क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
पिस्ता एक फल है। इसके बीज को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। पिस्ता एंटी ऑक्सीडेंट और हैल्दी प्रोटींस से भरपूर है। हार्ट और ब्रेन के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता में मौजूद डायट्री फाइबर वजन घटाने में सहायक होता है।
पिस्ता एक प्रकार का मेवा है। ड्राइ फ्रूट्स के रूप में इस्तेमाल होने वाला पिस्ता न केवल एक बेहतर स्नैक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। एक अध्ययन के अनुसार इसका नियमित सेवन शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को नियंत्रित कर ब्लड में शुगर के लेवल को घटाता है।
टोरंटो यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक “पिस्ता को कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद पदार्थ जैसे व्हाइट ब्रेड के साथ खाने से शरीर में कार्बोहाइट्रेड की अधिक मात्रा नहीं पहुंचती है। जिसके कारण खून में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ पाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार भारत जैसे देश जहां वर्ष 2025 तक डायबिटीज के मरीजों के आठ करोड़ तक के आंकड़े को पार करने की आशंका है। ऐसी स्थिति में पिस्ता का सेवन डायबिटीज के मरीजों की संख्या को नियंत्रित कर सकता है।
और पढ़ें: Avocado: एवोकैडो क्या है?
इस पर शोधकर्ता सिरील केनडॉल का कहना है कि ” डायबिटीज के इलाज और बचाव के लिए ब्लड में ग्लुकोज के स्तर को नियंत्रित करना जरूरी है। इसके साथ ही यह भी पता चला कि पिस्ता भूख को उत्तेजित करने वाले हाॅर्मोन को भी नियंत्रित करता है। जिससे लंबे समय तक डायबिटीज से बचाव संभव है।
यह हर्बल सप्लिमेंट कैसे काम करता है, इस बारे में ज्यादा रिसर्च नहीं किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें: Caffeine : कैफीन क्या है?
पिस्ता में विटामिन बी 6, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और थियामिन जैसे पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। स्टडीज के मुताबिक इसे खाने से डायजेशन की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स आपकी त्वचा में सॉफ्टनेस बनाए रखने में मदद करते हैं।
और पढ़ें: Cardamom : इलायची क्या है?
इसके अलावा इसके और भी कई फायदे हैं।
और पढ़ें: Hazelnut : हेजलनट क्या है?
सामान्य तौर पर, इसका कोई नुकसान नहीं देखा गया है, इसलिए अधिकतर लोगों के लिए यह सुरक्षित माना जाता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से कुछ संभावित नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि,
और पढ़ें: हेजलनट (Hazelnut) किस लिए प्रयोग किया जाता है?
इसलिए इसके अधिक डोज को न लें क्योंकि इसकी सुरक्षा और प्रभाव का किसी रिसर्च में प्रमाण नहीं है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग (Pregnancy and Breastfeeding):
इस दौरान पोषक तत्वों से भरपूर पिस्ता फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन, बेहतर होगा आप इसके ज्यादा मात्रा के उपयोग से बचें।
सुबह के वक्त पिस्ते का सेवन करना काफी फायदेमंद है। शाम के समयत एक्सरसाइज करने के बाद इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। रात के समय इसका सेवन नहीं करें। रात में इसका इस्तेमाल नींद न आने का कारण भी बन सकता है।
अपने डॉक्टर, फार्मासिस्ट या हर्बलिस्ट से सलाह लें, यदि:
दवाइंयो की तुलना में हर्ब्स लेने के लिए नियम ज्यादा सख्त नहीं हैं। बहरहाल यह कितना सुरक्षित है इस बात की जानकारी के लिए अभी और भी रिसर्च की जरूरत है। इस हर्ब को इस्तेमाल करने से पहले इसके रिस्क और फायदे को अच्छी तरह से समझ लें। हो सके तो अपने हर्बल स्पेशलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे यूज करें।
यह हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करता है। इसलिए इसे यूज करने से पहले अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यह आपके मेडिकल कंडीशंस और चल रही दवाओं को प्रभावित कर सकता है।
इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई अन्य स्थितियों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। कृपया अपने उचित खुराक के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
पिस्ता कई फॉर्म्स में आते हैं:
उम्मीद करते हैं कि आपको पिस्ता के बारे में संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच करने के लिए इस कैलक्युलेटर का उपयोग करें और पता करें कि क्या आपका वजन हेल्दी है। आप इस उपकरण का उपयोग अपने बच्चे के बीएमआई की जांच के लिए भी कर सकते हैं।
पुरुष
महिला
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Pistachio Nuts May Lower Cholesterol/https://www.webmd.com/cholesterol-management/news/20100520/pistachio-nut-good-for-your-heart#1/Accessed on 29/09/2019
Pistachio/https://www.britannica.com/plant/pistachio-plant/Accessed on 29/09/2019
What are the benefits of pistachios?/https://www.medicalnewstoday.com/articles/322899.php/Accessed on 29/09/2019
3 Reasons Why Pistachios Can Boost Your Health/https://health.clevelandclinic.org/3-reasons-why-pistachios-can-boost-your-health/ Accessed on 30th August 2021
THE LIFE BENEFITS OF PISTACHIO NUTRITION/https://americanpistachios.org/nutrition-and-health/womens-health/Accessed on 30th August 2021