानकारी के लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
यह दवा टैबलेट के रूप में अलग-अलग स्ट्रेंथ में उपलब्ध है।
इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Medicine : Nuhenz Tab. https://www.drugbook.in/nuhenz-tab.html. Accessed On 04 Aug 2020
Pyridoxine hydrochloride. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Pyridoxine-hydrochloride#:~:text=Pyridoxine%20Hydrochloride%20is%20the%20hydrochloride,acids%2C%20neurotransmitters%2C%20and%20sphingolipids. Accessed On 04 Aug 2020
NUHENZ USES. https://www.ndrugs.com/?s=nuhenz. Accessed On 04 Aug 2020
Pyridoxine hydrochloride. https://www.drugbank.ca/salts/DBSALT000151. Accessed On 04 Aug 2020
Mecobalamin. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/18491996/. Accessed On 04 Aug 2020
Nuhenz. https://www.larenon.com/wp-content/uploads/2016/08/NUHENZ-LS_LBL_NEW_ctc.pdf. Accessed On 04 Aug 2020
Current Version
13/08/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal