चिकनपॉक्स वायरस के कारण होने वाली बीमारी है। इस बीमारी के कारण खुजली की समस्या होने लगती है और साथ ही बुखार, थकान, भूख में कमी के साथ ही सिरदर्द भी होता है। यह लक्षण आमतौर पर रैशेज के पहले दिखाई देते हैं। ऐसे में खुजली के लिए लोशन का इस्तेमाल किया जाता है। एक बात का ध्यान रखें जब भी आपको खुजली हो, तब नाखूनों का इस्तेमाल खुजली करने के लिए ना करें, वरना आपके खरोंच के निशान हो सकते हैं। आप इसे डॉक्टर की सलाह के बाद नियमित तौर पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत राहत का एहसास होगा।
आपने इस लोशन के फायदे के बारे में जानकारी जान लिया होग लेकिन आपके मन में यह सवाल होगा कि क्या इस लोशन का इस्तेमाल करने से कोई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं? जी हां! यह बिल्कुल सही है कि अगर कैलेमाइन लोशन का इस्तेमाल सही तरीके से ना किया जाए, तो समस्या भी पैदा हो सकती है। आपको इसका बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। यह त्वचा में रूखापन लाने के साथ ही जलन भी पैदा कर सकता है। अगर आपको इस लोशन का इस्तेमाल करने के बाद किसी अन्य प्रकार की समस्या महसूस हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
और पढ़ें: लिचेनिफिकेशन (Lichenification) : क्या आप जानते हैं इस स्किन कंडिशन के बारे में
इस आर्टिकल में हमने आपको कैलेमाइन लोशन (Calamine lotion) की समस्या से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।