एस्ट्रागैलस एक पौधा है, जिसका सदियों से पारंपरिक चीनी चिकित्सा में अन्य जड़ी बूटियों के साथ प्रयोग किया जाता आ रहा है। इसे खासतौर पर स्ट्रेस और दूसरी दिमागी बीमारियों के लिए कारगर माना जाता है। इसका इस्तेमाल डाइट सप्लीमेंट की तरह भी करते हैं। कई बार ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए इसे स्किन पर लगाया जाता है। जख्मों को भरने में भी ये काफी लाभदायक है। इसकी 200 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। इसकी जड़ों में कई सक्रिय कंपाउंड होते हैं जो बहुत तरह से हमारे स्वास्थय के लिए अच्छे होते हैं।

एस्ट्रागैलस को इसलिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि, इसमें एडाप्टोजेन होता है और ये शरीर की आवश्यकताओं के आधार पर अपने कार्य को बदलने में सक्षम है। एस्ट्रागैलस के इस्तेमाल से कई तरह के स्वास्थय लाभ होते हैं जैसे कोल्ड, डायबिटीज, अपर रेसपिरेटरी प्रोब्लम्स, आर्थराइटिस, अस्थमा और ब्लड प्रेशर। हीलिंग फूड बूक के अनुसार, एस्ट्रागैलस इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
दिल को रखे स्वस्थ:
बहुत सारे शोध में मालूम हुआ है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए एस्ट्रागैलस अच्छे हर्बस में से एक है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार है।
इम्यून सिस्टम को करे मजबूत:
रिसर्च में पाया गया कि एस्ट्रागैलस शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है जो, कई बीमारी को रोकने में सक्षम होते हैं। जानवरों पर किए गए शोध में पता चला कि एस्ट्रागैलस की जड़ ने चूहों में बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट किया। हालांकि ये मनुष्यों में संक्रमण से लड़ने में सक्षम है या नहीं इसे निर्धारित करने के लिए अधिक शोध करने की आवश्यकता है।
कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स को कम करता है:
एक रिसर्च के मुताबिक कीमोथेरेपी में होने वाले साइड इफेक्ट्स जैसे जी मचलाना, उल्टी, डायरिया, बोन मैरो सप्रेशन आदि से राहत पहुंचाता है।
डायबिटीज:
एस्ट्रागैलस से ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल कंट्रोल में रहता है।
स्ट्रेस को करता है दूर:
चिंता और तनाव हमारे स्वास्थय पर बुरे प्रभाव डालते हैं। एस्ट्रागैलस तनाव के स्तर को कम कर हमारे मन को शांति प्रदान करता है। जो लोग मूड स्विंग्स से परेशान रहते हैं वो इस जड़ी बूटी से लाभ उठा सकते हैं। स्ट्रेस लेने से हमेशा बचना चाहिए। बदलते और इस भागदौर की जिंदगी में सब कहीं-कहीं किसी न कारण तनाव में रहते हैं लेकिन, जरूरत से ज्यादा तानव में रहना कई सारी परेशानियों को जन्म देने में आसानी से सक्षम है। इसलिए कोशिश करें कम से कम तनाव में रहना का।
नींद न आना:
इनसोम्निया, स्लीपलेसनेस, अच्छी नींद न आना, ऐसी तकलीफों को एस्ट्रागैलस के नियमित सेवन से ठीक किया जा सकता है। ओवरऑल स्वास्थय को ठीक करने, मेटाबॉलिस्म और हॉर्मोन को बैलेंस करने के साथ ये आपको अच्छी नींद में भी मदद करेगा। रोजाना 6 से 8 घंटे की अच्छी नींद नहीं लेने से शारीरिक परेशानी भी शुरू हो सकती है। आप फ्रेश महसूस नहीं करेंगे और आप अपने काम भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। अच्छी नींद से सोचने, समझने और याद रखने की क्षमता बेहतर होती है।
अनियमित माहवारी का इलाज:
एस्ट्रागैलस को दूसरे हर्बल्स के साथ लेने पर माहवारी को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आपको पीरियड्स (मासिक धर्म) से जुड़ी परेशानी जैसे अत्यधिक ब्लीडिंग होना, दर्द महसूस होना या बॉडी पेन होने की स्थिति में इसका सेवन लाभकारी होता है।
एंटी-एजिंग प्रोपर्टीज:
एस्ट्रागैलस एजिंग के लक्षणों को कम करता है। झुर्रियों से लेकर त्वचा पर पड़ने वाले निशानों को दूर करने के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है।
हाई ब्लड प्रेशर:
इसके नियमित और संतुलित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ठीक हो सकती है। हालांकि इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
इन बीमारियों के इलाज में भी है मददगार:
एस्ट्रागैलस की जड़ का इस्तेमाल बीमारियों के इलाज के लिए पौराणिक समय से ही किया जा रहा है। इसमें मौजूद कंपाउंड्स कई बीमारियों को बढ़ने से रोकने में सक्षम हैं। इसमें अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हमें बहुत सारी परेशानियों से कवच प्रदान करते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि एस्ट्रागैलस वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रतिरक्षा प्रणाली के कई कारकों को उत्तेजित करने का काम करता है। कई अध्ययनों में में भी पाया गया कि एस्ट्रागैलस एक्सट्रेक्ट मोनोसाइट्स और लिम्फोसाइट्स की गतिविधि को बढ़ाता है।
और पढ़ें: Chocolate: चॉकलेट क्या है?
और पढ़ें: चुकंदर क्या है?
इसके निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे-
और पढ़ें: जौ क्या है?
एस्ट्रागैलस की खुराक को लेकर कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। हालांकि ज्यादातर डॉक्टर इसके रूट पाउडर की 2 से 6 ग्राम खुराक देते हैं। इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
और पढ़ें: लौंग क्या है?
यह निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है। जैसे-
अगर आप एस्ट्रागैलस से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
ASTRAGALUS: https://www.nccih.nih.gov/health/astragalus Accessed on 12/12/2019
Astragalus Root: Heart Benefits and Side Effects: https://www.mskcc.org/cancer-care/integrative-medicine/herbs/astragalus Accessed on 12/12/2019
Astragalus: An Ancient Root With Health Benefits: https://www.mcgill.ca/oss/article/drugs-health/should-we-root-astragalus-root Accessed on 12/12/2019
Astragalus: http://cms.herbalgram.org/herbclip/152/review42265.html?gclid=EAIaIQobChMI6N_Rx5XC6QIVQlRgCh3F2g2tEAMYASAAEgLFVPD_BwE&ts=1589968338&signature=c58c95832ea73bea27930dee5d8b3118 Accessed on 12/12/2019
Astragalus: http://www.ucdenver.edu/academics/colleges/pharmacy/currentstudents/OnCampusPharmDStudents/ExperientialProgram/Documents/nutr_monographs/Monograph-astragalus.pdf Accessed on 12/12/2019
Astragalus: https://plants.usda.gov/core/profile?symbol=ASTRA Accessed on 12/12/2019
Current Version
25/06/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Shruthi Shridhar