सिप्लोक्स 500 (Ciplox 500) एक एंटीबायोटिक है। इसमें 500 मिलीग्राम सिप्रोफ्लोक्सासिन (हाइडरोक्लॉराइड के रूप में) समायोजित होता है। इसके अलावा सेल्यूलोज, माइक्रोक्रिस्टलाइन, मेज स्टार्च, सिलिका कोलाइडल का भी समायोजन होता है। जिसका उपयोग बैक्टीरिया के संक्रमण के उपचार में किया जाता है। यह फ्लोरोक्विनोलोन एंटीबायोटिक है जो शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने का कार्य करता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के जीवाणु संक्रमणों का इलाज करने के लिए किया जाता है, जिसमें स्किन इंफेक्शन, हड्डियों में ज्वाइंट इंफेक्शन, साइनस संक्रमण,निमोनिया, मूत्र पथ के संक्रमण, और कुछ प्रकार के दस्त शामिल हैं। इसका उपयोग गोनोरिया के इलाज के लिए भी किया जाता है। यह सूक्ष्मजीवों के विकास को रोककर आपके इंफेक्शन को ठीक करता है। सिप्लोक्स 500 का उपयोग उन लोगों के इलाज के लिए भी किया जाता है। जो एंथ्रेक्स या कुछ प्रकार के प्लेग के संपर्क में आए हैं।

सिप्लोक्स 500 का उपयोग आपके बीमारी की स्थिति और आपकी उम्र पर निर्भर करता है। डॉक्टर आपकी स्थिति के आधार पर आपका डोज निर्धारित करता है।
वयस्कों के लिए इसका डोज अलग-अलग संक्रमण के लिए अलग तरह से निर्धारित किया गया है। जैसे, जटिल मूत्र संक्रमण के इलाज के लिए दिन में एक बार 1000 मिलीग्राम डोज बताया जाता है। प्लेग के इलाज के लिए, 500 से 750 मिलीग्राम दिन में 2 बार 14 दिनों के लिए हर 12 घंटे में लिया जाता है। वहीं अन्य संक्रमण के लिए 250 से 750 मिलीग्राम दिन में 2 बार, हर 12 घंटे में लिया जाता है। ध्यान रखें ये मात्र जानकारी है। आप इस दवा का प्रयोग बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।
बच्चों को यह दवा डॉक्टर के परामर्श पर ही देना चाहिए।
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
यदि आप एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो जैसे ही आपको याद आए, इसे समय पर ले लें। यदि अगली खुराक का समय पास है, तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें। नियमित समय पर अपनी अगली खुराक लें। इसके साथ ही आपको यह बात ध्यान में रखना है कि आपको दो डोज एक साथ नहीं लेना है। इससे आपकी स्थिति खराब हो सकती है।
[mc4wp_form id=’183492″]
यदि डॉक्टर ने आपको यह दवा लिखी है, इसका यह अर्थ है कि इसके लाभ साइड इफेक्ट्स के जोखिम से अधिक हैं। इस दवा के उपयोग से गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया होना दुर्लभ है, लेकिन इसके मामूली दुष्प्रभाव हैं जिसमें मतली, दस्त, चक्कर आना, सिरदर्द सोने में परेशानी हो सकती है। यदि इनमें से कोई भी प्रभाव लगातार बना रहता है, तो अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट को तुरंत बताएं। यदि आपको किसी प्रकार के गंभीर दुष्प्रभाव दिखाई देते हैं, तो अपने चिकित्सक को तुरंत बताएं। जो निम्म प्रकार हैं।
इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण होने पर आप डायरिया-रोधी या ओपिओइड दवाओं का उपयोग न करें क्योंकि ये उत्पाद उन्हें बदतर बना सकते हैं। लंबे समय तक या बार-बार पीरियड्स के लिए इस दवा का उपयोग करने से मौखिक थ्रश और खमीर संक्रमण हो सकता है। यदि आप अपने मुंह में सफेद धब्बे, योनि स्राव में बदलाव या अन्य नए लक्षणों को देखते हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें:Dextromethorphan : डेक्सट्रोमेथोर्फेन क्या है? जानिए इसका उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें:Paracetamol : पैरासिटामोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह दवा ब्लड शुगर लेवल में गंभीर परिवर्तन का कारण बन सकती है। खासकर अगर आपको मधुमेह है। इसलिए इसका उपयोग करते समय नियमित रूप से बल्ड शुगर की जांच करें और अपने डॉक्टर के साथ परिणाम साझा करें। यदि आपका बल्ड शुगर हाई है तो आप इसके लक्षण स्वंय ही महसूस कर सकते हैं। इसके लक्षणों में आपको बार-बार प्यास लगती है, पेशाब में वृद्धि होती है। वहीं लो ब्लड शुगर के लक्षणों में अचानक पसीना आना, कंपकंपी, तेज धड़कन, भूख, धुंधली दृष्टि, चक्कर आना या हाथ-पैर मरोड़ना शामिल हैं। लो बल्ड शुगर के इलाज के लिए ग्लूकोज की गोलियां मददगार होती हैं। इसको रोकने में मदद करने के लिए, नियमित समय पर भोजन करना भी आवश्यक है। यदि कोई प्रतिक्रिया होती है, तो डॉक्टर किसी अन्य एंटीबायोटिक को बदलने या मधुमेह दवाओं को समायोजित कर सकता है।
स्तनपान के दौरान सिप्लोक्स 500 का इस्तेमाल तभी करें जब बहुत जरूरी हो। सीमित डेटा से पता चलता है कि दवा बच्चे को किसी प्रकार के महत्वपूर्ण जोखिम नहीं पहुंचाती है। स्तनपान कराने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें। गर्भावस्था के दौरान, इस दवा का उपयोग केवल तब किया जाना चाहिए जब स्पष्ट रूप से आवश्यक हो। अपने डॉक्टर से जोखिम और फायदों पर चर्चा करें।
किसी विशेष डायट या शराब के सेवन के साथ डॉक्टर दवा की खुराक लेने के बारे में सलाह नहीं देते हैं।
कुछ दवाएं एक ही समय में ली जाने पर सिप्रोफ्लोक्सासिन को बहुत कम प्रभावी बना सकती हैं। जो इस प्रकार से हैं। अपने चिकित्सक को अपनी सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं। यदि आप इनका सेवन करते हैं। अल्सर की दवा सुक्रालफेट, या एंटासिड जिसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, या एल्युमीनियम होता है जैसे मालॉक्स, मिल्क ऑफ मैग्नेशिया, मायलांटा, कैफीन, रोलायड्स, टम्स।विटामिन या खनिज की खुराक जिसमें कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम या जस्ता होता है। साइक्लोस्पोरिन, मेथोट्रेक्सेट, मेटोक्लोप्रामाइड, फिनाइटोइन, प्रोबेनेसिड, रोपिनीरोले, सिल्डेनाफिल या थियोफिलाइन, इंसुलिन, स्टेरॉयड दवा। इन दवाओं का प्रयोग करने पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
और पढ़ें:Chymotrypsin: कायमोट्रिप्सिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इसको बच्चो की पहुंच से दूर रखें। प्रकाश, गर्मी, नमी से दूर रखें। साधारण कमरे के तापमान पर एक बंद कंटेनर में दवा स्टोर करें। दवा को अधिक ठंड से बचाए रखें। रेफ्रिजरेटर में नहीं रखें। 15-25 डिग्री सेल्सियस के कमरे के तापमान पर स्टोर करें।
अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान और उपचार प्रदान नहीं करता।
संबंधित लेख:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ciprofloxacin
https://www.drugs.com/ciprofloxacin.html
Accessed on 05-06-2020
Ciprofloxacin
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-7748/ciprofloxacin-oral/details
Accessed on 05-06-2020
Ciproxin 500 mg film-coated tablets
https://www.medicines.org.uk/emc/product/6153/smpc
Accessed on 05-06-2020
Ciplox 250 mg film-coated Tablets
https://reference.medscape.com/drug/cipro-xr-ciprofloxacin-342530
Accessed on 05-06-2020
Ciprofloxacin
http://www.hpra.ie/img/uploaded/swedocuments/b4658df0-80c0-4b38-9bb1-b3274f04adb0.pdf
Accessed on 05-06-2020
Ciprofloxacin
https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/fda/fdaDrugXsl.cfm?setid=1e815845-5336-4b5f-975a-39d79b30cd10&type=display
Accessed on 05-06-2020
Current Version
29/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha