आईबीएस के कारण जी मिचलाना
आईबीएस यानी कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण भी जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। आईबीएस इंटेस्टाइनल समस्या से जुड़ी बीमारी है, जो कि क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन और डायरिया के कारण होती है। इस कारण से भी व्यक्ति को पेट में दर्द होना और जी मिचलाने की समस्या हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए डॉक्टर से बीमारी का इलाज कराना बहुत जरूरी होता है। आपको खाने में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना चाहिए।
और पढ़ें: Upper Abdomen Pain: जानिए पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के 16 कारण!
स्टमक फ्लू (Stomach flu)
स्टमक फ्लू (Stomach flu) के कारण भी जी मिचलाने और मुंह से पानी आने की समस्या हो सकती है। स्टमक फ्लू बैक्टीरिया या फिर वायरल इंफेक्शन के कारण होता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को प्रभावित करता है। इस कारण से जी मिचलाने के साथ ही फीवर आना, पसीना आना, पेट में दर्द होना, वॉमिटिंग, डायरिया आदि लक्षण दिखने लगते हैं। अगर सही समय पर इलाज न किया जाए, तो शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए और बीमारी का इलाज कराना चाहिए।
गैस्ट्राइटिस की समस्या
गैस्ट्राइटिस पेट की सूजन से संबंधित है। यह क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन हो सकती है, जो कि स्टमक लाइनिंग में होती है। इस कारण से जी मिचलाना, उल्टी आना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर से ट्रीटमेंट के बाद इस समस्या से राहत मिल सकती है।
और पढ़ें: Ibuprofen on empty stomach: क्या खाली पेट आइबूप्रोफेन लेना सेफ है?
डिस्फेगिया या खाने के दौरान निगने में समस्या
डिस्फेगिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें निगलने में कठिनाई होती है। मुंह से पानी आना डिस्पैगिया का एक सामान्य लक्षण माना जाता है। अन्य लक्षणों में खाने के दौरान कठिनाई या दर्द शामिल है। कुछ लोगों को इस दौरान घुटन का एहसास या फिर सांस लेने में समस्या भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके इलाज कराना चाहिए, वरना मरीज की हालत खराब हो सकती है।
जी मिचलाना और मुंह से पानी आना: गॉलस्टोन की समस्या
जिन लोगों को गॉलस्टोन की समस्या होती है, उन्हें भी जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जब बाइल में अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रोल बनने लगता है, तो गॉल स्टोन की समस्या हो जाती है। इसे गॉलब्लैडर अटैक के नाम से भी जाना जाता है। इस कारण से पेट में दर्द होना, जी मिचलाना, बुखार आना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पेशेंट को मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है।
जी मिचलाना और मुंह से पानी आना: स्ट्रोक की समस्या
स्ट्रोक की समस्या को एक गंभीर स्थिति माना जाता है। इस कंडीशन के कारण ब्रेन में जाने वाला ब्लड ब्लॉक हो जाता है। इस कारण से व्यक्ति को जी मिचलाने की समस्या महसूस हो सकती है। स्ट्रोक एक प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी होती है, इस कारण से सर में दर्द होना चक्कर आना उल्टी होना थकान का एहसास, कमजोरी महसूस होना आदि लक्षण भी दिखाई देते हैं।
और पढ़ें: पेट दर्द और कब्ज: कैसे मिल सकती हैं इन दोनों कंडिशंस से निजात, जानिए
इस आर्टिकल में हमने आपको जी मिचलाना और मुंह से पानी आना (Nausea and Watery Mouth) से संबंधित अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।