brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

बड़ी-बड़ी बीमारियों को करे छूमंतर, जानिए नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी की अपनी ही एक खासियत है। इसे भूख लगने पर खा भी सकते हैं और प्यास लगने पर पी भी सकते हैं। यही कारण है कि इसे ‘ट्री ऑफ लाइफ’ कहते हैं। खाने और आयुर्वेदिक चिकित्सा में नारियल का प्रयोग लंबे समय से होता आ रहा है। नारियल में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन-सी के गुण होते हैं।

बड़ी-बड़ी बीमारियों को करे छूमंतर, जानिए नारियल पानी के फायदे

इसके अलावा, नारियल कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्रोत है। ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक है, जो शरीर की ऊर्जा को बढ़ता है और बॉडी को डीहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा, नारियल पानी के और भी फायदे हैं, जिनके बारे में नीचे बताने जा रहे हैं :

आइए जानते हैं नारियल पानी के फायदे

1. मोटापे को कम करता है

नारियल एक लो-कलोरी ड्रिंक है। रोज सुबह एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे पेट भरा लगता है और भूख भी कम लगती है। नारियल पानी में अनेक प्रकार के बायोएक्टिव एंजाइम होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के पाचन को बढ़ा देते हैं। 

2. डीहाइड्रेशन से बचाएगा नारियल पानी

नारियल में नींबू का रस मिलाकर पीने से ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। नारियल कार्बोहाइड्रेट का स्त्रोत है, जो शरीर के एनर्जी लेवल को भी बढ़ता है। साथ ही, पेट की कई समस्याओं को भी दूर करता है। 

3. हाई ब्लडप्रेशर भी करे कंट्रोल

नारियल में मौजूद विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

5. गर्भावस्था में भी फायेदेमंद

गर्भावस्था के दौरान महिला और होने वाले बच्चे दोनों को पोषक तत्व की बहुत आवश्यकता होती है। ऐसे में, गर्भवती महिला के लिए नारियल पानी बहुत अच्छा होता है क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही साथ, ये उस दौरान होने वाली और समस्याओं जैसे उल्टी आना और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। 

6. डायबिटीज में भी फायदेमंद

नारियल पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा है, क्योंकि ये शरीर में ब्लड शुगर को कम करता है और डायबिटीज को ठीक कर सकता है। 

7. किडनी स्टोन को रोकता है

किडनी स्टोन को रोकने के लिए भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लेना महत्वपूर्ण होता है और इसके लिए सादा पानी एक अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही, नारियल पानी भी किडनी स्टोन के दौरान फायदा पहुंचाता है।

नारियल पानी के फायदे अनेक हैं, इसलिए इसका नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो अगर आपने अभी तक अपनी डायट में नारियल पानी शामिल नहीं किया है, तो इसका सेवन करने की कोशिश जरूर करें।

Dr Sharayu Maknikar
Dr Sharayu Maknikar
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/09/2020