backup og meta

Flomist Nasal Spray: फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/06/2020

Flomist Nasal Spray: फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) कैसे काम करता है?

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) राइनाइटिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यूज किया जाता है। ये स्प्रे शरीर में सूजन पैदा करने वाले पदार्थों को रोकने का काम करता है। राइनाइटिस (rhinitis) एलर्जी जैसे कि छींक आना, बहती हुई नाक (runny nose), नाक के अंदरूनी भाग में खुजली का अहसास, आंख में पानी आना, हे फीवर और अन्य एलर्जी जो कि पॉलेन, मोल्ड, डस्ट या फिर पालतू जीव जन्तु से होती है से छुटकारा दिलाने के लिए उपयोग किया जाता है।

कई बार नाक के अंदरूनी हिस्सों में सूजन भी आ जाती है इसके के लिए भी फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का यूज किया जा सकता है। यह स्प्रे उन नैचुरल सब्स्टेंस को ब्लॉक करने का काम करता है, जिसके कारण एलर्जी के लक्षण उत्पन्न होते हैं। समान्य सर्दी के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए इसका उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है। यह स्प्रे एक स्टेरॉयड है, जिसे डॉक्टर की सलाह पर ही यूज करना चाहिए।

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का कैमिकल कंपोजिशन क्या है?

कैमिकल कंपोजीशन के रूप में इसमें फ्लूटिकासोन प्रोपियोनेट (fluticasone propionate) प्रेजेंट होता है। फ्लूटिकासोन प्रोपियोनेट एक स्टेरॉयड है। अगर आपको इस कंपोजीशन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो डॉक्टर से पूछ सकते हैं।

और पढ़ें – Polybion : पोलीबियोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डोसेज

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का सामान्य डोज क्या है?

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) को दिन में एक से दो बार उपयोग करने की सलाह डॉक्टर आपको दे सकता है। जिन लोगों में एलर्जी के लक्षण हल्के होते हैं, उन्हें फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का कम डोज लेने की सलाह दी जाती है। वहीं जिन लोगों में एलर्जी के कारण अधिक लक्षण दिखाई देते हैं, डॉक्टर उनका डोज बढ़ा देता है। जब पेशेंट की हालत ठीक होने लगती है तो डोज की मात्रा भी कम की जाती है।

12 साल से अधिक आयु वालों के लिए – दिन में एक से दो बार, प्रत्येक नॉस्ट्रिल में दो बाद स्प्रे।

4 से 11 साल के बच्चों के लिए – प्रत्येक नॉस्ट्रिल में एक बार।

बच्चों के लिए फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का यूज एलर्जी के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। डॉक्टर ने आपको जितनी बार स्प्रे को यूज करने की सलाह दी हो, उससे कम या फिर ज्यादा डोज न लें। साथ ही स्प्रे का यूज केवल नाक के लिए ही करें।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) को अधिक मात्रा में यूज करने से शरीर पर दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं। बेहतर होगा कि डॉक्टर ने जितना डोज उपयोग करने के लिए कहा है, उतनी बार ही स्प्रे को यूज करें। ओवरडोज होने पर अगर शरीर में गंभीर दुष्प्रभाव नजर आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का यूज करना भूलने पर याद आते ही उसका उपयोग करें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली डोज यानी स्प्रे का यूज पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो बार स्प्रे का उपयोग न करें। आप डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लें कि आपको डोज मिस होने पर क्या करना चाहिए।

और पढ़ें : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

उपयोग

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का उपयोग आपको सावधानी से करना चाहिए। स्प्रे को यूज करने से पहले स्प्रे बोतल को अच्छी तरह से हिला लें। साथ ही नाक को साफ करना भी जरूरी है। आप चाहे तो नाक के अंदर से तेजी से बाहर की तरह हवा छोड़ें, ताकि नाक पूरी तरह से साफ हो जाए। फिर स्प्रे बोलत की टिप को नाक के छेद के करीब लें जाएं। फिर नॉस्ट्रिल या नाक के छेद में अंदर की ओर स्प्रे करें। अब मुंह से सांस लें और फिर इसी क्रिया को दूसरी नाक के छेद से भी दोहराएं।

दवा का उपयोग करते समय लंबी सांसे न लें नहीं तो दवा आपके गले तक पहुंच जाएगी और उसका असर भी कम हो जाएगा। स्प्रे बोतल का उपयोग कर उसे सुरक्षित रख दें और किसी दूसरे को भूलकर भी इसका उपयोग न करने दें।

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) के उपयोग की जरूरत कब पड़ सकती है?

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स (corticosteroids) ग्रुप में शामिल है। इस दवा का उपयोग करने से एलर्जी के कारण इरीटेशन, स्टफी नोज, वॉटरी आई आदि समस्याओं से राहत मिलती है। इस स्प्रे का यूज करने से अन्य दवाओं की तरह हाई ब्लड प्रेशर या फिर शरीर में सोडियमपोटैशियम लेवल पर कम ही असर पड़ता है। आपके एलर्जी के लक्षणों को पूरी तरह से ठीक होने से पहले कुछ दिन का समय लग सकता है।

स्प्रे का रोजाना समय पर उपयोग करने से अधिक लाभ मिलता है। अगर आपको फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का एक सप्ताह से अधिक उपयोग करने के बाद भी कुछ खास फर्क महसूस नहीं होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बिना सलाह के नेजल स्प्रे का यूज करने से शरीर में साइड इफेक्ट भी नजर आ सकते हैं। किसी भी बच्चे को नेजल स्प्रे का इस्तेमाल किसी बड़े की देख-रेख में करना चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि अगर आप पहले किसी स्टेरॉयड को यूज कर रहें हैं तो एकदम से उसको यूज करना बंद ना करें। इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।

और पढ़ें – Perinorm: पेरिनोर्म क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

साइड इफेक्ट्स

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का यूज करने के दौरान आपको शरीर में कुछ साइड इफेक्ट भी दिख सकते हैं। बेहतर होगा कि शरीर में दिख रहे दुष्प्रभाव को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को बताएं। जानिए इस स्प्रे का यूज करने से क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको उपरोक्त दुष्प्रभाव में से  कोई भी नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कुछ साइड इफेक्ट्स कुछ ही समय में ठीक हो जाते हैं। बेहतर होगा कि इस बारे में आप डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।

और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

सावधानियां और चेतावनी

फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

  • फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) से अगर आपको एलर्जी हो रही है तो इसका उपयोग बंद कर डॉक्टर को जानकारी दें।
  • अगर आपकी नाक में पहले से किसी प्रकार की समस्या रही है या फिर नाक की सर्जरी हुई है तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
  • फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे स्टेरॉयड है जो कि शरीर में ग्लूकोज के लेवल को इंक्रीज कर सकता है। अगर पहले से आपको डायबिटीज की समस्या है तो इस बारे में डॉक्टर को जानकारी जरूर दें।

और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

  • अगर आप किसी प्रकार के हर्बल प्रोडक्ट का या फिर विटामिन सप्लिमेंट का यूज कर रहे हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जानकारी दें। ऐसा करने से आप दवा के रिएक्शन से बच सकते हैं।
  • फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का यूज करने के बाद किसी और को ये स्प्रे यूज करने की सलाह न दें। ऐसा करने से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • नाक की इंजुरी, नाक में अल्सर या फिर इंफेक्शन जैसे कि ट्यूबरक्युलॉसिस , आई इंफेक्शन, ग्लूकोमा, लिवर डिजीज आदि के बारे में जानकारी जरूर दें।
  • स्प्रे को यूज करने के बाद अगर कोई समस्या हो तो स्प्रे का यूज करना बंद कर दें।

और पढ़ें : Sizodon: सिजोडोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का इस्तेमाल करना सही है?

  • प्रेग्नेंसी के दौरान इस स्प्रे का सेवन सेफ नहीं माना जाता है। इस बारे में फिलहाल लिमिटेड स्टडी ही हुई है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
  • ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस स्प्रे का यूज सेफ माना जाता है। अगर आप बच्चे को फीड कराती हैं तो डॉक्टर को जानकारी जरूर दें।

रिएक्शन

कौन सी दवाइयां फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

कुछ दवाएं फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे के साथ रिएक्शन भी कर सकती हैं। अगर आप पहले से किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। निम्न दवाइयां है इस स्प्रे के साथ रिएक्शन कर सकती हैं।

  • क्लेरिथ्रोमाइसिन (Clarithromycin)
  • बायक्सिन (Biaxin)
  • इंट्राकोनाजोल (itraconazole)
  • केटोकोनाजोल (ketoconazole)
  • वोरिकोनाजोल(voriconazole)
  • कोनिवप्तान (conivaptan)
  • फोर्टोवेज(Fortovase)
  • इनविरेज (Invirase)
  • कौन सी दवा फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) के साथ रिएक्शन करेगी, ये बात डॉक्टर बता सकते हैं। बेहतर होगा कि आप उन्हें पहले से सेवन कर रही मेडिसिन या फिर हेल्थ कंडिशन के बारे में जरूर बताएं।

    और पढ़ें : Lulifin Cream: लुलिफिन क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

    स्टोरेज

    फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) को कैसे स्टोर करूं?

    फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) को रूम टेम्प्रेचर पर रखना सबसे बेहतर है। इसे सन लाइट के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट या नमी में नहीं रखना चाहिए। स्प्रे को स्टोर करने के लिए पैकेज पर दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी लें। स्प्रे को ठंडी जगह जैसे कि फ्रिज या फिर बाथरूम में रखने की भूल न करें। बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखने के लिए आप टाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि स्प्रे सुरक्षित रहे। अगर यूज न हो तो फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे को यूं ही कहीं न फेंक दें। अगर स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना है  तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें। इसके स्टोरेज की अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) किस रूप में उपलब्ध है?

    यह केवल स्प्रे के रूप में उपलब्ध है।

    अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है तो आप जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement