सेरोफ्लो 250 इंहेलर एक संयोजन दवा है जिसका उपयोग अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) के लक्षण जैसे-सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, घरघराहट, खांसी आदि से राहत देने में किया जाता है। यह दवा 12 वर्ष से कम उम्र के रोगियों में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है। इस दवा का उपयोग केवल अस्थमा के मेंटेनेंस ट्रीटमेंट के लिए किया जाता है। यह दो दवाओं सैल्मेटेरोल + फ्लूटिकसोन प्रोपियोनेट (Salmeterol + Fluticasone Propionate) का कॉम्बिनेशन है। फ्लूटिकासोन प्रोपियोनेट कोर्टिकोस्टेरॉयड ग्रुप की दवा है। जो श्वास नली की सूजन और जलन को कम करने का काम करती है। साल्मेटेरोल लॉन्ग-एक्टिंग बीटा एघोनिस्ट्स (long-acting beta agonists) ड्रग समूह की दवा है। जो एयरवेज को खोलने में मदद करती है ताकि सांस लेने में आसानी हो सके।

क्रॉनिक ओबस्ट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज या अस्थमा में अडल्ट्स के लिए सामान्य मेंटेनेंस डोज : सेरोफ्लो 250 इंहेलर को दिन में दो बार इंहेल करने की सलाह दी जाती है। इस इनहेलर के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श से आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
सेरोफ्लो 250 इंहेलर की खुराक अगर गलती से छूट जाए या उसका समय मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आए, वैसे ही आपको इंहेलर का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। यदि आपके पहले से निर्धारित खुराक का समय हो गया है तो मिस्ड खुराक को छोड़ना उचित है। मिस्ड खुराक के लिए अतिरिक्त दवा का उपयोग न करें। इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
यदि भूल से आपने इंहेलर की खुराक दोहरी ले ली है या ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ओवरडोज की स्थिति में मेडिकल इमरजेंसी की जरुरत पड़ सकती है।
इस इंहेलर के इस्तेमाल के सबसे आम दुष्प्रभाव मतली, उल्टी, श्वसन पथ के संक्रमण, मुंह में फंगल इंफेक्शन, सिरदर्द, आवाज में कर्कशता, गले में खराश, खांसी, मस्कुलोस्केलेटल (हड्डी, मांसपेशियों या जोड़ों में) दर्द आदि हैं। यदि आप ये साइड इफेक्ट्स महसूस करते हैं, तो इसे लेना बंद न करें बल्कि अपने डॉक्टर से बात करें। आप पानी का गरारा करके अपने मुंह और गले को साफ कर सकते हैं या इनहेलर का उपयोग करने के बाद अपने दांतों को ब्रश करके इन लक्षणों को रोकने में मदद कर सकते हैं। अन्य, दुर्लभ दुष्प्रभाव हैं जो गंभीर हो सकते हैं। यदि आप उनके बारे में चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें। सामान्य तौर पर, आपको उन स्थितियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए जो आपके अस्थमा (आपके ट्रिगर) को बदतर बना देती हैं और धूम्रपान न करने का प्रयास करें।
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।
सेरोफ्लो 250 इंहेलर (Seroflo 250 Inhaler) अजन्मे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं है। यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल न करें।
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इन्हेलर में मौजूद दवा मां के दूध के जरिए शिशु तक प्रवेश कर सकती है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से स्तनपान के दौरान किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
सभी दवाएं हर व्यक्ति से अलग-अलग इंटरैक्ट करती हैं। किसी भी दवा को शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर के साथ सभी संभावित इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए। इस इंहेलर में मौजूद कॉम्बिनेशन के साथ इंटरैक्ट करने वाली दवाओं की लिस्ट इस प्रकार है-
एल्कोहॉल के साथ सेरोफ्लो 250 इंहेलर (Seroflo 250 Inhaler) का इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं, इस बारे में पर्याप्त जानकारी मौजूद नहीं है। यदि आप भी एल्कोहॉल के साथ इस इंहेलर का उपयोग करने जा रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसे इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से आपको गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
सेरोफ्लो 250 इंहेलर (Seroflo 250 Inhaler) को 25° C से नीचे टेम्परेचर पर ही स्टोर करें। लेकिन, इसे फ्रिज में न रखें। इसे सीधे धूप से दूर रखा जाना चाहिए। बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
यह दवा इंहेलर के रूप में उपलब्ध है।
इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस इंहेलर का सेवन करें।