बॉक्सर’स फ्रैक्चर उस लंबी हड्डी में होने वाला फ्रैक्चर है जो कलाई को छोटी उंगली से जोड़ती है। यह फ्रैक्चर को ठीक होने में छे हफ्ते लग सकते हैं।

यह फ्रैक्चर या तो:
बॉक्सर’स फ्रैक्चर को फिफ्थ मेटाकार्पल फ्रैक्चर भी कहा जाता है। यह आमतौर पर छोटी उंगली या अनामिका में होता है और यह पुरुषों में सबसे आम है। इसकी चोट इस बात पर निर्भर करती है कि मेटाकार्पल हड्डी को कितना नुकसान हुआ है। यह फ्रैक्चर आमतौर पर सही उपचार से ठीक हो जाता है।
और पढ़ें : Greenstick Fracture : ग्रीनस्टिक फ्रैक्चर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
बॉक्सर’स फ्रैक्चर के लक्षण हड्डी के टूटने के जैसे ही होते हैं, जो इस प्रकार हैं:
लक्षण अधिकतम हड्डी के टूटने के बाद 24 घंटों के भीतर दिखाई देते हैं। बॉक्सर’स फ्रैक्चर की स्थिति में तुरंत मेडिकल मदद की आवश्यकता होती है
ऐसे लोगों को बॉक्सर’स फ्रैक्चर होने का जोखिम हो सकता है:
और पढ़ें : Ankle Fracture Surgery : एंकल फ्रैक्चर सर्जरी क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
बॉक्सर’स फ्रैक्चर का उपचार इस समस्या की गंभीरता पर निर्भर करता है, जिसे स्पलिंट, टापिंग, कास्टिंग या सर्जरी की मदद से किया जा सकता है। हालांकि बॉक्सर’स फ्रैक्चर को सामान्यतया नॉन सर्जिकल उपचार से किया जाता है। इस फ्रैक्चर के निदान के लिए सबसे पहले डॉक्टर आपसे इस फ्रैक्चर के लक्षण और हेल्थ हिस्ट्री के बारे में जानेंगे। आपसे यह भी जाना जाएगा कि यह चोट आपको कैसे लगी।
इसके बाद शारीरिक जांच की जायेगी। जैसे आपके हाथ और उंगलियों को जांचा जाएगा। एक्स-रे की मदद से हाथ की तस्वीर भी ली जा सकती है।
डॉक्टर इस फ्रैक्चर को जांचने के लिए कुछ आसान तरीके भी अपना सकते हैं जैसे :
1) हर हड्डी पर दबाव डाल कर यह पता करेंगे कि चोट कहां लगी है?
2) धीरे से प्रत्येक उंगली को पोर की तरफ धकेलते हैं, जिससे दर्द होता है और इस दर्द से यह पता चलता है कि दर्द कहां है?
3) डॉक्टर रोगी को मुठ्ठी बंद करने के लिए कहेंगे। इससे प्रभावित उंगली सामान्य उंगली की तुलना में अंगूठे की तरफ अधिक मूड सकती है या अन्य उंगलियों की तुलना में विकृत दिखाई दे सकती है।
बॉक्सर’स फ्रैक्चर के कुछ गंभीर मामलों में सर्जरी कराने की सलाह दी जा सकती है। खासतौर, पर तब जब हड्डियों में एंगुलेशन के लक्षण दिखाई दें। एंगुलेशन के अनुसार उपचार के तरीके भी बदल सकते हैं। माइनर एंगुलेशन में स्पलिंट की आवश्यकता पड़ सकती है, किंतु स्ट्रांग डिग्री के एंगुलेशन में सर्जरी की जरूरत होती है। सर्जरी में पिंस, स्क्रू और प्लेटस की मदद से हड्डी को जोड़ा जाएगा।
बॉक्सर’स फ्रैक्चर के सभी मामलों में, आपको ओर्थपेडीक सर्जन के पास जाना पड़ सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपका उपचार सही से हो रहा है या नहीं।
बॉक्सर’स फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.verywellhealth.com/boxers-fracture-2548878 Accessed 20 March 2020
https://www.webmd.com/a-to-z-guides/boxers-fracture#1 Accessed 20 March 2020
https://www.healthline.com/health/boxers-fracture Accessed 20 March 2020
https://www.medicalnewstoday.com/articles/319297.php Accessed 20 March 2020
https://www.winchesterhospital.org/health-library/article?id=581182 Accessed 20 March 2020
https://www.luriechildrens.org/en/specialties-conditions/boxer-fracture/Accessed 20 March 2020
Current Version
06/10/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Nidhi Sinha