backup og meta

Lentinan: लेंटिनन क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/07/2020

Lentinan: लेंटिनन क्या है?

परिचय

लेंटिनन (Lentinan) क्या है?

लेंटिनन एक प्रकार का शुगर का मॉल्युकूल है, जिसे 1,3 बीटा ग्लूकेन कहा जाता है। इसे शिटाके मशरूम (shiitake Mushroom) से निकाला जाता है। लेंटिनन शटाके मशरूम (Lentinula Edodes Mycelium) फल का पॉलीसैचुरेटेड रूप है। मौजूदा समय में इसका बड़े पैमाने में चीन और जापान में इसका इस्तेमाल कैंसर कीमोथेरेपी के लिए किया जाता है। लेंटिनन का उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए भी किया जाता है। हालांकि, इसका सुरक्षित इस्तेमाल करने के लिए अभी भी उचित अध्ययन की आवश्यकता है।

उपयोग

लेंटिनन (Lentinan) का उपयोग या इस्तेमाल किस लिए होता है?

लेंटिनन का उपयोग निम्नलिखित परिस्थितियों में होता है:

कैंसर के इलाज और रोकथाम के लिए

साल 2008 में, 650 कैंसर रोगियों पर इसका पांच बार परीक्षण किया गया। शोध में प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों पर इसका सफल परीक्षण किया गया है। इस क्लिनिकल परीक्षण में पारंपरिक टेगफुर कैंसर कीमोथेरेपी के उपचार के बजाय लेंटिनन कैंसर कीमोथेरेपी की मदद से मरीजों पर इसका इस्तेमाल किया गया है। इस दौरान उनकी स्थिति में सुधार के साथ-साथ उनके लक्षणों को भी नियंत्रित किया गया। साथ ही, कैंसर कीमोथेरेपी में पारंपरिक टेगफुर के मुकाबले लेंटिनन का इस्तेमाल करना ज्यादा कारगर पाया गया।

एंटी वायरल गुण

शरीर कीटाणुओं से खुद का बचाव कर इसके लिए इसमें जरूरी एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

पशु प्रयोगों के अलग-अलग परिणामों पाया गया है कि यह हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके उसे नियंत्रित बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मशरूम में पाए जाने वाले एर्गोस्टेरॉल और एरीटाडेनिन घटकों की मात्रा पाई जाती है। हालांक, अभी भी इस दिशा में उचित अध्ययन करने की आवश्यकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में

इसमें विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा मात्रा पाई जाती है। जो ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में मददगार हो सकती है। साथ ही, यह गुर्दे की सूजन के उपचार में भी मददगार हो सकती है।

इम्यून सिस्टम बढाए

यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में भी लाभकारी होता है।

डॉक्टर कैंसर और एचआईवी के इलाज में नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की प्रभाविकता बढ़ाने के लिए लेंटिनन का प्रयोग करते हैं। अन्य समस्याओं में भी लेंटिनन के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें: Ginger : अदरक क्या है?

लेंटिनन (Lentinan) कैसे कार्य करता है?

लेंटिनन कैसे कार्य करता है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, कुछ अध्ययनों में निम्नलिखित बातों का पता चला है:

  • कैंसर के इलाज और रोकथाम: पेट, प्रोस्टेट, कोलोरेक्टल (colorectal) और लिवर कैंसर से पीड़ित लोगों की जीविका को बढ़ाने के लिए कीमोथेरिपी में इसका इस्तेमाल होता है। प्रयोगशाला के परीक्षणों में पाया गया कि लेंटिनन सीधे ही कैंसर की कोशिकाओं को नहीं मार पाया। इसके बावजूद यह इम्यून सिस्टम को बढ़ा देता है, जो गांठ के विकास को धीमा कर देता है।
  • कोलेस्ट्रोल को कम करना: प्रयोगशाला के आंकड़े इस स्थिति में इसकी वकालत करते हैं, लेकिन मनुष्यों में ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम करने को लेकर पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • इम्यून सिस्टम को बढ़ाए: मनुष्यों पर किए गए कुछ परीक्षणों में पाया गया कि लेंटिनन इम्यून कोशिकाओं की सक्रियता बढ़ा देता है।
  • संक्रमण का इलाज: प्रयोगशाला में किए गए अध्ययनों में पाया गया कि लेंटिनन सीधे ही वायरस और सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट कर देता है। संभवतः यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की कुछ कोशिकाओं की सक्रियता को बढ़ा देता है।
और पढ़ें: Neem : नीम क्या है?

सावधानियां और चेतावनी

लेंटिनन (Lentinan) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं । दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको लेंटिनन के किसी पदार्थ या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

[mc4wp_form id=’183492″]

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। लेंटिनन का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

लेंटिनन (Lentinan) कितना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग : प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लेंटिनन का सेवन सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से इसका सेवन करने से बचें।

और पढ़ें: Peppermint : पुदीना क्या है?

साइड इफेक्ट्स

लेंटिनन (Lentinan) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

यह सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नही है। यह पेट और आंत में ऐंठन, लालिमा, मांसपेशियों में दर्द और थकावट जैसे साइड इफेक्ट्स दे सकता है। लेंटिनन से खून के थक्के बनने की प्रक्रिया भी धीमी हो सकती है। हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी लेंटिनन के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें: Maitake mushroom: मेटेक मशरूम क्या है?

रिएक्शन

लेंटिनन (Lentinan) से मुझे क्या रिएक्शन हो सकते हैं?

यह औषधि आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें। विशेषकर जूडोवुडिन (Zidovudine) के सेवन के दौरान अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

कुछ औषधी सभी लोगों को समान रूप से लाभ नहीं देती हैं और शरीर में दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकती हैं। अगर आपको पहले से किसी प्रकार की हेल्थ कंडीशन है या फिर आप किसी अन्य जड़ी बूटी का सेवन कर रहे हैं तो बिना विशेषज्ञ की राय के इस औषधी का सेवन बिल्कुल न करें।

उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

डोसेज

लेंटिनन (Lentinan) का सामान्य डोज क्या है?

हर मरीज के मामले में लेंटिनन का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। लेंटिनन के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

लेंटिनन (Lentinan) किन रूपों में आता है?

लेंटिनन निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:

  • कैप्सूल
  • लेंटिनन का इंजेक्शन

उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से जानकारी जरूर लें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/07/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement