brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Desloratadine + Montelukast : डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इस्तेमाल

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट (Desloratadine + Montelukast) का इस्तेमाल किसके लिए किया जाता है?

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट का प्रयोग एलर्जी के कारण होने वाली छींकों और नाक का बहना आदि समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट दो दवाईओं का मेल है डेसोरलाटाडाइन और मोंटेलुकास्ट। डेसोरलाटाडाइन एंटीएलर्जिक है, जो उस केमिकल मैसेंजर(हिस्टामिन) को ब्लॉक करता है जो नाक के बहने, आंखों में पानी आना और छींकों आदि का कारण है। मोंटेलुकास्ट एक ल्यूकोट्रिएन प्रतिपक्षी (antagonist) है। यह अन्य केमिकल मेसेंजर (leukotriene) के कार्य को ब्लॉक करता है। यह एयरवेज और नाक की सूजन को भी कम करता है।

Desloratadine + Montelukast : डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इन स्थितियों में भी यह दवाई लाभदायक है:

  • एलर्जिक रायनाइटिस
  • मौसमी एलर्जी
  • एलर्जिक अस्थमा
  • हे फीवर
  • सूजन
  • पेरेनियल एलर्जिक रायनाइटिस और कई अन्य स्थितियां

और पढ़ें: Desloratadine : डेस्लोरेटाडिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट (Desloratadine + Montelukast) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

  • इस दवाई को लेने से पहले अपने डॉक्टर को उन सब दवाइयों के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। कई दवाइयां इस दवाई के साथ लेने से एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई को लेने से कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं। 
  • इस दवाई को लेने के बाद ड्राइव या कोई ऐसा काम न करें, जिसमें ध्यान लगाने की आवश्यकता हो।
  • अपनी मर्जी से इस दवाई की डोज को बढ़ाएं या कम न करें साथ ही इसकी डोज में भी बदलाव न लाएं।
  • इस दवाई को डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके और डोज के अनुसार ही लें। अधिक लंबे समय तक इसे लेने से कई गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण करने के बारे में सोच रही हैं या स्तनपान कराती हैं तो पहले ही डॉक्टर को बता दें।

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट को कैसे स्टोर करूं?

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।

दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।

सावधानियां और चेतावनी

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट (Desloratadine + Montelukast) का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

 इस दवाई को लेने से इस बात को जान लें कि इस दवाई से आपको फायदे अधिक होने चाहिए। इस दवा को लेने से पहले इन बातें का ध्यान रखें:

  • अगर आपको इस दवाई, डेसोरलाटाडाइन, मोंटेलुकास्ट या किसी अन्य दवाई से कोई एलर्जी है ,तो अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं। यही नहीं, अगर आपको अन्य चीज़ों से भी एलर्जी है जैसे भोजन, डाई, परिरक्षक या जानवरों से तो भी डॉक्टर की सलाह लें। जिन उत्पादों की सलाह डॉक्टर ने न दी हो,उन उत्पादों के लेवल या पैकेज को अच्छे से पढ़ कर ही उसका प्रयोग करें।
  • अगर आप अस्थमा की दवाई ले रहे हों, तो इस दवाई का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
  • अगर आपको गंभीर रीनल और हिपेटिक फेलियर की समस्या हो।
  • मिर्गी के रोगी इस दवाई को न लें
  • 6 महीने से छोटे और बुजुर्गों को भी यह दवाई नहीं लेनी चाहिए। 
  • अगर आप रेशेस, खुजली या सूजन या मुंह का सूजन महसूस करें।
  • गर्भवस्था और स्तनपान की स्थिति में इस दवाई को न लें।
  • अगर आपको एलर्जी का टेस्ट कराना है तो इस दवाई को तीन दिन पहले लेना बंद कर दें, क्योंकि इससे टेस्ट के परिणाम पर असर पड़ सकता है।

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट लेना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।

साइड इफेक्ट्स

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट (Desloratadine + Montelukast) के साइड इफेक्ट्स

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफेक्ट महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफ़ेक्ट इस प्रकार हैं:

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफेक्ट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं। 

इन जरूरी बातों को जानें

कौन-सी दवाएं डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट (Desloratadine + Montelukast) के साथ इस्तेमाल नहीं की जा सकती हैं?

अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लिमेंट भी शामिल हैं। डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।

क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है? 

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। अल्कोहल के साथ इसे लेने से अधिक नींद आना और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस दवाई को भोजन के साथ ले सकते हैं, लेकिन इसे फ्रूट जूस जैसे सेब, संतरे और अंगूर के जूस के साथ लेने से इसका प्रभाव कम हो सकता है। भोजन और अल्कोहल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।

और पढ़ें: Montelukast : मोंटेलुकास्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट (Desloratadine + Montelukast) खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है?

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट आपकी हेल्थ कंडिशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडीशन को और भी ख़राब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें :

डोजेज

यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस दवाई की कितनी डोज आपको लेनी चाहिए इसके लिए रोगी की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और कई अन्य बातों को धयान में रखा जाता है। इसलिए आपको इस दवाई की कितनी डोज लेनी चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।

12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों के लिए डोज:

  • दिन में एक बार 5 मिलीग्राम टेबलेट

हेप्टिक और रीनल इम्पेयरमेंट में वयस्कों के लिए डोज

  • हेप्टिक और रीनल इम्पेयरमेंट रोग से परेशानी वयस्कों को शुरुआत में 5 मिलीग्राम टेबलेट लेने की सलाह दी जाती है। इसके बाद की डोज आपके डॉक्टर आपकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं।

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट (Desloratadine + Montelukast) किस रूप में आती है?

डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट निम्नलिखित रूप में आती है?

  • टेबलेट

ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए?

ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें। 

यदि मुझसे डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट (Desloratadine + Montelukast) की डोज मिस हो जाए तो मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपसे डेसोरलाटाडाइन + मोंटेलुकास्ट की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाये एक डोज मिस कर दें।

[mc4wp_form id=’183492″]

हेलो हेल्थ ग्रुप मेडिकल सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

संबंधित लेख:-

Allergy Blood Test : एलर्जी ब्लड टेस्ट क्या है?

बच्चे को फूड एलर्जी से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

एलर्जी से हैं परेशान? तो खाएं ये पावर फूड

ढूंढ रहे हैं डिलिवरी रूम के लिए एलर्जी फ्री फूल? ये हैं बढ़िया विकल्प

डॉ. प्रणाली पाटील
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटीलफार्मेसी · Hello Swasthya
Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/05/2020