गाबापेन्टिन का इस्तेमाल दूसरी दवाओं के साथ मिर्गी के दौरों (seizures) को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल हर्पीस जोस्टर यानी शिंगल्स में होने वाले तंत्रिका में दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा यह पैरों में बेचैनी (आरएलएस), डायबिटिक न्यूरोपैथी और पोस्टहेपेटिक न्यूरेल्जिया के इलाज में भी रिकमेंड किया जाता है।

दवा को लेने से अगर आपकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है या पहले से भी परेशानी ज्यादा हो जाएं तो इसे लेकर डॉक्टर से परामर्श लें।
गाबापेन्टिन को स्टोर करने के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी से बचाकर रखना चाहिए। इसको कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह पर न रखें। मार्केट में यह दवा अलग-अलग ब्रांड में उपलब्ध है, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा- निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी गाबापेन्टिन को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के इस दवा को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो यूज न करें। इसकी
और पढ़ें : Dolokind Plus: डोलोकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
गाबापेन्टिन का इस्तेमाल करने से पहले यदि आपको निम्नलिखित परेशानियां हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें:
[mc4wp_form id=’183492″]
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान गाबापेन्टिन लेना कितना सुरक्षित है, इसको लेकर अभी तक पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। इस दवा को लेने से पहले इसके संभावित फायदों और नुकसान का आंकलन करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, गाबापेन्टिन प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘C’ में है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
अगर आपको किसी तरह के एलर्जी रिएक्शन जैसे हाइव्स, फीवर, ग्रंथियों में सूजन, आंखों या मुंह के आसपास दर्दनाक घाव, सांस लेने मे तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले पर सूजन हो तो तुरंत चिकित्सक से कंसल्ट करें।
किसी तरह का नया बिगड़ता हुआ लक्षण जैसे स्वभाव में बदलाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन, थकान, हाइपरएक्टिव, खुद को नुकसान पहुंचाने की भावना महसूस हो तो भी डॉक्टर से परामर्श लें।
इस दवा को लेने से नीचे बताए गंभीर दुष्प्रभाव होने पर डॉक्टर से चर्चा करें :
बच्चों में गाबापेन्टिन लेने से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसके बारे में तुरंत डॉक्टर को जानकारी दें।
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। हालांकि आपको यहां कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो इस बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
कौन-सी दवाएं गाबापेन्टिन (gabapentin) के साथ इस्तेमाल नहीं की जा सकती हैं?
कुछ प्रोडक्ट्स के साथ यह दवा रिएक्ट कर सकती है। इससे दवा का एक्शन प्रभावित होने के साथ साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी ज्यादा रहता है।
इससे बचने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, न ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
गाबापेन्टिन को दूसरी दवाइयों के साथ लेने से आपको हर समय नींद या सांस कम आना जैसी परेशानी हो सकती है। किसी तरह की नींद, मसल्स पेनकिलर, एंग्जायटी, डिप्रेशन और सीजर की दवा लेने से पहले डॉक्टर से पूछें। निम्नलिखित प्रोडक्ट के साथ इस दवा का इंटरैक्शन हो सकता है;
किसी भी विशेष डायट या एल्कोहॉल के साथ गाबापेन्टिन का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
गाबापेन्टिन का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें, खासतौर पर अगर आपको:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
एपिलेप्सी: शुरुआत में 300 मिलीग्राम दवा दिन में दो बार, इसके बाद 300 मिलीग्राम दिन में तीन बार। जरूरत पड़ने पर इसे 400 मिलीग्राम दिन में तीन बार भी किया जा सकता है।
पोसथेरेपेटिक न्यूरेल्जिया: पहले दिन 300 मिलीग्राम, दूसरे दिन 300 मिलीग्राम दिन में दा बार और फिर तीसरे दिन 300 मिलीग्राम दिन में तीन बार। दर्द से राहत के लिए आवश्यकतानुसार खुराक को 1800 मिलीग्राम प्रतिदिन किया जा सकता है।
रेस्टलेस लेग सिंड्रोम: 600 मिलीग्राम रोजाना एक बार (लगभग शाम को 5 बजे)
तीन साल से कम बच्चों को ये दवा नहीं दी जाती है।
तीन से 12 साल के बच्चों के लिए एपिलेप्सी के लिए डोसेज: 10 से 15 मिलीग्राम
बारह साल से बड़े बच्चों के लिए: पहले दिन 300 मिलीग्राम, दूसरे दिन 300 मिलीग्राम दिन में दो बार, तीसरे दिन 300 मिलीग्राम दिन में तीन बार
गाबापेन्टिन निम्नलिखित रूपों और डोसेज में उपलब्ध है:
कैप्सूल: 100 मिलीग्राम, 300 मिलीग्राम , 400 मिलीग्राम
सॉल्यूशन: 250 मिलीग्राम /5 mL
टैबलेट: 300 मिलीग्राम, 600 मिलीग्राम, 800 मिलीग्राम
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में आप अपने इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या फिर अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड पर जाएं।
अगर आप गाबापेन्टिन की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Gabapentin Uses: https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a694007.html Accessed November 22, 2019.
Gabapentin Efectivness: https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Gabapentin Accessed November 22, 2019.
Gabapentin Overview: https://www.psycom.net/depression.central.gabapentin.html Accessed November 22, 2019.
Gabapentin: https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2017/020235s064_020882s047_021129s046lbl.pdf Accessed November 22, 2019.
Current Version
07/07/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha