मुपिरोसिन ऑइंटमेंट (Mupirocin Ointment) एक एंटीबैक्टीरियल क्रीम है। मुपिरोसिन का उपयोग त्वचा संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। यह आपके डॉक्टर द्वारा कुछ अन्य मेडिकल कंडिशन के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। यह दवा बैक्टीरिया के विकास को रोककर काम करती है जो संक्रमण का कारण बनता है। इस ऑइंटमेंट का इस्तेमाल केवल शरीर के बाहरी भागों (externally used only ) में किया जाता है।

मुपिरोसिन एक एंटीबायोटिक क्रीम है जिसका उपयोग त्वचा के इन्फेक्शन के उपचार के लिए किया जाता है। यह दवा बैक्टीरिया के आरएनए (RNA) को बांधती है और उनके लिए आरएनए संश्लेषण और सेल वाल को बनने से रोकती है। यह दवा उनके ग्रोथ को रोकती है और उन्हें कमजोर भी करती है ताकि शरीर के इम्यून सिस्टम पर कोई असर न पड़ सके।
मैं मुपिरोसिन को कैसे स्टोर करूं?
मुपिरोसिन को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे संपर्क या नमी से दूर रखें। मुपिरोसिन के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं, जिनको स्टोर करने के दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। स्टोर करने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न तो टॉयलेट में फ्लश करें और ना ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
इस दवा का उपयोग करने से पहले, अपने डॉक्टर को बताएं यदि:
अभी तक पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं कि गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान मुपिरोसिन का उपयोग करना कितना सुरक्षित है। इस दवा को लेने से पहले उससे होने वाले लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें। मुपिरोसिन, अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) के अनुसार जोखिम श्रेणी ‘B’ के अंतर्गत आती है। एफडीए के द्वारा निर्धारित गर्भावस्था जोखिम श्रेणी :
A= कोई जोखिम नहीं
B= कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C= कुछ जोखिम हो सकते हैं
D= जोखिम के सकारात्मक सबूत
हालांकि, दवा का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों में ये लक्षण नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Bacterial Vaginal Infection : बैक्टीरियल वजायनल इंफेक्शन
मुपिरोसिन के साथ अगर किसी तरह की अन्य दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात करें। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं)। इस लिस्ट को अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। सुरक्षा के लिए, अपने डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा को लेना शुरू न करें, ना ही दवा लेना बंद करें और ना ही खुराक को बदलें।
और पढ़ें : Escitalopram Oxalate: ऐसकीटालोप्राम ऑक्सालेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
किसी भी तरह के फूड या एल्कोहॉल के साथ मुपिरोसिन लेने से दवा का असर प्रभावित हो सकता है और इससे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
मुपिरोसिन का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। इस दवा के उपयोग और साइड इफेक्ट्स एक से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए, मुपिरोसिन का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Mupirocin. https://www.drugs.com/cdi/mupirocin-cream.html. Accessed July 27, 2017
Mupirocin. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a688004.html. Accessed July 27, 2017
Mupirocin. https://www.medicines.org.uk/emc/product/3365/smpc. Accessed August 04, 2019
Mupirocin, Topical Ointment. https://www.healthline.com/health/mupirocin-topical-ointment. Accessed Jan 02, 2020
Mupirocin (2 percent) ointment in the treatment of primary and secondary skin infections. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/2501071. Accessed August 04, 2019
Current Version
29/05/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Shayali Rekha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal