Petechiae: पेटीचिया क्या है? जानिए पेटीचिया के लक्षण, कारण और इलाज!
स्किन प्रॉब्लेम …इससे ज्यादातर लोग कभी ना कभी परेशान होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) होते हैं जिनके बारे जानकारी की कमी की वजह से परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए हम आपके लिए अलग-अलग स्किन प्रॉब्लेम से जुड़ी जानकारी शेयर करते आ रहें हैं। आज इस आर्टिकल में त्वचा संबंधी परेशानी पेटीचिया (Petechiae) के बारे में समझेंगे।
पेटीचिया क्या है?
पेटीचिया के कारण क्या हैं?
पेटीचिया के लक्षण क्या हैं?
पेटीचिया का इलाज कैसे किया जाता है?
पेटीचिया से होने वाले कॉम्प्लिकेशन क्या हो सकते हैं?
पेटीचिया से बचाव कैसे संभव है?
पेटीचिया की समस्या होने पर डॉक्टर से कब संपर्क करना जरूरी है?
चलिए अब स्किन प्रॉब्लेम परेशानी पेटीचिया (Petechiae) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानेंगे।
पेटीचिया शरीर पर छोटे-छोटे ब्लड क्लॉट की तरह या ब्लीडिंग की तरह नजर आने वाली समस्या है। इसमें कोई उभार नहीं होता है और यह स्किन के अंदुरुनी हिस्से में होने वाले स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) है, लेकिन इसे आसानी से त्वचा पर देखा जा सकता है। इसे नीचे दिए इस तस्वीर में आसानी से समझा जा सकता है।
पेटीचिया (Petechiae)
पेटीचिया आसानी से देखे जा सकते हैं, लेकिन ये डॉट्स स्किन के अंदर और सबसे ऊपरी त्वचा में होते हैं।
पेटीचिया का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Petechiae)
पेटीचिया का इलाज निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे:
बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial infection) के कारण पेटीचिया की समस्या होने पर एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) प्रिस्क्राइब की जाती है।
अगर पेटीचिया की वजह से सूजन की समस्या हो रही है, तो ऐसी स्थिति में कॉर्टिकॉस्टेरॉइड्स (Corticosteroids) प्रिस्क्राइब की जाती है।
अगर इम्यून सिस्टम कमजोर (Weak immune system) हो, तो ऐसी स्थिति में इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने वाली दवाएं जैसे अजैथियोप्रिन (Azathioprine) या मेथोट्रेक्सेट (Methotrexate) जैसी दवाओं के सेवन की सलाह दी जाती है।
नोट: यहां हमने कुछ दवाओं के नाम का जिक्र किया है, जो सिर्फ आपके जानकारी के लिए बताई गई है। इनमें से किसी भी दवाओं का सेवन अपनी मर्जी से ना करें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि जितने डोज की सलाह डॉक्टर द्वारा दी गई है उसे वैसे ही फॉलो करें।
पेटीचिया से बचाव कैसे संभव है? (Prevention tips for Petechiae)
पेटीचिया से बचाव के लिए इसके कारणों को समझना जरूरी है। इसलिए इसके कारणों को समझें जिससे स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) पेटीचिया से बचने में मदद मिल सके। पेटीचिया के कारण (Petechiae cause) की चर्चा आर्टिकल में की गई है। इसके अलावा निम्नलिखित बातों का भी ध्यान रखें। जैसे:
हमेशा हाथ को साबुन या सैनिटाइजर (Soap or Sanitizer) से क्लीन करने के बाद ही कुछ भी खाएं।
इंफेक्शन (Infection) के शिकार व्यक्ति से फिजिकली संपर्क में ना आयें।
अपनी पर्सनल चीजें (Personal belongings) किसी के साथ शेयर ना करें।
कीड़े-मकोड़ों के काटने पर इंसेक्ट रिपेलेंट (Insect repellant) का इस्तेमाल करें।
पेटीचिया की समस्या होने पर डॉक्टर से कब संपर्क करना जरूरी है? (Consult Doctor if-)
पेटीचिया की समस्या होने पर और निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है। जैसे:
तेज बुखार (High fever) होना।
सांस लेने में तकलीफ (Trouble breathing) होना।
भ्रम (Confusion) में रहना।
अगर ऐसी स्थिति महसूस हो, तो डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है। किसी भी बीमारी का इलाज अगर इसके शुरुआती स्टेज से ही शुरू हो जाए तो बीमारी से जल्द छुटकारा मिल सकता है और मनिसक एवं शारीरिक परेशानियों से भी बचने में मद्द मिल सकती है।
हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में पेटीचिया (Petechiae) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। इसलिए अगर आप लंबे वक्त से पेटीचिया (Petechiae) के शिकार हैं और यह परेशानी दूर नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर बीमरी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Acute myeloid leukaemia/https://www.nhs.uk/conditions/acute-myeloid-leukaemia/symptoms/Accessed on 19/04/2022
Cytomegalovirus/https://www.nhs.uk/conditions/cytomegalovirus-cmv/Accessed on 19/04/2022
Drug allergies/https://www.acaai.org/allergies/types/drug-allergies/Accessed on 19/04/2022
The generalized rash/https://www.aafp.org/afp/2010/0315/p726.html/Accessed on 19/04/2022
Schlossberg/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/8698985/Accessed on 19/04/2022
Viral hemorrhagic fevers: Symptoms and causes/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/viral-hemorrhagic-fevers/symptoms-causes/dxc-20180483/Accessed on 19/04/2022