मेफ्टाल पी (Meftal P) एक ऐसी दवा है, जो सूजन को कम करती है। मुख्य तौर पर इसका उपयोग दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। इस दवा में मुख्य तौर पर डिसाइकिलोमाइन (Dicyclomine) और मेफेनामिक एसिड (Mefenamic Acid) होता है। यह फेनमैट्स के वर्ग से संबंधित है, जो कि सूजन-रोधी उत्पाद होता है। हालांकि, यह एंटी-बायोटिक नहीं है और इसमें कोडीन भी नहीं होता। महिलाओं के मासिक धर्म में होने वाले दर्द और ऐंठन में इसका उपयोग किया जाता है। साथ ही यह बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों के दर्द, आदि में भी उपयोग किया जाता है। दवा का सेवन करने के 30 मिनट के बाद इसका असर होने लगता है और यह चार से छह घंटे तक असरदार रहता है।

मेफ्टाल पी का उपयोगः
बताए गए लक्षणों के अलावा अन्य सम्सयाओं के लिए भी मेफ्टाल पी का उपयोग किया जा सकता है, अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
मेफ्टाल पी टैबलेट और सिरप के रूप में मिलती है। अगर इसकी गोलियों का सेवन कर रहे हैं, तो गोली को कुचलें या चबाएं नहीं बल्कि पानी के साथ इसे पूरा निगल लें। वहीं अगर सिरप का सेवन कर रहें हैं, तो खुराक से पहले दवा की शीशी को अच्छे से हिलाना चाहिए। पहली बार दवा की खुराक लेने से पहले इसके पैकेट में दिए गए लीफलेट को पढ़ना चाहिए। इस दवा का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए। मेफ्टाल पी की खुराक खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है।
अगर आप इसकी खुराक लेना भूल जाते हैं, खुराक लेने में देरी करते हैं या खुराक लेने के बाद उल्टी हो जाती है, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें। इसकी खुराक का सेवन हमेशा डॉक्टर की देख रेख में ही करें।
अगर दवा की खुराक लेना भूल गए हैं और इसे कुछ घंटे बीत चुके हैं, तो इस खुराक का सेवन न करें और निश्चित किए गए समय पर ही अपनी अगली खुराक जारी रखें।
और पढ़ेंः पीरियड के दर्द से छुटकारा दिला सकता है मास्टरबेशन, जानें पूरा सच
[mc4wp_form id=’183492″]
मार्केट में मेफ्टाल पी के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। मेफ्टाल पी के रखरखाव के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचाना होता है। मेफ्टाल पी को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। जब भी मेफ्टाल पी खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें।
बिना निर्देश के मेफ्टाल पी को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। याद रखें कि इसकी खुराक रोगी की सेहत, आयु और रोगी के चिकित्सा स्थिती के आधार पर तय की जा सकती है।
और पढ़ें : Domperidone : डॉमपेरिडॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मेफ्टाल पी का उपयोग करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करेः
इस दवा के सेवन के बाद चक्कर आने की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में इसके सेवन के बाद कार ड्राइव न करें।
और पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान किस तरह से हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए?
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मेफ्टाल पी के इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
नीचे मेफ्टाल पी के सेवन से होने वाले कुछ संभावित दुष्प्रभावों की एक सूची है। अगर आपको निम्नलिखित दुष्प्रभावों में से कोई भी लक्षण नजर आए तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें और इसके इस्तेमाल को तुरंत रोक देः
अगर निम्न में से किसी भी दुष्प्रभाव का प्रभाव महसूस हो तो कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें।
अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उसके साथ मेफ्टाल पी इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह के परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी दवा के असर को भी प्रभावित कर सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
अगर किसी भी दवा या एल्कोहॉल के साथ मेफ्टाल पी का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। एल्कोहॉल के साथ इसका सेवन करने से पेट में ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
और पढ़ेंः पहली बार पीरियड्स होने पर ऐसे रखें अपनी बच्ची का ख्याल
मेफ्टाल पी का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। इसका अधिक सेवन किडनी और लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह लें।
मेफ्टाल पी निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है:
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं। अगर ओवरडोज की कुछ ही समय पहले लिया हो, तो रोगी को तुरंत उल्टी करने का प्रयास करना चाहिए।
ओवरडोज होने के लक्षणः
अगर मेफ्टाल पी की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।