महासेफ प्लस में सेफिक्साइम और ओफ्लॉक्सासिन तत्व पाए जाते हैं। ओफ्लॉक्सासिन क्विनोलन एंटीबायोटिक्स ड्रग्स के वर्गीकरण में आता है और सेफिक्सीम एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है। इन दोनों दवा का कॉम्बिनेशन बैक्टीरियल इंफेक्शन के उपचार के लिए किया जाता है। सेफिक्सीम बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और ओफ्लॉक्सासिन बैक्टीरिया के प्रजनन को रोकने में मदद करता है। यह दोनों दवाएं साथ में संक्रमण का प्रभावी तरीके से इलाज करती हैं। ये दवा सिर्फ बैक्टीरियल इंफेक्शन के लिए उपयोगी है। किसी तरह के वायरल इंफेक्शन जैसे जुकाम, सर्दी या फ्लू में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता।

निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर महासेफ प्लस को रिकमेंड करते हैं:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
महासेफ प्लस की खुराक डॉक्टर आपकी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति आदि के अनुसार निर्धारित कर सकते हैं। दवा की खुराक अपनी मर्जी से निर्धारित न करें। डोज को न ही अपनी मर्जी से बढ़ाएं न ही कम करें। यही नहीं, इसकी डोज में कोई बदलाव भी न करें। इसकी सही डोज जानने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
यदि आप महासेफ प्लस की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
महासेफ पल्स को लेने से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं जरूरी नहीं वो हर व्यक्ति में देखने को मिलें। उपरोक्त साइड इफेक्ट के अलावा भी आपको कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। उन पर ध्यान दें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Rebamipide: रेबामिपाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यूएस फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार महासेफ प्लस जोखिम वर्गीकरण C में आती है। एफडीए प्रेग्नेंसी जोखिम वर्गीकरण निम्नलिखित है:
यदि आप वर्तमान में किसी भी दवा को ले रहे हैं तो उसके साथ महासेफ प्लस इंटरैक्ट कर सकती है। इससे न सिर्फ दवा का असर प्रभावित होगा बल्कि साइ़़ड इफेक्ट होने का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को पहले से उन सभी दवाओं की जानकारी दें जिनको आप ले रहे हैं।
निम्नलिखित दवाओं के साथ महासेफ प्लस रिकमेंड नहीं की जाती है:
महासेफ प्लस को किसी खास डायट या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। एल्कोहल और खास डायट के साथ इस दवाई के इंटरैक्शन के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
महासेफ प्लस को लेने से पहले अपने डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पूरी जानकारी दें। निम्नलिखित हेल्थ कंडीशन में महासेफ प्लस रिकमेंड नहीं की जाती है:
और पढ़ें: Tamsulosin: टैम्सुलोसिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
महासेफ प्लस को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। दवा को डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। दवा को कैसे स्टोर करना है इसकी जुड़ी जानकारी पाने के लिए दवा के लेबल पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखनी चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना दवा को न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछें।
और पढ़ें: सीफोटेक्सीम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
महासेफ प्लस निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Mahacef Plus/https://www.drugs.com/international/mahacef-plus.html
(Accessed on 27-02-2020)
MAHACEF PLUS/
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/22219/mahacef-plus
(Accessed on 27-02-2020)
MAHACEF PLUS/https://www.mims.com/india/drug/info/mahacef%20plus/mahacef%20plus%20tab
(Accessed on 27-02-2020)
Cefixime 400 Mg Capsule Cephalosporins/https://www.webmd.com/drugs/2/drug-3778-7011/cefixime-oral/cefixime-oral/details
(Accessed on 27-02-2020)
https://www.medindia.net/drug-price/cefixime-combination/mahacef-plus-200mg-200mg.htm
(Accessed on 27-02-2020)
Current Version
06/07/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra