इस दवा के साथ परस्पर क्रिया करने वाले उत्पाद हैं:
- कार्बमाजेपिने, यह लमोट्रिगिन के प्रभाव को कम कर सकती है और चक्कर आना, धुंधली दृष्टि जैसे दुष्प्रभावों के जोखिमों को बढ़ा सकती है।
- वैल्प्रोएट (उदाहरण के लिए, वैल्प्रोइक एसिड, डाइवैलप्रोएक्स सोडियम), क्योंकि यह लैमोट्रीजिन के दुष्प्रभावों के जोखिम को बढ़ा सकता है।
- हार्मोनल गर्भनिरोधक (जैसे गर्भनिरोधक गोलियां) क्योंकि दोनों दवाओं का असर कम हो सकता है।
क्या भोजन या एल्कोहॉल लमोट्रिगिन (lamotrigine ) के साथ परस्पर क्रिया करते हैं?
लमोट्रिगिन का सेवन आपके भोजन और एल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
क्या स्वास्थ्य स्थिति लमोट्रिगिन (lamotrigine ) के साथ परस्पर क्रिया कर सकती है?
लमोट्रिगिन का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
और पढ़ें: Fluoxetine : फ्लुओक्सेटीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
आपातकाल की स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
कोई खुराक भूलने पर क्या करें?
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और लमोट्रिगिन से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।