brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Quiz: जली हुई माचिस की तीली से लगाते थे काजल, क्विज से जानें मेकअप से जुड़े फैक्ट्स

प्राचीन काल से ग्रीस और रोम के लोग मेकअप का उपयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए करते थे। उदाहरण के लिए प्राचीन मिस्रियों को ले लें जो लेड ओर (lead ore) और कॉपर (Copper) से बने मेकअप का इस्तेमाल करते थे। प्राचीन समय की महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मेकअप प्रॉडक्ट्स काफी इनोवेटिव होते थे। उस समय लिप्स को डार्क करने के लिए बेरी का इस्तेमाल किया जाता था। वहीं आंखों में काजल या लाइनर लगाने के लिए जली हुई माचिस की तीलियों का इस्तेमाल किया जाता था। ऐसे मेकअप से जुड़े फैक्ट्स आप शायद नहीं जानते होंगे।

Quiz: जली हुई माचिस की तीली से लगाते थे काजल, क्विज से जानें मेकअप से जुड़े फैक्ट्स

प्राचीन मिस्रवासियों ने आंखों के मेकअप के लिए एक विधि ईजाद की थी। इसे तैयार करने के लिए सीसा, जले हुए बादाम और तांबा के साथ कुछ अन्य पदार्थ मिलाया जाता था। इसे कोल कहा जाता था।

मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा के अप्रतिम सौंदर्य का राज उनके लिए खास तरीके से तैयार की गई मेकअप सामग्री थी। उनकी लिपस्टिक को एक विशेष तरह के गहरे लाल रंग के कीड़े से तैयार किया जाता था। इसके अलावा इसमें चीटियों के अंडे भी मिलाए जाते थे।

आज कॉस्मेटिक और मेकअप एक मल्टी-बीलियन डॉलर इंडस्ट्री बन गई है। आधुनिक समय में, सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग किए जाने वाले उत्पादों का निर्धारण उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सरकार के नियम अनुसार होता है। पुराने समय की तुलना में आज मेकअप अधिक आम है। ये मेकअप से जुड़े फैक्ट्स आपको पसंद आए होंगे हमें उम्मीद है। मेकअप से जुड़े फैक्ट्स क्विज के माध्यम से आप जान सकते हैं। खेलें क्विज और बढ़ाएं अपना ज्ञान।

Hello Swasthya Medical Panel
Hello Swasthya Medical Panel
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Hello Swasthya Medical Panel
Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/08/2020