एमिट्रिप्टीलिन और क्लोरोडायजेपोक्साइड के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल मेंटल और मूड से संबंधित समस्याओं जैसे डिप्रेशन, एंग्जायटी के लक्षण आदि के लिए किया जाता है। एमिट्रिप्टीलिन दवाओं के समूह ट्राईसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट से संबंधित ड्रग होती है। ये मूड को बेहतर करने के साथ एंग्जायटी और टेंशन से राहत दिलाती है। इसके अलावा ये अच्छी नींद में मदद करती है। यह दवा दिमाग में कुछ निश्चित नैचुरल केमिकल (न्यूरोट्रांसमीटर जैसे सेरोटोनिन) के संतुलन को प्रभावित करने का काम करती है। क्लोरोडायजेपोक्साइड बेंजोडायजेपींस (Benzodiazepines) नामक दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल स्ट्रेस और शराब छोड़ने के बाद होने वाले लक्षणों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह दवा मस्तिष्क और तंत्रिकाओं (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र) पर एक शांत प्रभाव डालती है। यह दवा शरीर में एक प्राकृतिक रसायन (GABA) के प्रभाव को बढ़ाकर काम करती है।

इस दवा को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। बाजार में यह दवा अलग-अलग ब्रांड में मौजूद हो सकती है जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके लेबल पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। अगर किसी बात को लेकर कोई संशय है तो फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
एमिट्रिप्टीलिन+क्लोरोडायजेपोक्साइड लेने से पहले निम्नलिखित बातों के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं:
इस दवा को लेने से पहले इसके फायदों और नुकसान के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें। युएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार एमिट्रिप्टिलीन प्रेग्नेंसीरिस्क कैटेगरी ‘C’ के अंतर्गत आती है।
एफडीए प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी का संदर्भ नीचे दिया गया है,
ऊपर बताएं साइड इफेक्ट्स अगर लंबे समय तक बने रहते हैं या फिर और अधिक खराब स्थिति में पहुंच जाते हैं तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं। आपका डॉक्टर यह दवा आपके लिए तभी निर्धारित करता है जब उससे होने वाले लाभ साइड इफेक्ट्स से ज्यादा होते हैं। इस दवा का उपयोग करने वाले कई लोगों पर किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।
अगर आपको ब्लीडिंग, सीने में जलन, गंभीर पेट में दर्द, कांपना, मांसपेशियों में ऐंठन, ब्रेस्ट में दर्द, सेक्स में कम रुचि आदि जैसे गंभीर साइड इफेक्ट महसूस हो तो तुरंत अपने चिकित्सक से कंसल्ट करें। यदि आपको काला स्टूल, सिर चकराना, दौरे पड़ना, बेहोशी जैसे साइड इफेक्ट हों, तो आपको तुरंत मेडिकल अटेंशन की जरूरत है।
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो एमिट्रिप्टीलिन+क्लोरोडायजेपोक्साइड के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इससे दवा का असर प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज से बचने के लिए आप उन दवाओं (जिनमे प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
निम्नलिखित दवाओं के साथ एमिट्रिप्टीलिन+क्लोरोडायजेपोक्साइड रिकमेंड नहीं की जाती है:
किसी खास डायट या एल्कोहॉल के साथ एमिट्रिप्टीलिन+क्लोरोडायजेपोक्साइड का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
एमिट्रिप्टीलिन+क्लोरोडायजेपोक्साइड का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
और पढ़ें: नवजात शिशु को नहलाना कब से शुरू करें?
एंग्जायटी (25 मिलीग्राम एमिट्रिप्टीलिन+ 10 मिलीग्राम क्लोरोडायजेपोक्साइड टैबलेट)
शुरुआती डोज: दिन में तीन से चार टैबलेट हर 6 घंटे में
मेंटनेंस डोज: दो से छह टैबलेट
अधिकतम डोज: 6 टैबलेट
डिप्रेशन (25 मिलीग्राम एमिट्रिप्टीलिन+ 10 मिलीग्राम क्लोरोडायजेपोक्साइड टैबलेट)
शुरुआती डोज: दिन में तीन से चार टैबलेट हर 6 घंटे में
मेंटनेंस डोज: दो से छह टैबलेट
अधिकतम डोज: 6 टैबलेट
अगर इस दवा की ओवरडोज आप गलती से ले लेते हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
संबंधित लेख:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.drugs.com/mtm/amitriptyline-and-chlordiazepoxide.html Accessed December 12, 2019
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-1919/amitriptyline-chlordiazepoxide-oral/details Accessed December 12, 2019
https://www.healthline.com/health/amitriptyline-chlordiazepoxide-oral-tablet Accessed December 12, 2019
https://www.medicinenet.com/amitriptyline_with_chlordiazepoxide-oral/article.htm Accessed December 12, 2019
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/chlordiazepoxide-and-amitriptyline-oral-route/description/drg-20061741 Accessed December 12, 2019
https://www.cardiosmart.org/Healthwise/d034/62/d03462 Accessed December 12, 2019
https://my.clevelandclinic.org/health/drugs/20436-amitriptyline-chlordiazepoxide-tablets Accessed December 12, 2019
Current Version
29/06/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha