मिफेजेस्ट किट (Mifegest Kit)दो दवाओं का एक संयोजन है, जिसका उपयोग मेडिकल एबॉर्शन (गर्भावस्था को समाप्त करने) के लिए किया जाता है। इस किट का उपयोग एक प्रारंभिक गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए किया जाता है जो 10 सप्ताह से अधिक न हो। इसमें एक्टिव तत्व के रूप में मिफेप्रिस्टोन + मिसोप्रोस्टोल (Mifepristone + Misoprostol) पाए जाते हैं। यह किट महिलाओं में पाए जाने वाले नैचुरल हॉर्मोन प्रोजेस्टेरोन को ब्लॉक करती है। यह हॉर्मोन प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी होता है। मिफेजेस्ट किट के इस्तेमाल से गर्भाशय में संकुचन होता है जिसकी वजह से अबॉर्शन आसानी से हो जाता है। बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसका सेवन कभी ना करें।

इसकी सामान्य खुराक इस प्रकार है-
पहले दिन 200 मिलीग्राम मिफेप्रिस्टोन को मौखिक रूप से लेना होता है। फिर 36 या 48 घंटे बाद (दूसरे या तीसरे दिन) 800 mcg मिसोप्रोस्टोल को लेने की सलाह दी जाती है। इस किट की डोज के बारे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें : Lomotil : लोमोटिल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मेडिकल एबॉर्शन के लिए यह एक सिंगल डोज थेरेपी है और इसलिए डोज को लेना न ही भूलें। किट में मौजूद दूसरी टैबलेट का समय अगर निकल जाता है तो जितनी जल्दी याद आए, उसे लें। अगर दूसरी खुराक का समय 36 या 48 घंटे से ऊपर हो गया है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज या डबल डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
मिफेजेस्ट किट को भोजन के साथ या अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेना चाहिए। आपको मिफेप्रिस्टोन की खुराक से शुरू करना चाहिए। इसे मौखिक रूप से लिया जाना चाहिए, गोलियों को पूरे पानी के साथ निगल लें। यदि आप टैबलेट के सेवन के 30 मिनट के भीतर उल्टी का अनुभव करते हैं, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें या एक और टैबलेट लें। दवा को प्रभाव दिखाने में 24- 48 घंटे लग सकते हैं और आपको स्पॉटिंग या ब्लीडिंग का अनुभव हो सकता है। 36-48 घंटे की अवधि के बाद, आप मिसोप्रोस्टोल की टेबलेट लें। आपको खुराक के सेवन के बाद उचित आराम करने का सुझाव दिया जाता है क्योंकि इससे पेट में गंभीर दर्द हो सकता है या वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है।
इस दवा का सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :
सभी लोगों को सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। हालांकि आपको यहां आपको कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बताएं।
इसके आवश्यक प्रभावों के साथ, किट कुछ अवांछित प्रभाव पैदा कर सकती है। किट के उपयोग के दौरान यदि निम्नलिखित में से कोई भी दुष्प्रभाव दिखे तो तुरंत अपने डॉक्टर से जाँच कराएं:
ऊपर बताए गए ये लक्षण दिखने पर मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ सकती है।
प्रेग्नेंसी या स्तनपान के दौरान इस किट का सेवन किसी भी कीमत पर नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एबॉर्शन की दवा है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करने पर गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो सकती है।
इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस किट मैं मौजूद दवाओं से रिएक्शन करने वाली कुछ दवाएं इस प्रकार हैं-
यह दवा आपके भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इससे दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या आपकी स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को लेने से पहले आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। किट के इस्तेमाल के दौरान चकोतरे के जूस (grape fruit) का सेवन करने से बचें क्योंकि यह ब्लड में इस दवा के स्तर को बदल सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
मिफेजेस्ट किट (Mifegest Kit) को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। जब भी किट खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
अगर यह किट एक्सपायर है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
ये किट टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Medical Abortion With Mifepristone + Misoprostol (13 – 22 Weeks). https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT01768299. Accessed On 09 July 2020
Mifepristone and misoprostol administered simultaneously versus 24 hours apart for abortion: a randomized controlled trial. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/17400850. Accessed On 09 July 2020
How to use abortion pills misoprostol and mifepristone at home. https://womenhelp.org/en/page/646/how-to-use-abortion-pills-misoprostol-and-mifepristone-at-home.Accessed On 09 July 2020
Mifepristone. https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/mifepristone-oral-route/proper-use/drg-20067123. Accessed On 09 July 2020
Current Version
10/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shikha Patel