Fertisure M Tablet : फर्टिश्योर एम टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फंक्शन
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) कैसे काम करती है?
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) पोषण संबंधी कमियों के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवाओं का एक कॉम्बिनेशन है। इसका उपयोग मेल इंफर्टिलिटी (male infertility) के इलाज के लिए भी किया जाता है। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है और शुक्राणुओं की मात्रा और गतिशीलता को बढ़ाता है।

फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) पांच दवाओं का एक संयोजन है: लेवो-कार्निटाइन (Levo-carnitine), कोएंजाइम Q10 (Coenzyme Q10), जस्ता (Zinc), लाइकोपीन (Lycopene) और एस्टैक्सैंथिन (Astaxanthin)। लेवो-कार्निटाइन, जिंक और लाइकोपीन आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। कोएंजाइम (Coenzyme Q10) और एस्टैक्सैंथिन (Astaxanthin) एंटीऑक्सिडेंट हैं जो फ्री-रेडिकल्स (free radicals) से शरीर को बचाते हैं।
और पढ़ें : Ondem: ओंडम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डोसेज
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) की सामान्य डोज क्या है?
डॉक्टर आपको पहले लगभग 3 से 6 महीने तक इसे रोजाना दो बार लेने की सलाह दे सकते हैं। इस टैबलेट की खुराक किसी व्यक्ति की उम्र, वजन या चिकित्सा स्थिति पर निर्भर करती है। उपयोगी परिणामों के लिए, आपको सही समय पर सही खुराक लेनी होगी। आप खुराक की जानकारी लेबल के पीछे लिखे निर्देश से भी ले सकते हैं।
ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) का सेवन केवल डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों और खुराक की बताई गई मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए। हालांकि, अगर आपने दवा का ओवरडोज ले लिया है तो घबराएं नहीं। किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?
टैबलेट (Fertisure M Tablet) की खुराक मिस होने पर भूली हुई डोज को जल्द से जल्द लेने की कोशिश करें। लेकिन, यदि अगली खुराक का टाइम हो गया है तो भूली हुई डोज को छोड़कर, जिस डोज का समय हो गया है उसे लें। एक साथ दो खुराक न लें। इससे आपकी स्थिति खराबी हो सकती है।
और पढ़ें : Nexito Plus : नेक्सिटो प्लस क्या है?
उपयोग
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) को डॉक्टर द्वारा निर्देशित तरीके से ही उपयोग में लाना चाहिए। डॉक्टर जितनी दवा की खुराक निर्धारित करे उतनी ही लें। टैबलेट को न तो चबाएं, तोड़े या पीसें। इसे सीधा पानी के साथ निगल जाएं। अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।लक्षण 4-5 सप्ताह में बेहतर न हों तो इस विषय में डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Dexorange Syrup: डेक्सोरेंज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
साइड इफेक्ट्स
फर्टिश्योर एम टैबलेट के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?
इस दवा के कुछ सामान्य से साइड-इफेक्ट्स दिख सकते हैं। हालांकि, जैसे ही ये दवा शरीर के साथ समायोजित हो जाती है। ये दुष्प्रभाव भी खुद से ठीक हो जाते हैं। फर्टिश्योर एम टैबलेट के साइड इफेक्ट्स में मतली, उल्टी, पेट दर्द, चक्कर आना, थकान, सिरदर्द, अनिद्रा (नींद में कठिनाई), रैश और हार्टबर्न जैसे कई दुष्प्रभाव दिख सकते हैं। हो सकता है यहां कुछ साइड इफेक्ट्स न दिए हों इसलिए, शरीर में किसी भी तरह का असामान्य लक्षण दिखे, तो डॉक्टर को दिखायें।
[mc4wp_form id=’183492″]
सावधानियां और चेतावनी
फर्टिश्योर एम टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?
- फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर को दवाओं की वर्तमान लिस्ट, उत्पादों (जैसे विटामिन, हर्बल सप्लीमेंट) आदि के बारे में बताएं।
- दवा में मौजूद भी सक्रिय तत्व से एलर्जी है तो दवा का सेवन न करें।
- पहले से मौजूद बीमारियों और वर्तमान स्वास्थ्य स्थितियों (जैसे गर्भावस्था, सर्जरी, आदि) के बारे में डॉक्टर को सूचित करें। कुछ स्वास्थ्य स्थितियां आपको दवा के दुष्प्रभावों के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकती हैं।
- यदि आपको कोई लिवर, किडनी या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज है तो इसका उपयोग न करें।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) को लेना सुरक्षित है?
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने के लिए असुरक्षित हो सकती है। हालांकि, मनुष्यों में इसके सेवन के सीमित अध्ययन मौजूद हैं। एनिमल स्टडीज में पाया गया है कि गर्भ में पल रहे बच्चे के ऊपर इसका हानिकारक प्रभाव पड़ता है। स्तनपान के दौरान दवा के उपयोग के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस बारे में कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Febrex Plus : फेब्रेक्स प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रिएक्शन
कौन-सी दवाइयां फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?
यदि आप एक ही समय पर अन्य दवाओं या अन्य उत्पादों का सेवन इसके साइड-इफेक्ट के जोखिम को बढ़ा सकता है। यह टैबलेट निम्नलिखित दवाओं और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकता है:
- 5-अल्फा-रिडक्टेस इनहिबिटर (5-Alpha-reductase inhibitor)
- एम्लोडीपीन (amlodipine)
- एंटीप्लेटलेट ड्रग्स (Antiplatelet drugs)
- एस्पिरिन (Aspirin)
- कैप्टोप्रिल (Captopril)
- डिटीएजेम (diltiazem)
- एनालाप्रिल (Enalapril)
- फ्युरोजमाइड (furosemide)
- हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड (Hydrochlorothiazide)
क्या फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) भोजन या एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन करती है?
आप खाने के साथ या बाद में इस दवा को ले सकते हैं। लेकिन, अगर आपको किसी विशेष फूड के बारे में जानकारी चाहिए तो इस बारे में डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करना बेहतर होगा। दवा के सेवन के तुंरत बाद शराब का सेवन न करें। इससे कुछ अनचाहे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Saridon: सेरिडॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
स्टोर
मैं फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) को कैसे स्टोर करूं?
दवा को स्टोर करते समय ध्यान रखें कि यह सीधे लाइट और नमी के संपर्क में न आए। इस रूम टेम्प्रेचर पर स्टोर करें। सुरक्षा की दृष्टि से दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। इसके अलावा दवा के एक्सपायर होने पर या उपयोग न होने की स्थिति में उसे टॉयलेट या नाली में फ्लश न करें। इसे डिस्पोज करने के तरीके के बारे में डॉक्टर या केमिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें : Deriphyllin: डेरिफीलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) किस रूप में उपलब्ध है?
फर्टिश्योर एम टैबलेट (Fertisure M Tablet) टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
ऊपर दी गई जानकारी किसी भी तरह की डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं है। इस दवा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने डाॅक्टर से संपर्क करें।