और पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग और एंटीबायोटिक्स : ब्रेस्टफीडिंग में एंटीबायोटिक्स लेना कितना है सुरक्षित?
बेस्ट ब्रेस्ट पंप्स (Best Breast Pumps): मेडला सोलो सिंगल इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप (Medela Solo Single Electric Breast Pump)
मेडला सोलो सिंगल इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप (Single electric breast pump) में इन-बिल्ड रिचार्जेबल बैटरी है, जिसे एक बार पूरा चार्ज कर के छह बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक फ्लेक्स ब्रेस्ट शील्ड है, जिससे मिल्क फ्लो अच्छे से इम्प्रूव्ड होता है। इस पंप को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस कुछ चीजों का ध्यान रखें और उसके बाद इसका इस्तेमाल करें। यह उत्पाद आपको छह महीने की वारंटी के साथ मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर से भी इसकी राय ले सकती हैं। ऑनलाइन यह पंप आपको लगभग 10,000 में मिलेगा।
लवलैप मैन्युअल ब्रेस्ट पंप (LuvLap manually breast pump)
अगर आप मैन्युअल और पॉकेट फ्रेंडली ब्रेस्ट पंप को ढूंढ रहें हैं, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। ब्रेस्ट मिल्क के जेंटल और प्रभावी एक्सट्रैक्शन के लिए यह परफेक्ट है। इसके सॉफ्ट सिलिकॉन मसाज कुशन से आपका कम्फर्ट सुनिश्चित है। इसमें मौजूद तीन लेवल सक्शन एडजस्टमेंट को मां की जरूरत और कम्फर्ट के अनुसार बनाया गया है। इसे असेम्बल करना बेहद आसान है और आप इस पंप को कहीं भी अपने साथ कैरी कर सकते हैं। इसे फूड ग्रेड मटेरियल से बनाया गया है। इसकी कीमत केवल 599 रुपए है।
और पढ़ें: बनने वाली हैं मां, तो ब्रेस्टफीडिंग बेसिक्स और टिप्स की आपको जरूर होनी चाहिए जानकारी!
बेस्ट ब्रेस्ट पंप्स(Best Breast Pumps): मी मी इजी टू यूज मैन्युअल ब्रेस्ट पंप (Mee Mee Easy to Use Manual Breast Pump)
मी मी मैन्युअल ब्रेस्ट पंप न केवल माताओं के लिए आरामदायक है, बल्कि शिशुओं के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके हर एक पार्ट को फूड ग्रेड मटेरियल से बनाया गया है। इसे भी आसानी से एसेम्बल और इस्तेमाल कर सकते हैं। यही नहीं, इसके अडजस्टेबल सक्शन रिलीज बटन से प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह साइज में कॉम्पैक्ट है और इसका वजन भी कम है। यानी, इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप 589 रुपए में खरीद सकते हैं।
और पढ़ें: Brewer’s yeast for breastfeeding: ब्रेस्टफीडिंग के लिए ब्रेवर यीस्ट लेने से क्या पहुंचता है फायदा?
स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप (Spectra Electric Breast Pump)
बेस्ट ब्रेस्ट पंप्स (Best Breast Pumps) में इस पंप को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, जिसमें डबल इलेक्ट्रिक पंप है। इससे आपका जीवन और अधिक आसन हो जाएगा। इसमें कई क्वालिटीज हैं जैसे पावरफुल 300 एमएमएचजी सक्शन, डबल पंपिंग, स्पीडी लेटडाउन को एनकरेज करने के लिए मसाज मोड़, नाईट लाइट और टाइमिंग आदि। यह पंप बिलकुल शांत और पोर्टेबल है। इसके साथ आपको दो साल की वारंटी भी मिलती है। अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप अपने डॉक्टरों से अवश्य इस बारे में जान सकती हैं। ऑनलाइन इस पंप को आप 15,000 रुपए में खरीद सकते हैं।

और पढ़ें: बनने वाली हैं मां, तो ब्रेस्टफीडिंग बेसिक्स और टिप्स की आपको जरूर होनी चाहिए जानकारी!
पिजन मैन्युअल ब्रेस्ट पंप (Pigeon Manual Breast Pump)
अगर आप एक क्वालिटी और अपने बजट में फिट होने वाला ब्रेस्ट पंप लेना चाहते हैं, तो आप इस ब्रेस्ट पंप को खरीद सकते हैं। इसका वन हैंड सिस्टम व पूरी तरह का अडजस्टेबल और सायलेंट पंपिंग आपके लिए बेहद लाभदायक है। इसमें अडवांस्ड सीलिंग एयर कुशन से इसका इस्तेमाल करना और भी आसान है। इसे एसेम्बल और साफ करना भी इजी है। यही नहीं, इसे मैनुअली ऑपरेट किया जा सकता है और यह बेहद लाइटवेट भी है। इस ब्रेस्ट पंप को 1,257 में खरीदा जा सकता है।
और पढ़ें: Breast changes after Breastfeeding: ब्रेस्टफीडिंग के बाद ब्रेस्ट में बदलाव के कारण और क्या है इससे बचने के उपाय?
यह तो थी बेस्ट ब्रेस्ट पंप्स (Best Breast Pumps) के बारे में जानकारी। इसका इस्तेमाल कई कारणों से किया जा सकता है जैसे ब्रेस्ट्स से ब्रेस्ट मिल्क को रिमूव करने के लिए या अगर मां किन्हीं कारणों से उपलब्ध न हों, तो अपने शिशु को फीडिंग कराने के लिए आदि। बाद में इस्तेमाल के लिए भी ब्रेस्ट पंप के इस्तेमाल से मिल्क को प्रोसेस कर के स्टोर कर के फ्रीजर या रेफ्रिजरेटर में रखा जा सकता है। आप अपने बजट, आराम, वजन, नॉइस लेवल, पंपिंग फ्रीक्वेंसी के अनुसार भी इनका चुनाव कर सकती हैं। अगर आपके मन में इस बारे में कोई भी सवाल हो तो अपने डॉक्टर या एक्सपर्ट से इस बारे में अवश्य बात करें।