brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

विज्ञापन

शेयर करना

QUIZ : आयुर्वेदिक डिटॉक्स क्विज खेल कर बढ़ाएं अपना ज्ञान

आयुर्वेदिक डिटॉक्स क्विज शुरू करने से पहले बात कर लेते हैं आयुर्वेद की, आयुर्वेद सबसे पुरानी चिकित्सा प्रणाली है, जिसे जीवन का आधार माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य का शरीर पांच तत्वों से मिल कर बना है- वायु, पृथ्वी, अग्नि, आकाश और जल। इन पांच तत्वों के अलग-अलग संयोजन को तीन दोषों में बांटा गया है। जिसे वात, कफ और पित्त दोष कहते हैं। जब शरीर में किसी भी तरह का असंतुलन होता है तो वात दोष, कफ दोष या पित्त दोष के कारण समस्या होने लगती है। जिसे शुद्ध करने की प्रक्रिया ही आयुर्वेदिक डिटॉक्स कहलाती है। 
आयुर्वेदिक डिटॉक्स पूर्वकर्म, पंचकर्म, आहार, ध्यान, योग आदि की मदद से किया जाता है। आयुर्वेद में आहार तीनों प्रकार के दोषों के हिसाब से किया जाता है। आयुर्वेदिक डिटॉक्स करने से वजन कम होता है, मोटापा कम होता है। इसके अलावा दिल की बीमारी, डायबिटीज, कई तरह के कैंसर का भी इलाज किया जाता है। हालांकि, आयुर्वेदिक डिटॉक्स में कुछ कमियां भी है। पंचकर्म में कई क्रियाएं ऐसी होती हैं, जो व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती हैं या फिर उसे क्रियाओं के दौरान परेशानी हो सकती है। 
तो आइए आयुर्वेदिक डिटॉक्स क्विज खेलना शुरू करते हैं और इसके अन्य पहलुओं के बारे में भी जानते हैं :

QUIZ : आयुर्वेदिक डिटॉक्स क्विज खेल कर बढ़ाएं अपना ज्ञान
medical
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
फार्मेसी · Hello Swasthya
Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/05/2021