backup og meta

Looz Syrup : लूज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/01/2021

Looz Syrup : लूज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

फंक्शन

लूज सिरप (Looz Syrup)  कैसे काम करता है?

बहुत से लोगों को पेट साफ न होने की समस्या होती है। इस समस्या के कारण बेचैनी होती है। एक्टिव लाइफस्टाइल में पेट साफ न होने की समस्या रुकावट पैदा करती है। साथ ही कुछ लोगों को कब्ज की समस्या के कारण कुछ हेल्थ कॉम्प्लीकेशन भी हो जाते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लूज सिरप का उपयोग किया जा सकता है।

लूज सिरप (Looz Syrup) का उपयोग कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। लूज सिरप के सेवन से स्टूल पास करने में आसानी होती है। सिरप का काम स्टूल में पानी की मात्रा बढ़ाना होता है। इसके सेवन से स्टूल आसानी से पास होता है और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

ये हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी (hepatic encephalopathy ) की बीमारी में भी यूज की जाती है। लूज सिरप ऑरेंज कलर का होता है। जिन लोगों को कई दिनों तक कब्ज की समस्या रहती है, डॉक्टर उन्हें लूज सिरप लेने की सलाह दे सकते हैं। इस सिरप का उपयोग बिना सलाह के नहीं करना चाहिए। अगर सिरप का सेवन कर आपको दस्त की समस्या हो जाती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ें – Diclowin Plus Tablet : डाइक्लोविन प्लस टैबलेट प्लस टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

 लूज सिरप का फंक्शन

लूज सिरप में यूज होने वाला कंपोजीशन लैक्टुलोज एक सिंथैटिक शुगर है। ये लार्ज इंटेस्टाइन में जाने के बाद वहां से पानी को खींचता है और स्टूल को सॉफ्ट करता है, ताकि स्टूल को पास करने में समस्या न हो। वहीं लिवर डिसीज के कारण ब्लड में अमोनिया का स्तर भी बढ़ जाता है। लूज सिरप का यूज अमोनिया के लेवल मेंटेन करने के लिए भी किया जाता है। लूज सिरप का यूज करने से अमोनिया की अधिक मात्रा लार्ज इंटेस्टाइन में आ जाती है और फिर स्टूल के जरिए शरीर से बाहर निकल जाती है।

लूज सिरप (Looz Syrup) का कैमिकल कंपोजीशन क्या है ?

लूज सिरप में लैक्टुलोज ( Lactulose) मुख्य कंपोनेंट होता है। लैक्टुलोज कब्स की समस्या से राहत दिलाने का काम करता है। लूज सिरप का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह से करना परेशानी भी खड़ा कर सकता है। बेहतर रहेगा कि आप इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

और पढ़े : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

लूज सिरप और कब्ज

कब्ज क्या होता है और लूज सिरप इससे हमें कैसे बचाता है?

कब्ज एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति का मल या तो सख्त आता है या आता ही नहीं है। कब्ज बेहद सामान्य बीमारी होती है जो ज्यादातर मामलों में अपने आप ही ठीक हो जाती है। ऐसा आमतौर शरीर में फाइबर या पानी की कमी के कारण होता है।

शरीर में फाइबर न होने पर आहार आंतों के जरिए गुदा तक नहीं जा पाता है वहीं पानी की कमी यानि डिहाइड्रेशन होने पर बड़ी आंत आहार के बचे हुए वेस्ट से पानी सोख लेती है जिससे मल सख्त हो जाता है और उसे पास करने में मुश्किल आती है।

बड़ी आंत के पानी सोख लेने पर स्थिति गंभीर हो सकती है इसलिए 1 हफ्ते से पुराने कब्ज में लूज सिरप का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपके डॉक्टर आपको किसी अन्य दवा को लेने की भी कह सकते हैं। अपने डॉक्टर की राय माने।

लूज सिरप बड़ी आंत में जाकर वहां से पानी को खींचता है जिससे मल मुलायम हो जाता है और वह बिना किसी परेशानी के बाहर निकल पाता है।

और पढ़ें – Constipation: कब्ज (कॉन्स्टिपेशन) क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और उपाय

डोसेज

 लूज सिरप (Looz Syrup)  का सामान्य डोज क्या है?

लूज सिरप की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है और उसके अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए। दवा की खुराक मरीज की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की प्रकिया पर निर्भर करती है। हालांकि, आप चाहें तो खुराक की जानकारी बोतल पर लिखे लेबल से भी जान सकते हैं।

बच्चों और वयस्कों के लिए लूज सिरप डोज की अलग-अलग मात्रा लेने की सलाह दी जाती है। आपको जो डॉक्टर ने डोज की मात्रा बताई है, उसका सेवन करें।

18 साल से अधिक के लिए – दिन में 2 से 3 चम्मच लूज सिरप (30-45 ml)

0- 17 साल की उम्र की के लिए लूज सिरप का डोज – 2.5–10 mL

उपरोक्त दी गई डोज की मात्रा जरूरी नहीं है कि डॉक्टर आपको सजेस्ट करें। डॉक्टर आपकी डोज को बढ़ा या फिर घटा भी सकता है। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से लूज सिरप डोज के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।

और पढ़ें – Meganeuron OD Plus Capsule : मेगान्यूरॉन ओडी प्लस कैप्सूल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

लूज सिरप (Looz Syrup) की खुराक मिस हो जाए तो क्या करूं?

अगर आप लूज सिरप (Looz Syrup) की डोज मिस कर देते हैं तो आपकी समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। समय पर सिरप न लेने से दवा अपना काम सही से नहीं कर पाती है या फिर पूरी तरह से काम करना बंद कर देती है। आपके साथ ऐसी समस्या न हो, इसके लिए सही समय पर लूज सिरप का सेवन जरूर करें।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए ?

एक से अधिक बार खुराक का सेवन करने से ओवरडोज जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लूज सिरप (Looz Syrup) का ओवरडोज करने पर डायरिया या स्ट्रॉन्ग स्टमक क्रैंप की समस्या हो सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बेहतर होगा कि डॉक्टर ने आपको जितना डोज लेने की सलाह दी है, उतना ही लें। अपने डॉक्टर से इस बारे में जानकारी जरूर लें।

[mc4wp_form id=’183492″]

और पढ़ें : Flexura D: फ्लेक्सुरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

उपयोग

 लूज सिरप (Looz Syrup) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

लूज सिरप (Looz Syrup) का इस्तेमाल ओरल यानी मौखिक रूप से करना चाहिए। इस सिरप का सेवन आप खाना खाने के बाद कर सकते हैं। आपको लूज सिरप की जितनी मात्रा (डोज) बताई गई है, इसे मेजर कर लें और फिर सिरप का सेवन करें। बच्चों को ये दवा कैसे पिलानी है, इस बारे में डॉक्टर से राय जरूर लें।

लूज सिरप (Looz Syrup) का डोज देने के दौरान कई कई बातों को ध्यान में रखता है, जैसे कि

  • व्यक्ति की उम्र क्या है ?
  • क्या उसका कोई ट्रीटमेंट चल रहा है ?
  • क्या व्यक्ति को कोई मेडिकल कंडीशन है ?
  • व्यक्ति को दवा का पहला डोज देने के बाद क्या रिएक्शन हुआ है ?

डॉक्टर कई बातों को ध्यान में रख ही लूज सिरप का सेवन करने की सलाह देगा। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका उपयोग न करें।

और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

साइड इफेक्ट्स

 लूज सिरप (Looz Syrup)  के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं ?

लूज सिरप (Looz Syrup) को अगर सही मात्रा में लिया जाए तो साइड इफेक्ट्स दिखने के चांसेज कम ही रहते हैं। फिर भी ओरल सॉल्यूशन लेने के बाद कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। जानिए लूज सिरप लेने के बाद कौन-से साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं,

उपरोक्त दिए गए साइड इफेक्ट्स कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती है। लूज सिरप लेने के बाद आपको कुछ गंभीर समस्याएं भी दिख सकती हैं। जानिए क्या हैं वो,

एक बात ध्यान रखें कि ये जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प बिल्कुल नहीं है। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी व्यक्तियों को लूज सिरप पीने के बाद साइड इफेक्ट्स दिखाई दें, लेकिन ऐसा कुछ व्यक्तियों के साथ हो सकता है। सभी व्यक्तियों के शरीर में दवा का प्रभाव अलग दिखाई दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।

और पढ़ें : cital syrup: सिटल सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

सावधानियां और चेतावनी

लूज सिरप (Looz Syrup)  का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

  • लूज सिरप का यूज बच्चों के लिए भी किया जाता है। अगर बच्चे को सिरप की पहली डोज के बाद दस्त की समस्या हो जाती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • लूज सिरप को लेने से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको दवा के सेवन के बाद समस्या हो रही है तो इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
  • डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को लूज सिरप से दिक्कत हो सकती है क्योंकि इस सिरप में शुगर होता है। बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से जरूर राय लें।
  • किडनी पेशेंट और लिवर पेशेंट के लिए लूज सिरप का उपयोग सेफ माना जाता है। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से परामर्श करें।

और पढ़ें – Nitrofurantoin Capsule: नाइट्रोफ्यूरंटाइन कैप्सूल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लूज सिरप (Looz Syrup) को लेना सुरक्षित है?

फिलहाल इस विषय पर पर्याप्त अध्ययन न होने के कारण इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि लूज सिरप प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कितनी हानिकारक या फायदेमंद हो सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, लूज सिरप को प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘N’ में है।

FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • A= कोई खतरा नहीं
  • B= कुछ अध्ययनों में खतरा पाया गया
  • C= कुछ खतरे हो सकते हैं
  • D= खतरे के पॉजिटिव एविडेंस मौजूद हैं
  • X= Contraindicated, (कॉन्ट्रेनडिकेटेड)
  • N= पता नहीं

इसके अलावा अगर आप गर्भधारण करने का सोच रही हैं तो भी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें और साथ ही उन्हें अन्य बीमारियों के बारे में बताएं। डॉक्टर आपको उसी के अनुसार सिरप का कम या अधिक डोज लेने की सलाह दे सकता है।

और पढ़ें : Rejunex CD3: रेजुनेक्स सीडी 3 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां  लूज सिरप (Looz Syrup) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

लूज सिरप (Looz Syrup) कुछ दवाओं और हर्ब के साथ रिएक्शन कर सकती है। अगर डॉक्टर न आपको सिरप का सेवन करने की सलाह दी है तो बेहतर होगा कि उन्हें अन्य दवाओं के सेवन के बारे में भी जानकारी दें। कुछ दवाओं से रिक्शन के बाद सिपर का कार्य भी धीमा पड़ सकता है। यानी आपको सिरप पीने के बाद कोई असर नहीं मालूम पड़ेगा। बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से जानकारी प्राप्त करें। कुछ दवाओं का सेवन लूज सिरप के सेवन के दौरान नहीं करना चाहिए, जैसे कि

एंटासिड्स (Antacids)

एंटासिड्स का सेवन सिरप के साथ करने से सिरप का असर कम हो सकता है। ये भी हो सकता है कि आपको सिरप लेने के बाद भी कब्ज की समस्या बनी रहे। बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

एंटीबायोटिक्स (Antibiotics)

कुछ एंटीबायोटिक्स का सेवन भी लूज सिरप के कार्य को बाधित कर सकता है। बेहतर होगा कि आप एक बार इस डॉक्टर से जानकारी प्राप्त कर लें।

और पढ़ें – Cholesterol Injection: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का इंजेक्शन कम करेगा हार्ट अटैक का खतरा

क्या लूज सिरप भोजन या एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन करती है?

भोजन का लूज सिरप पर प्रभाव – इस दवा को किसी भी प्रकार के भोजन के साथ लिया जा सकता है, लेकिन अगर आप किसी विशेष खाद्य पदार्थ के बारे में विस्तृत जानकारी पाना चाहते हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें। बेहतर परिणामों के लिए इसे भोजन के बाद पिएं।

एल्कोहॉल का लूज सिरप पर प्रभाव – इस विषय में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। लूज सिरप के सेवन के साथ शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।

और पढ़ें : Volini Gel: वॉलिनी जेल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

स्टोरेज

 लूज सिरप (Looz Syrup)   को कैसे करूं स्टोर?

लूज सिरप (Looz Syrup) को ठंडे और सूखे स्थान में रखना चाहिए। लूज सिरप को सीधे प्रकाश (सन लाइट) और नमी से दूर चाहिए। सिरप को कभी भी फ्रिज में न रखें। लूज सिरप की बोतल में स्टोरेज से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अगर आप चाहे तो अपने फार्मासिस्ट से भी संबंध में जानकारी ले सकते हैं।सिरप का बिना समस्या के सेवन करने से दुष्प्रभाव सामने आ सकते हैं।

बेहतर होगा कि लूज सिरप को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। लूज सिरप का यूज न होने पर उसे यूं ही न फेंक दें। बेहतर होगा कि इस बारे में फार्मासिस्ट से जानकारी जरूर लें।

और पढ़ें – Candibiotic Plus Ear Drop: कैंडीबायोटिक प्लस इयर ड्रॉप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

लूज सिरप (Looz Syrup) किस रूप में उपलब्ध है?

मार्केट में लूज सिरप केवल सिरप के रूप में ही उपलब्ध है।

ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी ड्रग का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/01/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement