एस्ट्राडिओल एक महिलाओं में पाया जाने वाला हॉर्मोन है। एस्ट्राडिओल (Estradiol) महिलाओं में रजोनिवृत्ति के लक्षणों जैसे गर्म चमक, योनि का सूखापन, अनिद्रा, जलन, चिड़चिड़ापन और बार-बार यूरिन के लिए जाने की आदत में सुधार लाता है। ये सारे लक्षण शरीर में कम एस्ट्रोजन बनने के कारण होते हैं। इस दवा का इस्तेमाल मौखिक रूप टैबलेट के रूप में या इंजेक्शन के माध्यम से किया जा सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने के लिए रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन उत्पादों का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इसके अलावा कुछ अन्य दवाएं जैसे, रालॉक्सिफेन, बिसफॉस्फोनेट्स जिसमें अलेंड्रोनेट शामिल हैं, इनका भी इस्तेमाल ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने के लिए किया जा सकता है। यह कभी-कभी पुरुषों और महिलाओं दोनों में कैंसर के उपचार में भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर का इलाज शामिल हो सकता है।
भोजन के साथ या भोजन के बिना, अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार दवा की खुराक लेना चाहिए। पेट खराब होने की समस्या से बचे रहने के लिए दवा की खुराक हमेशा खाना खाने के तुरंत बाद या तुरंत पहले लें।
अगर आप दवा का सेवन गोली के रूप में कर रहें हैं, तो गोली को कुचलें या चूसे नहीं क्योंकि, ऐसा करने से साइड इफेक्ट्स का खतरा बढ़ जाता है। दवा को सीधे पानी के साथ निगल जाएं। इसके अलावा दवा का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए इसके बारे में आप अपने डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं। दवा की खुराक आपकी स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रक्रिया पर आधारित हो सकती है।
दवा का अधिक प्रभाव देखने के लिए नियमित तौर पर इसका सेवन करें। याद रखें कि हर दिन दवा की खुराक तय समय पर ही लें। बिना डॉक्टर की परामर्श के दवा की खुराक बढ़ाएं या घटाएं नहीं। अगर आपकी सेहत में कोई बदलाव होता है तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं।
एस्ट्राडिओल को हमेशा कमरे के तापमान पर स्टोर रखें। इसे सीधे धूप या नमी के प्रभाव में आने से बचा कर रखें। इस दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रिज में न रखें। मार्केट में इस दवा के कई अलग-अलग ब्रांड उपलब्ध हैं जिन्हें स्टोर करने के दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए दवा को कैसे स्टोर करना है? इसके लिए दवा के पैक पर लिखे गए निर्देशों को जरूर पढ़ें। साथ ही, दवा को बच्चों और जानवरों की पहुंच से भी दूर रखें।
बिना निर्देश के दवा को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ेंः Betahistine : बीटाहिस्टीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एस्ट्राडिओल लेने से पहले,
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसके इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती है इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें। अगर आप प्रेग्नेंसी के दिनों में इसका सेवन करना चाहती हैं तो अपने डॉक्टर की देख- रेख में ही करें। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अनुसार, एस्ट्राडिओल की गर्भावस्था जोखिम श्रेणी एक्स है।
एफडीए की गर्भावस्था जोखिम श्रेणी निम्नलिखित है :
और पढ़ें- Budesonide : बुडेसोनाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आपको पित्त, सांस लेने मे तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले की सूजन जैसे एलर्जी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर को फोन करें।
एस्ट्राडिओल का उपयोग करना बंद करें और अपने चिकित्सक को एक बार कॉल करें अगर आपको निम्न में से कोई गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं जैसे:
कम गंभीर दुष्प्रभाव शामिल हो सकते हैं:
हर कोई इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं करता है। इसके अलावा ऊपर बताए गए दुष्प्रभावों को अलावा भी अगर किसी तरह के लक्षण दिखाई दे तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
एस्ट्राडिओल उन दवाओं के साथ इंटरैक्शन कर सकती है जो आप वर्तमान में ले रहे हैं, जो आपकी दवा के लिए जोखिम का कारण भी बन सकती है। साथ ही उनके काम करने की प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकती है। किसी भी संभावित दवा के साथ होने वाले जोखिम से बचने के लिए उन सभी दवाओं के बारे में अपने डॉक्टर को बताएं जिनका इस्तेमाल आप करते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए, अपने चिकित्सक की स्वीकृति के बिना किसी भी दवाओं की खुराक को शुरू, बंद या परिवर्तित न करें। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं जैसे, हर्बल, किसी तरह के विटामिन्स की गोलियां या सीधे काउंटर से मिलने वाली दवाओं के बारे में बताएं जिनका आप इस्तेमाल कर रहें है।
एस्ट्राडिओल के साथ कौन सी दवाएं इंट्रैक्शन कर सकती हैं यह उसकी पूरी सूची नहीं है। इसलिए अपने डॉक्टर को सभी इलाज के बारे में बताएं जिनका आप करवा चुकें है।
कुछ तरह के भोजन और एल्कोहॉल के साथ एस्ट्राडिओल दवा के काम करने के तरीका बदल सकता है। जिसके कुछ जोखिम भी हो सकते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
एस्ट्राडिओल का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकती है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बताएं।
अन्य चिकित्सा समस्याओं की उपस्थिति इस दवा के उपयोग को प्रभावित कर सकती है। सुनिश्चित करें कि आप अपने चिकित्सक को बताएं अगर आपको कोई अन्य चिकित्सा समस्या है, विशेष रूप से:
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
अगर आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। अगर आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर लें। दोहरी खुराक न लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Estradiol. https://www.drugs.com/estradiol.html. Accessed on 06 July, 2020.
Estradiol. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Estradiol. Accessed on 06 July, 2020.
The role of estradiol in male reproductive function. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4854098/. Accessed on 06 July, 2020.
Estrogen Levels Test. https://medlineplus.gov/lab-tests/estrogen-levels-test/. Accessed on 06 July, 2020.
Current Version
06/07/2020
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Ankita mishra