लैंसोप्राजोल (Lansoprazole) एक प्रोटोन पंप इंहिबिटर (PPI) है।

यह ड्रग प्रिस्क्रिप्शन (डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद) और ओटीसी (ओवर द काउंटर) दोनों रूप में उपलब्ध है।
लैंसोप्राजोल (Lansoprazole) ही एक एक्टिव इंग्रीडेंट है।
इसका उपयोग पेप्टिक अल्सर डिजीज के इलाज में किया जाता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
इस दवा का उपयोग पेप्टिक अल्सर, जॉलिंगर इलिसन सिंड्रोम, एसिड रिलेटेड डिसपेप्सिया, गैस्ट्रोइसोफेगल रिफलक्स डिजीज, हेलीकोबैक्टर पायलोरी इंफेक्शन, मल्टिपल एंड्रोक्राइन एडिनोमास, सिस्टेमिक सेल डिजीज और दूसरे प्रकार के अल्सर के इलाज में होता है।
यह दवा पेट में एसिड रिलीज के अंतिम चरण में व्यवधान डाल कर काम करती है। इस प्रकार पेट में अम्लता कम हो जाती है।
और पढ़ें: Veloz Tablet : वेलोज टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
प्रेग्नेंसी के दौरान इस दवा का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन तभी जब बहुत आवश्यक हो। दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
यह दवा ब्रेस्टफीडिंग के दौरान रिकमंड नहीं की जाती क्योंकि इससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। अगर बहुत जरूरी होने पर दवा को लेने की सिफारिश की जाती है तो डॉक्टर उस समय के लिए ब्रेस्टफीडिंग न कराने की सलाह दे सकते हैं। दवा को लेने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
इस दवा से होने वाले साइड इफेक्ट्स निम्न हैं। जरूरी नहीं है कि सभी को ये साइड इफेक्ट्स नजर आएं।
सभी दवाएं हर व्यक्ति पर अलग-अलग प्रभाव दिखाती हैं। किसी भी दवा को शुरू करने से पहले आपको डॉक्टर के साथ सभी संभावित इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए। यह दवा निम्न दवाओं के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
जब कुछ खाद्य पदार्थों (या पेय) के साथ दवा ली जाती है, तो शरीर पर दवा के प्रभाव में बदलाव हो सकता है। सभी दवाएं भोजन के साथ प्रभावित नहीं होती हैं और कुछ दवाएं केवल कुछ विशेष फूड्स से प्रभावित होती हैं। यह दवा किसी फूड से रिएक्शन करती है या नहीं इस बारे में डॉक्टर से परामर्श करें।
यह दवा एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट करती है या नहीं इस बारे में पर्याप्त अध्ययन उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा का सेवन करें।
यह दवा निम्न हेल्थ कंडीशन के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
इस दवा को सामान्यत: दिन में एक बार सुबह खाली पेट लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप इसे दो बार ले रहे हैं, तो एक बार सुबह और एक बार शाम को खाना खाने के एक घंटे पहले लेने की सलाह दी जाती है। इसे पानी से सीधा निगल लें। तोड़ें या चबाए नहीं। दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
लैंसोप्राजोल (Lansoprazole) की डोज अगर छूट जाए, तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी इस टैबलेट का सेवन करें। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है, तो छूटे हुए डोज को न लें। एक साथ डबल डोज का सेवन न करें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
किसी दवा को अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में लेना ओवरडोज कहलाता है। ओवरडोज को हमेशा एक क्लिनिकल टेस्ट की आवश्यकता होती है। इस दवा का ओवरडोज शरीर में गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। अगर भूल से आपने ओवर डोज ले लिया है, तो अपने डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
और पढ़ें: Nuhenz Tablet : न्यूहेंज टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें: कोविड-19 के इलाज में कितनी प्रभावी हैं ये 3 जेनरिक दवाएं?
यह दवा टैबलेट, कैप्सूल (15mg और 30mg स्ट्रेंथ के साथ) और सिरप के रूप में उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह दवा भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Lansoprazole/ https://www.nhs.uk/medicines/lansoprazole/ Accessed on 24th September 2020
Lansoprazole 15mg Gastro-resistant Capsules/
https://www.medicines.org.uk/emc/product/4011/smpc/Accessed on 24th September 2020
Lansoprazole/ https://www.drugs.com/lansoprazole.html/Accessed on 24th September 2020
Lansoprazole/ https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=5fbd8f66-401b-484a-8ec2-f2435840d328
Current Version
25/09/2020
Manjari Khare द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Toshini Rathod