backup og meta

Chapped lips: हो जाए चैप्ड लिप्स की समस्या, तो कौन-से उपाय अपनाएं?

Chapped lips: हो जाए चैप्ड लिप्स की समस्या, तो कौन-से उपाय अपनाएं?

फटे हुए होठों की समस्या का सामना अक्सर लोगों को करना पड़ता है। जब मौसम बदलता है, तो होंठ फटना शुरू हो जाते हैं। सर्दियों के मौसम में यह समस्या अधिक होती है। अक्सर लोग इस समस्या का इलाज करने के बजाय होंठ को चबाना शुरू कर देते हैं, जिसके कारण वह कई बार बड़ा घाव भी बन जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। यह घरेलू उपाय जहां एक और फटे होठों की समस्या को सुलझाने का काम करते हैं, वहीं दूसरी ओर चैप्ड लिप्स (Chapped lips) को मुलायम की बनाते हैं। तो आइए जानते हैं किस तरह से फटे होंठ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

और पढ़ें: मुंह के आसपास रूखी त्वचा को कैसे ठीक करें?

क्या होती है चैप्ड लिप्स (Chapped lips) की समस्या

जैसे कि हमने आपको बताया कि मौसम बदलने के कारण होंठ का फटना शुरू हो जाता है। वैसे तो होंठ फटने के एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं, लेकिन जब तेजी से होंठो की नमी खोती हैं, तो इस कारण से भी समस्या बढ़ जाती हैं और होंठ फटते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाने के कारण या फिर डिहाइड्रेशन की समस्या, पोषक तत्वों की कमी जैसे कि विटामिन बी, विटामिन ए (Vitamin A), आयरन, जिंक आदि के कारण भी लोगों को चैप्ड लिप्स (Chapped lips) की समस्या होती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली दवाइयां भी स्किन और लिप्स में रूखेपन की समस्या का सामना करना पड़ता है। फटे होंठ की समस्या से छुटकारे पाने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए, जानिए क्या हैं वो उपाय।

चैप्ड लिप्स से छुटकारे के लिए नैचुरल लिप रेमिडीज

आप अपने चैप्ड लिप्स को ठीक करने के लिए कुछ नैचुरल तरीकों को अपना सकते हैं। इन नैचुरल तरीकों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना, नारियल का तेल, शहद का इस्तेमाल करना, ग्रीन टी और खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सभी आपके होंठ को फटने से बचाने के साथी उन्हें मुलायम बनाते हैं। एलोवेरा की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट, और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी होती है, जो फटे हुए होंठो के घाव को भरने का काम करती है।

वहीं बड़ी नारियल का तेल फटे हुए होंठ के कारण पैदा हुई सूजन को कम करने का काम करता है। यह होठों को मुलायम भी बनाता है। वहीं शहद का इस्तेमाल करने से संक्रमण होने की संभावना भी कम हो जाती है। खीरे का इस्तेमाल करने से भी चैप्ड लिप्स (Chapped lips) की समस्या से छुटकारा मिलता है। खीरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और खनिज मिलता है। अगर आप ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे भी आप होंठो को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में डालना होगा और फिर धीरे-धीरे लिप्स में रगड़ना होगा।

,और पढ़ें: त्वचा पर ब्लीच (Bleach On Skin) कब हो सकता है खतरनाक?

लिप बाम का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

चैप्ड लिप्स (Chapped lips) की समस्या से बचने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। लिप बाम में मुख्य रूप से मेन्थॉल, कपूर, फिनोल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। कई लिप बाम में मेन्थॉल या अन्य मिंट का स्वाद होता है। यह ठंडक प्रदान कर सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने के बाद लिप्स कुछ देर बाद अधिक सूखे महसूस होते हैं। आपको सुगंधित लिप प्रोडक्ट से बचना चाहिए क्योंकि ये तत्व होंठों को सुखा भी सकते हैं। इसके बजाय ऐसे लिप बाम को यूज करें, जिनमें मॉइस्चराइजिंग एलिमेंट हों, जैसे कि पेट्रोलियम जेली (Petroleum), लेनोलिन (Lanolin), बीवैक्स (Beeswax) आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

लिप्स को स्क्रब करना न भूलें

लिप्स को सूखेपन की समस्या से बचाने के लिए लिप्स को स्क्रब करना जरूरी है। इसके लिए आपको लिप्स को एक्सफोलिएट करने की जरूरत पड़ेगी। आप लिफ्ट स्क्रबर ऑनलाइन या मेडिकल शॉप से खरीद सकते हैं। लिप स्क्रबर का इस्तेमाल करने से होठों की खराब स्किन बाहर निकल जाती है। ऐसा करने से लिप को नमी प्रदान होती है। आप स्क्रबर मेडिकल शॉप से खरीद सकते हैं।

और पढ़ें: एचआईवी में त्वचा के घाव कैसे दिखते हैं और उनका इलाज कैसे करें

डिहाइड्रेशन से बचाएं खुद को

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि शरीर में पानी की कमी होने पर भी होंठ के सूखने की समस्या हो जाती है। जिन लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, उनमें चैप्ड लिप्स ले की संभावना अधिक होती है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो पानी की कमी को पूरा करने के लिए कोशिकाओं से पानी लिया जाता है। इस कारण से होंठ सूखने लगते हैं। ऐसे में व्यक्ति को चक्कर आना, थकान महसूस होना आदि लक्षण भी दिखाई देते हैं। बेहतर होगा कि आप रोजाना सात से आठ गिलास पानी जरूर पिए। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो इलेक्ट्रॉल का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन को नमी प्रदान होगी और चैप्ड लिप्स की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

कहीं स्मोकिंग तो नहीं करते हैं आप?

हां! अगर आपके स्मोकिंग करते हैं, तो आपके होठों की रंगत खराब होने के साथ ही होंठ सूखने की समस्या पैदा हो सकती है। तंबाकू का धुंआ होंठो को सेंसिटिव बनाता है, जिससे कि वह सूख जाते हैं और फिर धीरे-धीरे फटने लगते हैं। स्मोकिंग के कारण मुंह में छाले पड़ने के साथ ही मसूड़ों संबंधित समस्या भी हो जाती है। अगर आप स्मोकिंग करना बंद कर देते हैं, तो आपको इन समस्याओं से राहत मिल जाएगी। स्मोकिंग ना सिर्फ होंठ संबंधी समस्या पैदा करती है बल्कि शरीर की कई बीमारियों या परेशानियों का कारण भी बनती है। स्मोकिंग के कारण घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि आप स्मोकिंग छोड़ दें।

और पढ़ें: हाथों और पैरों की फटी हुई त्वचा को ना समझें मामूली समस्या, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

अगर आप धूप में ज्यादा निकलते हैं, तो इस कारण से भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। जब भी धूप में निकलें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से धूप की पराबैंगनी किरणों से आप बच सकते हैं। जब भी बाहर निकले अपने चेहरे को ढक कर निकलें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और लिप बाम या फिर नैचुरल इंग्रिडिएंट्स का इस्तेमाल करें। होंठो की नमी को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इन सब बातों को ध्यान में रखकर आप फटे होठों की समस्या से बच सकते हैं। अगर फिर भी आपको किसी प्रकार की अन्य समस्या है और वह ठीक नहीं हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

और पढ़ें: पॉकमार्क्स यानी त्वचा पर छेद या गढ्ढे होना: जानिए इसके कारण और उपाय

इस आर्टिकल में हमने आपको सूखे होंठ (Chapped lips) से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Chapped lips. https://medlineplus.gov/ency/imagepages/9172.htm. Accessed On 14/3/2022

Chapped lips.   https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/22005-chapped-lips Accessed On 14/3/2022

Chapped lips. https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/conditionsandtreatments/dry-mouth  Accessed On 14/3/2022

Chapped lips.    https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/dry-mouth/symptoms-causes/syc-20356048 Accessed On 14/3/2022

Chapped lips.  https://www.cdc.gov/fungal/diseases/candidiasis/thrush/index.html Accessed On 14/3/2022

Current Version

14/03/2022

Bhawana Awasthi द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: Bhawana Awasthi


संबंधित पोस्ट

Melasma On Dark Skin: 7 टिप्स दूर कर सकती है डार्क स्किन पर मेलास्मा की समस्या!

Avocado Oil for Skin: स्किन के लिए एवोकैडो ऑयल क्यों फायदेमंद माना जाता है?


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/03/2022

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement