ड्रोटिन प्लस टैबलेट (Drotin Plus Tablet) एक एंटी-स्पैसमोडिक, एनलजेसिक ड्रग है।

ड्रोटिन प्लस टैबलेट (Drotin Plus Tablet) प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है। इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा दवा के पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इस टैबलेट में सक्रिय तत्व के रूप में ड्रोटेवराइन(Drotaverine) 80mg और पैरासिटामोल (Paracetamol) 500mg पाया जाता है।
ड्रोटिन प्लस टैबलेट (Drotin Plus Tablet) का मुख्य इस्तेमाल पेट दर्द के लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है।
और पढ़ें : Allercet Cold Tablet : अल्लर्सेट कोल्ड टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
पेट दर्द (Abdominal Pain)
पेट दर्द होने पर डॉक्टर द्वारा इस दवा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पीरियड क्रैम्प होने पर भी इस दवा का सेवन किया जाता है।
ड्रोटिन प्लस टैबलेट (Drotin Plus Tablet) दो जेनेरिक फार्मूला से मिल कर बना होता है- ड्रोटावेरिन और पैरासिटामोल। ड्रोटावेरिन एंटी-स्पैसमोडिक मेडिसिन है, जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। पैरासिटामोल ब्रेन से कुछ केमिकल को स्रावित होने से रोकते हैं, जो दर्द के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा बुखार और बदन दर्द में भी इस दवा के सेवन से आराम मिलता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
एलर्जी
अगर आपको ड्रोटावेरिन और पैरासिटामोल से एलर्जी हो तो इस दवा के सेवन से बचें। इसके अलावा अगर आपको एंटी-स्पैसमोडिक, एनलजेसिक कैटेगरी की दवाओं से एलर्जी है तो इस दवा का सेवन न करें, क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
लिवर इम्पेयरमेंट
अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप इस टैबलेट का इस्तेमाल न करें। इस टैबलेट के इस्तेमाल से लिवर में घाव हो सकता है। मरीज की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। इस स्थिति में अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
एनलजेसिक नेफ्रोपैथी
अगर आपको ज्यादा पेनकिलर या एनलजेसिक दवा खाने के कारण किडनी से संबंधित कोई भी समस्या है तो आप इस टैबलेट का सेवन न करें। इससे आपकी सेहत और ज्यादा बिगड़ सकती है। अगर आपको किडनी की पहले से कोई समस्या है तो दवा को लेने से पहले डॉक्टर को जरूर बता दें।
ब्रेस्ट कैंसर
अगर आपको पहले कभी ब्रेस्ट कैंसर रहा है या हाल फिलहाल में आप ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहे हैं तो इस दवा का सेवन करने से बचें।
ड्राइविंग करना या हैवी मशीन ऑपरेशन
अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग न करें और न ही कोई भारी मशीन को ऑपरेट करें।
एल्कोहॉल का सेवन
इस टैबलेट के सेवन के दौरान शराब ना पिएं, क्योंकि यह इस दवा के साथ एल्कोहॉल इंटरैक्ट कर सकती है। जिससे नींद आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप ने गलती से इस दवा का सेवन एल्कोहॉल के साथ कर लिया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डायबिटीज
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
बच्चों के लिए नहीं है ये दवा
इस दवा का इस्तेमाल 12 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों में साइड इफेक्ट देखने को मिल सकता है।
गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने के लिए ड्रोटिन प्लस टैबलेट (Drotin Plus Tablet) अनसेफ है। कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने की सलाह तभी देते हैं, जब ये दवा गर्भवती के लिए बहुत जरूरी हो। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, दवा लेने से पहले डॉक्टर से इस दवा के फायदे, नुकसान और जोखिमों के बारे में जरूर पूछ लें।
उपरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा कुछ और भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो फूड्स हम खाते हैं, उसके साथ रिएक्ट करती है। लेकिन ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह टैबलेट कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है, जैसे :
पेट दर्द होने पर वयस्क की खुराक
से दवा बच्चों के लिए नहीं होती है, तो पेट दर्द होने पर वयस्क की खुराक 40 से 80 मिलीग्राम है। 40 से 80 मिलीग्राम दिन में तीन बार लेना होता है।
नोट : इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
ड्रोटिन प्लस टैबलेट (Drotin Plus Tablet) की खुराक अगर मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आएं, उतनी जल्दी ही आपको दवा का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ न लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
यह दवा टैबलेट के रूप में 80mg और 500 mg की मात्रा में 10 टैबलेट्स की स्ट्रेंथ में बाजार में उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
paracetamol https://www.medicines.org.uk/emc/product/5916/smpc Accessed on 28/8/2020
Drotaverine https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/drotaverine Accessed on 28/8/2020
Drotaverine https://www.medindia.net/doctors/drug_information/drotaverine.htm Accessed on 28/8/2020
Current Version
04/09/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal