backup og meta

Pista: पिस्ता क्या है?


Nikhil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/08/2021

Pista: पिस्ता क्या है?

परिचय

पिस्ता क्या है? (Pistachio)

पिस्ता एक फल है।  इसके बीज को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। पिस्ता एंटी ऑक्सीडेंट और हैल्दी प्रोटींस से भरपूर है। हार्ट और ब्रेन के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता में मौजूद डायट्री फाइबर वजन घटाने में सहायक होता है।

पिस्ता एक प्रकार का मेवा है। ड्राइ फ्रूट्स के रूप में इस्तेमाल होने वाला पिस्ता न केवल एक बेहतर स्नैक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। एक अध्ययन के अनुसार इसका नियमित सेवन शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को नियंत्रित कर ब्लड में शुगर के लेवल को घटाता है।

टोरंटो यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक “पिस्ता को कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद पदार्थ जैसे व्हाइट ब्रेड के साथ खाने से शरीर में कार्बोहाइट्रेड की अधिक मात्रा नहीं पहुंचती है। जिसके कारण खून में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ पाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार भारत जैसे देश जहां वर्ष 2025 तक डायबिटीज के मरीजों के आठ करोड़ तक के आंकड़े को पार करने की आशंका है। ऐसी स्थिति में पिस्ता का सेवन डायबिटीज के मरीजों की संख्या को नियंत्रित कर सकता है।

और पढ़ें: Avocado: एवोकैडो क्या है?

इस पर शोधकर्ता सिरील केनडॉल का कहना है कि ‘ डायबिटीज के इलाज और बचाव के लिए ब्लड में ग्लुकोज के स्तर को नियंत्रित करना जरूरी है। इसके साथ ही यह भी पता चला कि पिस्ता भूख को उत्तेजित करने वाले हाॅर्मोन को भी नियंत्रित करता है। जिससे लंबे समय तक डायबिटीज से बचाव संभव है।

यह कैसे काम करता है? (How to work Pistachio)

यह हर्बल सप्लिमेंट कैसे काम करता है, इस बारे में ज्यादा रिसर्च नहीं किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।

और पढ़ें: Caffeine : कैफीन क्या है?

पिस्ता का उयोग किसलिए किया जाता है? (Pistachio uses)

पिस्ता में विटामिन बी 6, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और थियामिन जैसे पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। स्टडीज के मुताबिक इसे खाने से डायजेशन की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स आपकी त्वचा में सॉफ्टनेस बनाए रखने में मदद करते हैं। 

और पढ़ें: Cardamom : इलायची क्या है?

इसके अलावा इसके और भी कई फायदे हैं।                                                                              

  • कोलेस्ट्रॉल के स्तर (Cholesterol level) पर नियंत्रण रखने में मदद करता है।
  • इसका सेवन डायबिटीज के रोगियों में ग्लाइसेमिक स्तर, ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), सूजन और यहां तक ​​कि मोटापे पर भी सकारात्मक रूप से प्रभाव डालता है।
  • इसमें मौजूद सेलेनियम (Selenium) कैंसर को रोकने में मदद करता है।
  • पिस्ता में ओलेनॉलिक एसिड होते हैं, जो कि एक एंटीइंफ्लेमेटरी यौगिक हैं जो ल्यूकोट्रियन बी 4 जिसकी वजह से सूजन होती है, के उत्पादन को कम करता है, जिसकी वजह त्वचा रोग से निजात मिलती है।
  • इसमें ल्यूटिन, ज़ीएक्सैंथिन और जिंक होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं।
  • डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल करने के लिए भी पिस्ता खाना फायदेमंद है।
  • इसमें पाए जाने वाले विटामिन बी 6 (Vitamin B6) और जिंक इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने में काफी मददगार होता है।

और पढ़ें: Hazelnut : हेजलनट क्या है?

उपयोग

पिस्ता का उपयोग कितना सुरक्षित है? (How safe are pistachios to use?)

सामान्य तौर पर, इसका कोई नुकसान नहीं देखा गया है, इसलिए अधिकतर लोगों के लिए यह सुरक्षित माना जाता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से कुछ संभावित नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि,

  • वजन बढ़ना
  • भुने हुए पिस्ते कि वजह से हाई ब्लड प्रेशर
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर, जैसे कि कब्ज, दस्त और पेट फूलना

और पढ़ें: हेजलनट (Hazelnut) किस लिए प्रयोग किया जाता है?

इसलिए इसके अधिक डोज को  लें क्योंकि इसकी सुरक्षा और प्रभाव का किसी रिसर्च में प्रमाण नहीं है।

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग (Pregnancy and Breastfeeding):

इस दौरान पोषक तत्वों से भरपूर पिस्ता फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन, बेहतर होगा आप इसके ज्यादा मात्रा के उपयोग से बचें।

सावधानियां और चेतावनियां

पिस्ता का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए? (What should I know before using pistachios?)

सुबह के वक्त पिस्ते का सेवन करना काफी फायदेमंद है। शाम के समयत एक्सरसाइज करने के बाद इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। रात के समय इसका सेवन नहीं करें। रात में इसका इस्तेमाल नींद  आने का कारण भी बन सकता है।

अपने डॉक्टर, फार्मासिस्ट या हर्बलिस्ट से सलाह लें, यदि:

  • आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्ट फीडिंग करा रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान गर्भवती मां की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, ऐसे में किसी भी तरह की दवाई लेवपवजवने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
    • आप पहले से ही दूसरी दवाइयां ले रहे हैं
    • आपको पिस्ता या दूसरी दवाओं या फिर हर्ब्स से एलर्जी है।
    • आपको कोई दूसरी तरह की बीमारी, डिसऑर्डर, या मेडिकल कंडीशन है। 
    • आपको किसी तरह की एलर्जी है

    दवाइंयो की तुलना में हर्ब्स लेने के लिए नियम ज्यादा सख्त नहीं हैं। बहरहाल यह कितना सुरक्षित है इस बात की जानकारी के लिए अभी और भी रिसर्च की जरूरत है। इस हर्ब को इस्तेमाल करने से पहले इसके रिस्क और फायदे को अच्छी तरह से समझ लें। हो सके तो अपने हर्बल स्पेशलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे यूज करें।

    साइड इफेक्ट्स 

    पिस्ता के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? (What are the side effects of pistachios?)

    • यदि आपको नट्स से एलर्जी है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
    • यह खांसी, छींक, चकत्ते और चेहरे की सूजन जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं।
    • इसकी वजह से तेजी से एनालेप्सिस नामक एक गंभीर एलर्जी देखने को मिल सकती है।
    • यह फाइबर का एक अच्छा  है लेकिन, बहुत अधिक मात्रा में फाइबर हमारे पेट में दर्द, दस्त और ऐंठन आदि का कारण बन सकता है।
    • पिस्ता नट्स से कुछ लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल साइड इफेक्ट होते हैं। जो फ्रक्टोज के रिएक्शन की वजह से होता है। फ्रुक्टोज पाचन तंत्र को डिस्टर्ब कर सकता है, जिससे सूजन कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
    • साल्टेड और स्वीट पिस्ते के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि उसमें हाई सोडियम और शुगर रहता है।

    प्रभाव

    पिस्ता हमारे शरीर को कैसे प्रभावित कर सकता है? (How can pistachios affect our body?)

    यह हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करता है। इसलिए इसे यूज करने से पहले अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यह आपके मेडिकल कंडीशंस और चल रही दवाओं को प्रभावित कर सकता है। 

    उपलब्ध

    पिस्ता के सेवन की सही खुराक क्या है? (What is the correct dosage of pistachio consumption)

    इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई अन्य स्थितियों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। कृपया अपने उचित खुराक के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।

    पिस्ता किस रूप में बाजार में उपलब्ध है? (In what form are pistachios available in the market)

    पिस्ता कई फॉर्म्स में आते हैं:

    • शेल्ड पिस्ता
    • अन शेल्ड पिस्ता
    • सॉल्टेड पिस्ता
    • स्वीट पिस्ता
    • पिस्ता बटर
    • पिस्ता पेस्ट
    • पिस्ता चॉकलेट
    • पिस्ता घी
    • पिस्ता का आटा

    उम्मीद करते हैं कि आपको पिस्ता के बारे में संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।


    Nikhil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/08/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement