backup og meta

लेडी फर्न के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Lady Fern

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/09/2020

लेडी फर्न के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Lady Fern

उपयोग

लेडी फर्न (Lady fern) क्या है?

लेडी फर्न एक पौधा है। इसका साइंटिफिक नाम अथिरियम फिलिक्स-फेमिना (Athyrium filix-femina) है।  इसके जमीन से नीचे के तने और जड़ का इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। लोग फेफड़ों, सांस लेने में परेशानी, खांसी और पाचन तंत्र में दिक्कत होने पर लेडी फर्न का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि, फर्न की कई प्रजातियां होती हैं और सभी प्रजातियों के कई अलग-अलग औषधीय उपयोग होते हैं। जिनमें से कुछ भारतीय मूल की भी होती हैं। जिनमें से तीन मुख्य रूप से पाई जा सकती हैं, जो हैंः

  • कॉमन लेडी फर्न (एथिरियम फिलिक्स-फेमिना) (common lady fern (Athyrium filix-femina))
  • नैरो लेडी फर्न (ए. एंजस्टम) (narrow lady fern (A. angustum)
  • साउथर्न लेडी फर्न (ए. एस्पलेनैडाइड्स) (southern lady fern (A. asplenioides)

लेडी फर्न पौधे की विशेषता

इसकी पत्तियां लगभग 75 सेमी (30 इंच) लंबे और 25 सेमी (10 इंच) चौड़े हो सकते हैं। यह आकार में वृत्ताकार होते हैं जो गुच्छों में उगते हैं। इसके फलों के पकाने के बाद ही उसे खाने योग्य माना जाता है।

लेडी फर्न (Lady fern) कैसे कार्य करता है?

लेडी फर्न कैसे कार्य करता है, इस संबंध में पर्याप्त शोध उपलब्ध नहीं हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।

और पढ़ें : साल ट्री के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Sal Tree

लेडी फर्न (Lady fern) का इस्तेमाल किस लिए किया जा सकता है?

निम्नलिखित स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में लेडी फर्न (Lady fern) का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें शामिल हैंः

रयूमेटिज्म के उपचार के लिए

एक औषधी और दवा के तौर पर इसका गठिया के उपचार के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। यह गठिया के कारण होने वाला बाहरी और आंतरिक रूप से जोड़ों के दर्द के उपचार में लाभकारी हो सकता है।

फेफड़े से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए

इसका इस्तेमाल दमा के उपचार में किया जा सकता है। यह खांसी की समस्या को दूर करने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, ठंड लगने और फेफड़ों के रक्तस्राव के उपचार के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह गले में खराश, सर्दी, खसरा, तपेदिक, निमोनिया, त्वचा पर लाल धब्बे, सुस्ती, स्वर बैठना, संक्रमण और सीने में दर्द के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्त्री रोगों के उपचार के लिए इसका इस्तेमाल

महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित जैसे- मासिक धर्म, प्रसव के दौरान और स्तनपान जैसी स्थितियों में भी इसका इस्तेमाल एक दवा और औषधी के तौर पर किया जा सकता है। स्तनपान के दौरान और गर्भावस्था के दौरान स्तनों में होने वाले सूजन से यह राहत दिला सकता है। साथ ही, अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने में भी मदद कर सकता है।

  • कुछ खास स्थितियों जैसे- योनि संक्रमण, गोनोरिया के उपचार के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, गर्भाशय के आगे की तरफ खिसकने, प्रसव के बाद मां में कमजोरी आने और सिरदर्द की समस्या को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

रक्त से संबंधित समस्याओं के लिए इसका इस्तेमाल

  • खून की उल्टी को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • फेफड़ों के रक्तस्राव को बंद करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • शरीर में रक्त की कमी को दूर करने और अन्य रक्त विकारों के उपचार के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह खून को साफ करने में भी मदद कर सकता है।

हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य स्थिति में इसका किसी भी रूप में इस्तेमाल करना जोखिम भरा भी हो सकता है। इसका इस्तेमाल हमेशा अपने डॉक्टर के परामर्श और निर्देशों के अनुसार ही करें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हैं।

और पढ़ें : परवल के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Parwal (Pointed Guard)

सावधानियां और चेतावनी

लेडी फर्न (Lady fern) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

निम्नलिखित स्थितियों में लेडी फर्न का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको लेडी फर्न के किसी पदार्थ से एलर्जी है या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले आयुर्वेदिक औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। लेडी फर्न का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

लेडी फर्न (Lady fern कितना सुरक्षित है?

लेडी फर्न कितना सुरक्षित है या इसके संभावित साइड इफेक्ट्स क्या हैं? इस संबंध में पर्याप्त अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं।

और पढ़ें : Fenugreek : मेथी क्या है?

विशेष सावधानियां और चेतावनी

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में लेडी फर्न का इस्तेमाल कितना सुरक्षित है? इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से इसका सेवन करने से बचें।

[mc4wp_form id=’183492″]

साइड इफेक्ट्स

लेडी फर्न (Lady fern) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

यदि आप लेडी फर्न के साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

इंटरैक्शन

लेडी फर्न (Lady fern) से मुझे क्या रिएक्शन हो सकते हैं?

लेडी फर्न आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।

और पढ़ें : पुरुषों की ये आदतें जो बढ़ा सकती हैं क्षय रोग (TB) का खतरा

डोसेज

उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

लेडी फर्न (Lady fern) का सामान्य डोज क्या है?

हर मरीज के मामले में लेडी फर्न का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। लेडी फर्न के उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें: Celery : अजवाइन क्या है?

लेडी फर्न (Lady fern) किन रूपों में आता है?

लेडी फर्न निम्नलिखित रूपों में आता है:

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/09/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement