इंडोकेप एस आर एक नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लमेटरी ड्रग (NSAID) है। इसमें इंडोमिथैसिन नामक तत्व होता है। यह दवा शरीर में दर्द और सूजन को पैदा करने वाले हॉर्मोन को कम करने का काम करती है। निम्नलिखित परिस्थितियों में इंडोकेप को डॉक्टर रिकमेंड करते हैं:

इंडोकेप को बर्साइटिस या टेंडिनिटिस (bursitis or tendinitis) के कारण कंधे में होने वाले दर्द के इलाज के लिए भी उपयोग किया जाता है।
और पढ़ें: Aldigesic P: एलडिजेसिक पी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
रयूमेटाइड अर्थराइटिस , एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के लिए: शुरुआत में 75 मिलीग्राम डोज रिकमेंड की जाती है। बाद में ये खुराक बढ़ाकर दिनभर में 150 से 200 मिलीग्राम की जा सकती है।
चिकित्सा की अवधि: जब तक परेशानी का समाधान नहीं हो जाता।
14 साल के कम उम्र के बच्चों को ये दवा रिकमेंड नहीं की जाती है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करें।
इंडोकेप एस आर का इस्तेमाल डॉक्टर के निर्देशानुसार करें। दवा की खुराक में किसी तरह का कोई बदलाव न करें। न तो दवा को कम लें और न ही ज्यादा। अगर आप अच्छा महसूस कर रहे हैं तो दवा का प्रयोग बीच में बंद न करें। दवा के कोर्स को डॉक्टर द्वारा निर्धारित किए गए कोर्स के अनुसार पूरा करें। बीच में दवा को छोड़ने से आपकी स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर हो सकती है।
यदि आपको इंडोकेप एस आर से एलर्जी है या फिर आपको कभी अस्थमा अटैक हुआ है तो इस दवा का सेवन न करें।
यदि आपको एस्प्रिन या नॉन स्टीरेडरल एंटी इंफ्लमेटरी ड्रग (NSAID) से एलर्जी है तो भी इसका सेवन एवॉइड करें।
दवा को रोजाना एक ही समय में बराबर अंतराल में लें। इससे दवा शरीर में स्थिर मात्रा में रहती है। दवा को कभी तोड़कर या पीसकर न लें। इसे हमेशा पानी के साथ निगल कर लेना बेहतर होता है। अगर आप इस दवा को लंबे समय से ले रहे हैं तो आप डॉक्टर से कह कर यह जांच करा सकते हैं कि यह दवा आपके शरीर को किसी तरह का नुकसान तो नहीं पहुंचा रही हैं।
इंडोकेप एस आर को लंबे समय तक लेने से साइड इफेक्ट का खतरा हो सकता है, इसलिए एक बार इसके बारे में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। इस दवा का ओवरडोज लेने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
यदि आप रोजाना इंडोकेप एस आर का सेवन कर रहे हैं और किसी दिन इसकी खुराक को लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द इसकी खुराक को लें। अगर कुछ देर बाद आपकी दूसरी खुराक का वक्त होने वाला है तो दवा को समय के अनुसार ही लें।
और पढ़ें: Rebamipide: रेबामिपाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स, डोज और सावधानियां
इंडोकेप एस आर को लेने से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
गंभीर साइड इफेक्ट्स:
उपरोक्त बताएं साइड इफेक्ट्स में से कोई समस्या होती है तो तुरंत नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में संपर्क करें। दवा से होने वाले सभी साइड इफेक्ट यहां पर नहीं बताए गए हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
इंडोकेप एस आर को लेने से पहले निम्नलिखित बातों के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं:
प्रेग्नेंसी के आखिरी 3 महीनों के दौरान इंडोकेप एस आर को कतई न लें। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। स्तनपान के दौरान इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले इस बारे में अपने डॉक्टर से चर्चा करें। यह दवा ब्रेस्ट मिल्क में मिलकर बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। इस दवा का इस्तेमाल करते वक्त छोटे बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग नहीं करवानी चाहिए।
और पढ़ें: Buscogast: बस्कोगास्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
निम्नलिखित दवाओं के साथ इंडोकेप एस आर रिकमेंड नहीं की जाती है:
उपरोक्त बताई दवाओं के अलावा और भी दवाएं हैं जो इंडोकेप एस आर के साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं। इसलिए इस दवा के साथ किसी भी दूसरी दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
किसी खास डायट या एल्कोहॉल के साथ इस दवा का सेवन करने से दवा का असर प्रभावित हो सकता है। कुछ मामलों में यह मरीज के लिए घातक भी हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार इस दवा का सेवन करने के दौरान एल्कोहॉल का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।
यदि आपको किसी तरह की कोई बीमारी है तो इसकी जानकारी अपने चिकित्सक को दें खासतौर पर अगर आपको:
इंडोकेप को हमेशा कमरे के तापमान में स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचा कर रखें। इसे कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। इसे स्टोर करने के लिए इसके लेबल पर लिखे दिशा-निर्देशों को पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाइयों को बच्चे और जानवरों की पहुंच से भी दूर रखना चाहिए।
और पढ़ें: Paracetamol : पैरासिटामोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Indomethacin dosage: https://www.drugs.com/mtm/indomethacin.html. Accessed 12 Feb, 2020
Indomethacin Uses: https://www.healthline.com/health/indomethacin-oral-capsule Accessed 12 Feb, 2020
Indomethacin Information: https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a681027.html Accessed 12 Feb, 2020
Indomethacin Side Effects: https://www.rxlist.com/indocin-side-effects-drug-center.htm Accessed 12 Feb, 2020
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/18661867/ Accessed 12 Feb, 2020
Current Version
02/07/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha