मेगलिस 20 में टैडालाफिल (Tadalafil) नामक तत्व होता है जो फॉसफोडायएस्टरेस इनहीबिटर्स (phosphodiesterase inhibitor) है। इसका इस्तेमाल पुरुषों में यौन समस्याओं जैसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन (स्तंभन दोष) और नपुंसकता के लिए किया जाता है।

सेक्शुअल स्टिमुलेशन के साथ मिल कर टैडालाफिल पुरुषों के लिंग तक रक्त प्रवाह को बढ़ाने और इरेक्शन को बनाए रखने में मदद करती है। ये दवा पिनाइल (penile) की रक्त वाहिकाओं में मांसपेशियों को रिलैक्स करके लिंग (penis) में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर काम करता है।
इसके अलावा इसका प्रयोग बढ़े हुए प्रोस्टेट के लक्षण जैसे बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया बीपीएच के इलाज के लिए भी किया जाता है। बीपीएच में यूरिन पास करने में दिक्कत, बार-बार यूरिन आना जैसी परेशानियां होती हैं। ये दवा प्रोस्टेट ग्रंथि और ब्लेडर में मांसपेशियों को आराम करने में मदद करता है जिससे यूरिन संबंधित परेशानियों से राहत मिल सके।
और पढ़ेंः Evion LC : एवियन एलसी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
स्तंभन दोष :
दिन में एक टैबलेट मौखिक रूप से रिकमेंड की जाती है। कई बार इसे जरूरत पड़ने पर यौन गतिविधि से पहले लिया जाता है।
मेगालिस की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें : Flurbiprofen: फ्लरबीप्रोफेन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कुछ लोगों में इस दवा को लेने के बाद एलर्जी के संकेत जैसे सांस लेने में दिक्कत, चेहरे, होंठ या गले में सूजन आदि हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को तुरंत दें।
आपको निम्नलिखित गंभीर साइड इफेक्ट में से कोई संकेत दिखें तो इस दवा को तुरंत बंद कर दें:
जरूरी नहीं सभी में ये साइड इफेक्ट्स नजर आएं। कुछ ऐसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जिन्हें ऊपर न बताया गया हो। अगर आप दवा को लेने के बाद कोई भी साइड इफेक्ट महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Sucralfate : सुक्रालफेट क्या है? जानिए उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मेगालिस 20 को लेने से पहले निम्नलिखित बातों के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर जानकारी दें:
ये दवा आमतौर पर महिलाओं को इस्तेमाल करने की सलाह नहीं जाती है। बात की जाए, प्रेग्नेंसी की, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
अगर आप किसी और स्वास्थ्य संबंधित परेशानी की दवा ले रहे हैं, तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को जरूर दें, क्योंकि हो सकता है आपकी दवा के साथ मेगालिस इंट्रैक्ट करे। ऐसा करने से दवा का असर तो प्रभावित होगा ही साथ ही साइड इफेक्ट होने का खतरा भी ज्यादा रहेगा। ड्रग इंटरेक्शन से बचने के लिए अपने डॉक्टर को सभी दवाएं जिनका आप सेवन कर रहे हैं उसकी लिस्ट बनाकर दे दें।
निम्नलिखत दवाइयां मेगालिस के साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं:
नाइट्रेट्स
अगर आप इस दवा के साथ नाइट्रेट लेते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर अचानक से अत्यधिक कम हो सकता है। इससे आपको कमजोरी महसूस होगी और आप बेहोश भी हो सकते हैं।
एचआईवी ड्रग्स
मेगालिस के साथ एचआईवी ड्रग्स लेने से शरीर में टैडालाफिल की मात्रा अधिक हो जाएगी। इससे आपको लो ब्लड प्रेशर, दिखाई न देना और बेहोशी जैसे दिक्कते हो सकती हैं। रिटोनावीर और लिपोनाविर एचआईवी ड्रग्स हैं।
एंटीफंगल ड्रग्स
एंटीफंगल ड्रग्स के साथ मेगालिस लेना खतरनाक हो सकता है। एंटीफंगल ड्रग्स के उदाहरण: केटोकैनाजोल और इटराकैनाजोल
एल्फा ब्लॉकर्स
अगर आप इस दवा को एल्फा ब्लॉकर्स के साथ ले रहे हैं तो इससे भी ब्लड प्रेशर अचानक से अत्यधिक कम हो सकता है। ये काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। एल्फा ब्लॉकर्स के कुछ उदाहरण: प्राजोसिन, डोक्साजोसिन, अल्फूजोसिन आदि।
एल्कोहॉल के साथ मेगालिस का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों के साथ मेगालिस को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी खास डायट या एल्कोहॉल के साथ इसके सेवन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी है तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से अच्छे से बात करें। खासतौर परअसामान्य लिंग जिसमे मुड़ा हुआ लिंग और लिंग के बर्थ डिफेक्ट शामिल हैं ये लोग इस दवा का इस्तेमाल न करें।
निम्नलिखित लोग इसका इस्तेमाल करने से सावधानी बरतें:
इसे रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Druginfo /https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a604008.html/Accessed 12 Jan 2020
Tadalafil-for-erectile-dysfunction-cialis/ https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2939761/ Accessed 12 Jan 2020
Tadalafil: https://www.health.harvard.edu/mens-health/should-you-take-a-daily-erectile-dysfunction-pill Accessed 12 Jan 2020
Effectiveness of Tadalafil: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/18614424 Accessed 12 Jan 2020
Tadalafil: https://www.fda.gov/drugs/postmarket-drug-safety-information-patients-and-providers/questions-and-answers-cialis-tadalafil Accessed 12 Jan 2020
Tadalafil for Erectile Dysfunction Erectile: https://www.aafp.org/afp/2004/0715/p359.html Accessed 12 Jan 2020
Current Version
24/06/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra